नासिक में गोदावरी पर नया पुल शुरू: चांदशी से गंगापुर रोड का सफर आसान, 15 मिनट में पूरी होगी दूरी
Nashik Godavari River Bridge: नासिक के चांदशी को गंगापुर रोड से जोड़ने वाला गोदावरी पुल शुरू हो गया है। इससे यात्रा समय घटकर 15 मिनट रह गया और नागरिकों को बड़ी राहत मिली।
- Written By: अंकिता पटेल
नासिक चांदशी पुल,(सोर्स: सौजन्य AI)
Nashik Gangapur Road Connectivity: नासिक के चांदशी गांव को सीधे गंगापुर रोड से जोड़ने वाला गोदावरी नदी पर निर्मित पुल आखिरकार जनता के लिए खोल दिया गया है। कुंभमेला मंत्री गिरीश महाजन के हाथों इस पुल का ऑनलाइन लोकार्पण संपन्न हुआ। इस पुल के शुरू होने से क्षेत्र में खुशी की लहर है और यातायात सुगम हो गया है।
संकल्प से सिद्धि तक का सफर इस पुल के निर्माण में स्थानीय जनप्रतिनिधियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है- वर्ष 2018 में, जब हिमगौरी आडके स्थायी समिति की सभापति थीं, तब उन्होंने इस पुल का संकल्प लिया और निधि मंजूर करवाई थी।
तकनीकी कारणों से काम में देरी हुई, लेकिन हिमगौरी आडके के महापौर बनने के बाद उन्होंने काम को प्राथमिकता दी। उपमहापौर विलास शिंदे और पश्चिम प्रभाग सभापति सुरेश पाटिल के निरंतर प्रयासों से पुल निर्माण कार्य पूरा हुआ।
सम्बंधित ख़बरें
संभाजीनगर कल होगा जिला सहकारी बैंक चुनाव का मतदान, 12 सीटों पर 31 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला 5 तारिख को
बिश्नोई गैंग से धमकियों के बीच कांग्रेस नेता साजिद पठान बोले, राजनीतिक दुश्मनी के कारण बनाया जा रहा निशाना
ठाकरे के रामरक्षा आंदोलन पर संजय शिरसाट का तंज, बोले- राजनीतिक लाभ के लिए अब याद आ रही हनुमान चालीसा
छत्रपति संभाजीनगर के 23 पार्षदों पर लटकी अयोग्यता की तलवार, चुनावी शिकायतों की फाइलें फिर से खुलेंगी
पुल के शुरू होने से चांदशी वासियों की दैनिक समस्याएं समाप्त होंगी अब चांदशी से जेहान सर्कल की दूरी मात्र 15 मिनट में तय की जा सकती है। पहले नागरिकों को आनंदवल्ली मार्ग से लंबा चक्कर लगाना पड़ता था या खराब कच्ची सड़कों से गुजरना पड़ता था। अब रात के समय भी सफर सुरक्षित हो गया है। पहले कच्ची सड़कों पर वाहन फिसलने का डर रहता था, जिससे अब मुक्ति मिल गई है।
उखड़ी सड़क की मरम्मत का वादा
लोकार्पण के साथ ही प्रशासन ने लंबित कार्यों पर भी ध्यान केंद्रित किया है चांदशी में ‘गांधारी पुल’ से ‘अशोका कॉलेज’ तक की सड़क उखड़ जाने पर नागरिकों ने चिंता जताई है।
यह भी पढ़ें:-नासिक में किसानों की बैठक, मंत्री महाजन ने सुनी किसानों की समस्या; परियोजना पर सरकार का आश्वासन
इस पर लगभग 2.5 करोड़ का खर्च हुआ था। महापौर हिमगौरी आडके और उपमहापौर विलास शिदि ने मानसून से पहले इस उखड़ी हुई सड़क की मरम्मत करने का वचन दिया है ताकि वाहन चालकों की असुविधा न हो।
