Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 23 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मौन आंदोलन के दौरान छलका दर्द, रो पड़े अन्ना हजारे! खराब सेहत फिर भी NEET प्रोटेस्ट में हुए शरीक

Anna Hazare Silent Protest: देश की राजधानी दिल्ली में चल रहे छात्र आंदोलन के समर्थन में शिरडी (महाराष्ट्र) के मौन आंदोलन में फफक कर रोए अन्ना हजारे, पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी।

  • Written By: अनिल सिंह
Updated On: Jul 23, 2026 | 05:33 PM
Follow Us
Follow Us:

Anna Hazare cried during Silent Protest: देश की राजधानी दिल्ली में नीट परीक्षा विवाद और पेपर लीक को लेकर प्रदर्शन कर रहे लाखों छात्रों के समर्थन में अब देश के वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे भी पूरे आवेग के साथ मैदान में उतर आए हैं। महाराष्ट्र में शिरडी के वाडिया पार्क स्थित गांधी मेमोरियल में आयोजित एक ‘मौन आंदोलन’ में शामिल होने पहुंचे 88 वर्षीय अन्ना हजारे इस दौरान बेहद भावुक हो गए और फफक-फफक कर रो पड़े।

खराब सेहत और बढ़ती उम्र के बावजूद अन्ना हजारे छात्रों के प्रति अपनी एकजुटता प्रकट करने के लिए इस मौन प्रदर्शन में शरीक हुए। हालांकि, गिरते स्वास्थ्य के कारण वे वहां कुछ ही देर रुक सके, लेकिन उनके जाने के बाद भी अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं का मौन आंदोलन जारी रहा।

Shirdi, Maharashtra: Veteran social activist Anna Hazare participated in a silent protest at the Gandhi Memorial in Wadia Park in support of the ongoing students’ agitation in Delhi. Despite being unwell, Hazare joined the protest to extend his moral support to the students but… pic.twitter.com/KtCY2bsF5D — IANS (@ians_india) July 23, 2026

सम्बंधित ख़बरें

मुंबई: बारिश से लंबी दूरी की ट्रेनें लड़खड़ाई,परेशान यात्रियों को खाना-पानी का वितरण, कई ट्रेनें हुई रिशेड्यूएल

लूट वाली सर्ज प्राइसिंग का अंत… भारत टैक्सी के शुभारंभ पर CM फडणवीस बोले- अब ड्राइवर नहीं मालिक चलाएंगे गाडी

Ganeshotsav 2026: गणेशोत्सव को राज्य महोत्सव बनाने में सभी विभाग करें सहयोग, मंत्री आशीष शेलार ने दिए निर्देश

मोदी बोले- आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा, NEET पेपर लीक मामले में संजीव कुमार को CBI से मिल गई क्लीन चिट

‘अन्ना कहां हैं?’ का जवाब

जब से दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों का विरोध प्रदर्शन उग्र हुआ था और पुलिसिया कार्रवाई शुरू हुई थी, तब से देश भर में यह सवाल पूछा जा रहा था कि भ्रष्टाचार-विरोधी आंदोलनों के ध्वजवाहक अन्ना हजारे इस पर खामोश क्यों हैं। अन्ना ने न केवल मौन प्रदर्शन में हिस्सा लेकर इन सवालों का जवाब दिया, बल्कि इससे एक दिन पहले (22 जुलाई को) उन्होंने सीधे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक बेहद भावुक और कड़ा पत्र भी भेजा।

अपने पत्र में अन्ना हजारे ने देश में युवाओं पर हो रही पुलिसिया कार्रवाई पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने लिखा, “सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर हुए छात्रों के साथ हिंसा और बर्बर पुलिस कार्रवाई की खबरें दिल को बेहद पीड़ा पहुंचाने वाली हैं।”

ये भी पढ़ें- मोदी बोले- आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा, NEET पेपर लीक मामले में संजीव कुमार को CBI से मिल गई क्लीन चिट

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से सरकार नहीं गिरेगी

अन्ना हजारे ने प्रधानमंत्री को सलाह देते हुए पत्र में स्पष्ट किया कि प्रदर्शनकारी छात्रों के आक्रोश को केवल एक ‘कानून और व्यवस्था’ की प्रशासनिक समस्या मानकर दबाने की कोशिश नहीं की जानी चाहिए। इसे समाज की वास्तविक पीड़ा, आक्रोश और अपेक्षाओं के रूप में देखा जाना चाहिए।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री के बारे में खुलकर बोलते हुए अन्ना ने लिखा, “यदि युवाओं के असंतोष को शांत करने के लिए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफा मांग लिया जाता है, तो इससे केंद्र सरकार नहीं गिर जाएगी। इसके विपरीत, सरकार की कार्यप्रणाली जनता के प्रति अधिक जवाबदेह, पारदर्शी और प्रभावी साबित होगी।” उन्होंने केंद्र सरकार से आग्रह किया कि वह अहंकार छोड़कर प्रदर्शनकारियों की बात धैर्यपूर्वक सुने और सकारात्मक संवाद के जरिए समाधान निकाले।

पीएम देश के सर्वोच्च नेता, इसलिए की जाती है अपील

पत्र लिखने के बाद संवाददाताओं से संक्षिप्त बातचीत करते हुए अन्ना हजारे ने बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सीधे पत्र इसलिए लिखा क्योंकि वे देश के सर्वोच्च जनप्रतिनिधि हैं। राष्ट्र के मुखिया होने के नाते यह उनका दायित्व है कि वे युवाओं के आंसुओं और समस्याओं पर तुरंत संज्ञान लें।

अन्ना हजारे के इस भावुक और आक्रामक रुख के बाद नीट आंदोलन को एक नया नैतिक बल मिल गया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि अन्ना का यह हस्तक्षेप केंद्र सरकार पर छात्रों की मांगों को मानने का दबाव और अधिक बढ़ाएगा।

Anna hazare weeps during silent protest students neet support shirdi letter to pm modi

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 23, 2026 | 05:33 PM

Topics:  

  • Anna Hazare
  • Maharashtra News
  • NEET Paper Leak
  • Shirdi

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.