- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nashik »
- Central Railway Bhusawal Division Asvali Padli Speed Restriction Removed Tftr Work
रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! भुसावल के इस ट्रैक से हटा स्पीड प्रतिबंध, अब सुपरफास्ट रफ्तार से दौड़ेंगी ट्रेनें
Bhusawal Division Train Speed Update: मध्य रेल के भुसावल मंडल ने अस्वली-पाडली खंड पर चुनौतीपूर्ण 'थ्रू फॉर्मेशन ट्रीटमेंट' कार्य पूरा कर 75 किमी/घंटा का स्थायी गति प्रतिबंध हटा दिया है।
- Written By: सूर्यप्रकाश मिश्र | Edited By: आकाश मसने

भुसावल मंडल के अस्वली-पाडली खंड पर लगा स्थायी गति प्रतिबंध हटाते रेलवेकर्मी (सोर्स: सोशल मीडिया)
Bhusawal Division Speed Restriction Removed: मध्य रेल के भुसावल मंडल के अंतर्गत आने वाले अस्वली-पाडली खंड पर लगा स्थायी गति प्रतिबंध अब हटा दिया गया है। इससे इस रूट पर सुरक्षित और तेज़ ट्रेन संचालन को बढ़ावा मिलेगा। मध्य रेल पर ट्रेनों की पंक्चुअलिटी के साथ गति बढ़ाने पर ध्यान दिया जा रहा है। यात्रियों को बेहतर सेवाएं प्रदान करने के लिए निरंतर इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के कार्य किए जा रहे हैं।
पहले तय थी ट्रेनों की स्पीड लिमिट
इसी क्रम में भुसावल मंडल ने अस्वली-पाडली खंड की अप लाइन पर चुनौतीपूर्ण थ्रू फॉर्मेशन ट्रीटमेंट (TFTR) कार्य सफलतापूर्वक पूरा किया है। इस खंड में किलोमीटर 160.57 से 160.13 के बीच लगभग 800 मीटर लंबे हिस्से पर लंबे समय से 75 किमी प्रति घंटे का स्थायी गति प्रतिबंध (PSR) लागू था। विशेष रूप से मानसून के दौरान उसकी निरंतर निगरानी आवश्यक होती थी।
दुर्गम पहाड़ियों के बीच पूरा हुआ मिशन
मध्य रेलवे के सीपीआरओ डॉ. स्वप्निल नीला के अनुसार यह कार्य कई चुनौतियों से भरा हुआ था, क्योंकि यह खंड अर्ध-घाट क्षेत्र में स्थित है, जहां पहुंच सीमित है। ट्रैक की फॉर्मेशन ऊंचाई लगभग 9 मीटर है तथा इसमें 2.26 डिग्री का मोड़ भी शामिल है। इन परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए, इस कार्य को वर्ष 2025 में मानसून के बाद रणनीतिक रूप से शुरू किया गया।
सम्बंधित ख़बरें
ठाणे: बिना पासपोर्ट भारत में रह रहे थे 3 बांग्लादेशी, कोर्ट ने सुनाई जेल की सजा, अब किए जाएंगे डिपोर्ट
अशोक खरात के खिलाफ ED की कार्रवाई शुरू, फडणवीस के आदेश के बाद दर्ज हुआ था मामला
महाराष्ट्र सचिवालय का अधिकारी 6.37 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार, अनुदान मंजूर करने के नाम पर मांगे थे पैसे
नांदेड़ में शिंदे की शिवसेना के नगराध्यक्ष की हत्या, 3 दिन में 5 हत्याओं से दहला शहर, लोगों में दहशत
यह भी पढ़ें:- मुंबई से झारखंड के लिए सीधी ट्रेन सर्विस शुरू, धनबाद-LTT एक्सप्रेस हुई रेगुलर, जानें पूरा शेड्यूल
TFTR कार्य को कट एंड कवर विधि का उपयोग करते हुए 4 एक्सकेवेटर, 2 (जेसीबी JCB), 3 हाइड्रा क्रेन, 1 वाइब्रेटरी रोलर तथा पानी के टैंकरों की मदद से पूरा किया गया। यह संपूर्ण कार्य 33 ट्रैफिक ब्लॉकों में संपन्न हुआ, जिनमें प्रत्येक की औसत अवधि 2 घंटे 30 मिनट रही। मध्य रेल के वरिष्ठ अधिकारियों और इंजीनियरों की समर्पित टीम, जिसमें 10 विभागीय कर्मचारी और 25 कर्मियों सहित कुल 35 कर्मियों ने मेहनत से कार्य करते हुए इस परियोजना को रिकॉर्ड समय में पूरा किया।
TFTR कार्य के सफल समापन के साथ ही 75 किमी प्रति घंटे का स्थायी गति प्रतिबंध अब हटा दिया गया है। इससे इस खंड पर ट्रेनों की गति बढ़ेगी और ट्रेन संचालन की सुरक्षा में भी उल्लेखनीय सुधार होगा।
Central railway bhusawal division asvali padli speed restriction removed tftr work
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
गुजरात में 11,000 प्राथमिक शिक्षक पदों पर भर्ती, TET पास उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका
Apr 06, 2026 | 07:24 PMCM योगी ने किया बड़ा ऐलान, पत्रकारों को अब नहीं होगी इलाज की चिंता; शुरू होगी कैशलेस सुविधा
Apr 06, 2026 | 07:23 PMAI के दौर में बदल रही नौकरियां, 86% भारतीय कर्मचारी झेल रहे बदलाव- फिर भी सबसे आगे अपस्किलिंग में
Apr 06, 2026 | 07:09 PMLIVEKKR vs PBKS Live Score: ईडन गार्डन्स में रहाणे ने जीतकर किया बल्लेबाजी का फैसला, यहां देखें प्लेइंग XI
Apr 06, 2026 | 06:59 PMDinesh Karthik ने इस खिलाड़ी को लेकर कर दी बड़ी भविष्यवाणी, कहा- लंबे समय तक भारतीय टीम ने नहीं रख सकेंगे बाहर
Apr 06, 2026 | 06:55 PMईरान जंग में उलझे ट्रंप के बदले सुर, बोले- ‘कनाडा पर नहीं करेंगे हमला’, जानें क्या है असली वजह?
Apr 06, 2026 | 06:55 PMठाणे: बिना पासपोर्ट भारत में रह रहे थे 3 बांग्लादेशी, कोर्ट ने सुनाई जेल की सजा, अब किए जाएंगे डिपोर्ट
Apr 06, 2026 | 06:42 PMवीडियो गैलरी

‘मुझ पर लगाए गए आरोप सफेद झूठ, मैं घायल हूं इसलिए घातक हूं’, राघव चड्ढा का अपनी ही पार्टी पर पलटवार- VIDEO
Apr 05, 2026 | 10:33 PM
MP में फिर ‘दूषित पानी’ का कहर…कटनी में नल से निकले कीड़े, दहशत में लोग
Apr 05, 2026 | 10:33 PM
सोमनाथ से लेकर अयोध्या तक…CM Yogi ने बताया कौन था असली विलेन और कैसे किया गया था उसका ‘इलाज’
Apr 05, 2026 | 10:27 PM
इंदौर में क्राइम ब्रांच का बड़ा एक्शन, लाखों की एमडी ड्रग्स के साथ इवेंट ऑर्गेनाइजर समेत 4 गिरफ्तार- VIDEO
Apr 05, 2026 | 10:27 PM
‘जेल के डर से रात भर सो नहीं पाते हिमंता बिस्वा सरमा, जल्द होगी कानूनी कार्रवाई’, राहुल गांधी की सीधी चेतावनी
Apr 05, 2026 | 10:22 PM
मेरठ के पिता ने पेश की मिसाल, तलाक लेकर घर लौटी बेटी का ढोल-नगाड़ों से स्वागत; जश्न में बदला दुख- VIDEO
Apr 05, 2026 | 10:14 PM













