-
सोम, 29 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nashik »
- Ashok Kharat Fake Baba Cheats Pune Businessman 5 Crore International Trips
पाखंडी खरात के कारनामे: ग्रीनलैंड से युगांडा तक 21 देशों की मुफ्त यात्रा, पुणे व्यापारी के साथ बड़ी धोखाधड़ी
- Written By: अनिल सिंह
Ashok Kharat Fraud Case Update: पुणे के व्यापारी से 5 करोड़ की ठगी करने वाला भोंदूबाबा अशोक खरात गिरफ्तार। अवतार पूजा के नाम पर 21 देशों की सैर और मर्सिडीज हड़पने का खुलासा।

Ashok Kharat Fraud Case Update (डिजाइन फोटो)
Ashok Kharat News Update: महाराष्ट्र के नासिक और पुणे में ‘भोंदूबाबा’ अशोक खरात के काले कारनामों का एक नया और सनसनीखेज अध्याय सामने आया है। यौन शोषण के कई मामलों में घिरे इस पाखंडी बाबा ने अब पुणे के एक प्रतिष्ठित व्यवसायी को ‘अवतार पूजा’ और अंधविश्वास के जाल में फंसाकर 5 करोड़ रुपये का चूना लगाया है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि व्यवसायी के पैसों पर यह ठग बाबा ग्रीनलैंड, म्यांमार और युगांडा जैसे 21 देशों की सैर कर आया।
पुणे के हडपसर निवासी व्यवसायी राजेंद्र अशोक जासूद की शिकायत पर नासिक के सरकारवाड़ा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। अशोक खरात के खिलाफ दर्ज यह आठवां मामला है, जो उसकी आपराधिक मानसिकता की गहराई को दर्शाता है।
लॉजिस्टिक्स व्यवसाय में सफलता का लालच और 21 देशों की ‘मिट्टी’
राजेंद्र जासूद, जो पेशे से एक कंस्ट्रक्शन व्यवसायी हैं, साल 2018 में अपने लॉजिस्टिक्स व्यवसाय को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फैलाने की इच्छा लेकर अशोक खरात के संपर्क में आए थे। खरात ने उनकी इस इच्छा का फायदा उठाते हुए उन्हें ‘अवतार पूजा’ का झांसा दिया। उसने दावा किया कि यदि 21 अलग-अलग देशों की मिट्टी लाकर उसकी पूजा की जाए, तो जासूद को असीम शक्तियां प्राप्त होंगी और उनका व्यवसाय रातों-रात चमक उठेगा। इसी अंधविश्वास की आड़ में उसने जासूद से करोड़ों रुपये ऐंठने शुरू कर दिए।
सम्बंधित ख़बरें
कानपुर पुलिस कमिश्नर आवास के पास कराटे चैंपियन को मारी गोली, बीयर के पैसे मांगने पर हुआ खूनी विवाद
59 दिन फरार, 12 घंटे में आज़ाद: गैंगस्टर अजय ठाकुर की गिरफ्तारी नहीं.. रिहाई बनी चर्चा, छूटते ही कहा शुक्रिया
कानपुर: शादी का झांसा देकर युवती का एक साल तक शारीरिक शोषण, आरोपी नीरज कठेरिया गिरफ्तार
Trimbakeshwar Kumbh Update: ऑन-ग्राउंड उतरे अखाड़ा परिषद के बड़े साधु-संत, लिया 2 KM लंबे नए घाट का जायजा!
ये भी पढ़ें- नरहरी झिरवाल मामले पर NCP में मंथन, क्या गिरेगी मंत्री की गाज? कहां तक पहुंची जांच
मौत का डर और मर्सिडीज कार की वसूली
व्यवसायी को अपने नियंत्रण में रखने के लिए अशोक खरात ने ‘नागदेवता’ के कोप और काली जादू का सहारा लिया। उसने जासूद के मन में यह डर बैठा दिया कि यदि पूजा में कंजूसी की गई या उसकी बात नहीं मानी गई, तो नागदेवता के डसने से उनकी मृत्यु हो जाएगी। मौत के इसी डर के साये में जासूद ने अपनी कीमती मर्सिडीज कार खरात को सौंप दी और 2019 से 2023 के बीच उसके विदेशी दौरों का पूरा खर्च उठाया। खरात ने अपने इलाज के लिए चार बार अमेरिका की यात्रा भी जासूद के खर्च पर ही की।
पुलिस की भूमिका संदिग्ध: SIT करेगी वावी पुलिस की जांच
जब करोड़ों रुपये गंवाने के बाद भी व्यवसाय में कोई सुधार नहीं हुआ, तो जासूद ने अपने पैसे वापस मांगे। इस पर खरात ने उल्टा जासूद के खिलाफ सिन्नर के वावी पुलिस स्टेशन में रंगदारी (extortion) का झूठा मामला दर्ज करा दिया। अब इस मामले में वावी पुलिस की भूमिका भी संदेह के घेरे में है। शक जताया जा रहा है कि पुलिस ने खरात के दबाव या आर्थिक मिलीभगत के चलते यह मामला दर्ज किया। अब SIT (विशेष जांच टीम) वावी पुलिस के अधिकारियों की भी जांच कर सकती है।
Ashok kharat fake baba cheats pune businessman 5 crore international trips
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
कम बारिश से भंडारा जिले में खरीफ बुवाई पर भारी असर, सिंचाई योजनाएं भी प्रभावित
Jun 29, 2026 | 03:08 PMLock Upp 2 Day : टास्क के दौरान लगी सुनीता आहूजा को आई चोट, पहले ही दिन ‘लॉक अप 2’ में मचा बवाल
Jun 29, 2026 | 03:04 PMIOCL Apprentice Recruitment 2026: इंडियन ऑयल में 1524 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 28 जुलाई तक करें आवेदन
Jun 29, 2026 | 03:03 PMकानपुर पुलिस कमिश्नर आवास के पास कराटे चैंपियन को मारी गोली, बीयर के पैसे मांगने पर हुआ खूनी विवाद
Jun 29, 2026 | 03:01 PMनागपुर ग्रामीण विकास पर सरकारी ब्रेक! 124 ग्राम पंचायतों का चुनाव टलने से रुकी 16वें वित्त आयोग की निधि
Jun 29, 2026 | 03:00 PMछिंदवाड़ा में ‘लापता’ विधायक कमलनाथ की तलाश: पोस्टर लगाकर ग्रामीणों ने जताया विरोध, जानिए क्या है पूरा मामला?
Jun 29, 2026 | 02:43 PMनरभक्षी बाघिन टी-27 आखिरकार पिंजरे में कैद भंडारा में 3 महीने से मची दहशत का हुआ अंत
Jun 29, 2026 | 02:41 PMवीडियो गैलरी

जो खतरा बनेगा, उसका एनकाउंटर होगा! अखिलेश यादव पर जमकर बरसे रवि किशन – VIDEO
Jun 29, 2026 | 12:08 PM
UP में अवैध मजार गरजा बाबा का बुलडोजर, गाजियाबाद में भारी पुलिस बल के बीच किया जमींदोज, देखें VIDEO
Jun 28, 2026 | 09:32 PM
मिर्जापुर के एक्टर का रो-रोकर बुरा हाल, बोले- हमें जान से मारने की मिल रही धमकी; VIDEO वायरल
Jun 28, 2026 | 09:21 PM
पास में ही था डस्टबिन, फिर भी ट्रेन की सीट के नीचे फैलाया कचरा; महिला का VIDEO देख भड़के लोग
Jun 28, 2026 | 09:11 PM
भरत तिवारी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आते ही फूटा लोगों का गुस्सा, बिहार में बड़े बवाल के मिले संकेत! VIDEO
Jun 28, 2026 | 02:36 PM
वाराणसी के मालवीय पुल से गंगा में कूद रही थी युवती, देवदूत बनकर आए युवक ने ऐसे बचाई जान- देखें यह VIDEO
Jun 27, 2026 | 11:01 PM













