Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नासिक सिटी लिंक बस सेवा पर ईंधन महंगाई की मार, बढ़ सकते हैं टिकट दर, यात्रियों की जेब पर पड़ेगा असर

Nashik City Link Bus: अंतरराष्ट्रीय तनाव के कारण सीएनजी-डीजल के दाम बढ़ने से नासिक मनपा की 'सिटी लिंक' बस सेवा घाटे में है। इस वित्तीय बोझ की भरपाई के लिए बस किराया बढ़ाने पर विचार जारी है।

  • Written By: रूपम सिंह
Updated On: May 30, 2026 | 10:34 AM

बस सेवा (सौ. सोशल मीडिया )

Follow Us
Close
Follow Us:

Nashik City Link bus Fuel crisis: ईरान-अमेरिका और इजरायल के बीच जारी तनाव का सीधा असर अब नासिक के आम नागरिकों की जेब पर पड़ता दिखाई दे रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में ईंधन आपूर्ति बाधित होने के कारण पिछले 2 हफ्तों से सीएनजी और डीजल के दामों में भारी बढ़ोतरी हुई है। ईंधन के इस बढ़े हुए दामों के कारण मनपा की ‘सिटी लिंक’ बस सेवा बड़े आर्थिक संकट में घिर गई है और इस घाटे की भरपाई के लिए प्रशासन जल्द ही बस टिकट की दरों में बढ़ोतरी करने पर विचार कर रहा है। नासिक की जीवनदायिनी मानी जाने वाली ‘सिटी लिंक’ के बेड़े में फिलहाल कुल 250 बसें हैं, जिनमें से 200 बसें सीएनजी पर और 50 बसें डीजल पर चलती हैं।

आम नागरिकों की जेब पर पड़ेगा असर

शहर के विभिन्न रूटों पर ये नासिक बसें रोजाना 1206 फेरे (ट्रिप्स) लगाती हैं, जिससे हजारों नौकरी-पेशा लोग, छात्र और आम मजदूर यात्रा करते हैं, लेकिन हाल के दिनों में सीएनजी के दाम आसमान छूने और आपूर्ति में अनिश्चितता आने से सिटी लिंक का दैनिक खर्च बजट से बाहर हो गया है।

यह भी पढ़ें:- सिन्नर एमआईडीसी में तिहरा संकट: कामगारों की कमी, ईंधन की मार और ठप बुनियादी सुविधाओं से उद्योगपति बेहाल

सम्बंधित ख़बरें

सुप्रीम कोर्ट पहुंचा लीलावती ट्रस्ट मामला, वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों पर जारी हुआ नोटिस

गडचिरोली में तेज रफ्तार ट्रक का कहर, आरमोरी-वडसा मार्ग पर भीषण हादसा, ट्रक की टक्कर से एक की गई जान

महाराष्ट्र में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर सख्ती, 4 महीने में 56.94 करोड़ रुपये का जुर्माना वसूला

सिन्नर एमआईडीसी में तिहरा संकट: कामगारों की कमी, ईंधन की मार और ठप बुनियादी सुविधाओं से उद्योगपति बेहाल

मनपा पर बढ़ रहा अति बोझ

बता दे कि मनपा ने 8 जुलाई 2021 को एसटी महामंडल से नासिक शहर की बस परिवहन व्यवस्था अपने हाथ में ली थी। आधुनिक सुविधाओं, डिजिटल टिकट और लाइव लोकेशन ट्रैकिंग के कारण नासिक वासियों ने इस सेवा को हाथों-हाथ लिया, लेकिन आर्थिक गणित के मामले में यह प्रोजेक्ट ‘सफेद हाथी’ साबित हो रहा है। पिछले 6 वर्षों में सिटी लिंक के कारण मनपा की तिजोरी पर 333 करोड़ 13 लाख रुपये का अतिरिक्त वित्तीय बोझ पड़ा है। सिटी लिंक में आखिरी बार टिकट की दरों में बढ़ोतरी वर्ष 2023 में की गई थी, जिसके बाद से अब तक कोई किराया नहीं बढ़ाया गया है।

वर्तमान में ईधन की बढ़ती कीमतों, सीएनजी आपूर्ति में आ रही दिक्कतों और बढ़ते परिचालन खर्च को देखते हुए, आने वाले समय में टिकट दरों में बढ़ोतरी करने के बारे में विचार किया जा सकता है।
– विजयकुमार मुंडे, सीईओ, सिटी लिंक, मनपा, नासिक

City nasik link bus fare hike expected due to fuel price rise

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 30, 2026 | 10:34 AM

Topics:  

  • Maharashtra News
  • Nashik News
  • Petrol Diesel High Price

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.