नासिक: मक्का किसानों को बड़ी राहत: सरकारी खरीद 31 मार्च तक बढ़ी, 50,000 मीट्रिक टन अतिरिक्त कोटा मंजूर
Nashik Farmers: मक्का खरीद की समय सीमा 31 मार्च तक बढ़ाई गई। 50,000 मीट्रिक टन अतिरिक्त कोटा मंजूर होने से किसानों को 2400 प्रति क्विंटल का न्यूनतम समर्थन मूल्य मिलेगा। सांसद भास्करराव भगरे की मांग सफल
- Written By: रूपम सिंह
Nashik Farmers Relief फोटो (AI जनरेटेड)
Nashik Farmers Relief News: नासिक केंद्र सरकार ने मक्का उत्पादक किसानों के हित में बड़ा फैसला लेते हुए मक्का खरीद की समय सीमा 31 मार्च तक बढ़ा दी है। इसके साथ ही, पहले से निर्धारित 66,000 मेट्रिक टन की खरीद सीमा में 50,000 मेट्रिक टन की अतिरिक्त वृद्धि की गई है।
इस सकारात्मक निर्णय के लिए दिंडोरी लोकसभा क्षेत्र के सांसद भास्करराव भगरे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का आभार व्यक्त किया है। सरकार के इस फैसले का किसानों ने भी स्वागत किया है।
महाराष्ट्र में इस वर्ष मक्के की हुई अच्छी पैदावार
सासद भगरे ने शासन को दिए अपने निवेदन में स्पष्ट किया था कि नासिक जिले सहित पूरे महाराष्ट्र में इस वर्ष मक्के का बम्पर उत्पादन हुआ है, किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य दिलाने के लिए सरकार ने 30 दिसंबर 2025 से ‘आधारभूत मूल्य खरीद योजना’ शुरू की है,
सम्बंधित ख़बरें
नासिक वासियों ने ली राहत की सांस: शनिवार दोपहर कम हुआ गोदावरी का जलस्तर, अब सफाई और नुकसान के आकलन की चुनौती
नासिक में बन रहा उत्तर महाराष्ट्र का सबसे ऊंचा इस्कॉन मंदिर, 15 करोड़ की लागत से 5 मंजिला भव्य निर्माण
सिर्फ वृक्षारोपण नहीं, संरक्षण पर भी जोर: मिशन ग्रीन मानसून के पांचवें चरण में नासिक वासियों का दिखा उत्साह
महाराष्ट्र में भूकंप से दहशत! नासिक में लगातार 4 झटके और पालघर में 3.1 तीव्रता की हलचल; घरों से बाहर निकले लोग
जिसके तहत 2400 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीद की जा रही है। वर्तमान में खुले बाजार में मक्के का भाव केवल 1600 से 1700 रुपये प्रति क्विंटल तक गिर गया है, जिसके कारण बड़ी संख्या में किसान सरकारी खरीद केंद्रों की ओर रुख कर रहे है।
यह भी पढ़ें:- नासिक महापालिका की विशेष महासभा 6 मार्च को: सड़कों के गड्ढे और जल संकट पर होगा बड़ा फैसला
किसानों की आर्थिक क्षति पर जताई थी चिंता
इससे पूर्व मक्का खरीद की अंतिम तिथि 28 फरवरी 2026 निर्धारित की गई थी। हालांकि, पंजीकरण कराने वाले किसानों की संख्या और वास्तविक खरीद के बीच बड़ा अंतर था। कई किसानों ने ऑनलाइन पंजीकरण तो कराया, लेकिन समय सीमा समाप्त होने के कारण उनका माल खेतों और गोदामों में पड़ा हुआ था।
किसानों को हो रहे इस आर्थिक नुकसान को देखते हुए सांसद भगरे ने सरकार से तुरंत समय सीमा और खरीद का कोटा बढ़ाने की माग की थी। सासद भगरे ने विश्वास जताया कि इस मुदतवाढ से दिडोरी और नासिक जिले के हजारों पंजीकृत किसानों का मक्का अब न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदा जा सकेगा, जिससे उन्हें बड़ी आर्थिक राहत मिलेगी।
