Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • हेल्थ
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Diwali 2025 |
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Donald Trump |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सिंहस्थ कुंभ से पहले बदलेगी त्र्यंबकेश्वर की तस्वीर, विकास कार्यों पर खर्च होंगे करोड़ों रुपये

Nashik News: महाराष्ट्र के नासिक में जल्द ही सिंहस्थ कुंभ का आयोजन किया जाने वाला है। नासिक के साथ ही त्र्यंबकेश्वर की भी तस्वीर बदलने के लिए प्रशासन के द्वारा करोड़ो रुपये खर्च किए जाने वाले हैं।

  • By अपूर्वा नायक
Updated On: Aug 26, 2025 | 01:55 PM

श्री त्र्यंबकेश्वर ज्योर्तिलिंग मंदिर (सौ. सोशल मीडिया )

Follow Us
Close
Follow Us:

Nashik News in Hindi: आगामी सिंहस्थ कुंभ मेले की तैयारियों के मद्देनजर त्र्यंबकेश्वर में करोड़ों रुपये के विकास कार्यों का खाका तैयार किया गया है। प्रशासन ने इन कार्यों को पूरा करने के लिए 15 महीने की समय सीमा तय की है और दिसंबर 2025 तथा मार्च 2026 तक दो चरणों में फंड खर्च करने की योजना बनाई है, जिससे इन कार्यों में तेजी आने की उम्मीद है।

रिकॉर्ड तोड़ भीड़ के लिए सुरक्षा पर जोर

इस बार के सिंहस्थ कुंभ मेले में भीड़ का एक नया रिकॉर्ड बनने का अनुमान है। इसलिए, प्रशासन ने भक्तों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए कार्यों की योजना बनाई है। इस योजना के तहत, 15 महीने के भीतर पूरे होने वाले कामों की एक सूची भी तैयार की गई है।सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा सड़कों और पुलों के निर्माण पर 59.02 करोड़ रुपये की अपेक्षित राशि खर्च की जाएगी।

वहीं, जल संसाधन विभाग नासिक और त्र्यंबकेश्वर में घाटों और बांधों के निर्माण के लिए 36.75 करोड़ और 17.25 करोड़ रुपये खर्च करेगा।इसके अतिरिक्त, त्र्यंबकेश्वर लिफ्ट सिंचाई योजना पर भी 43 करोड़ रुपये खर्च करने की योजना है।इन महत्वपूर्ण कार्यों से कुंभ मेले के दौरान बुनियादी सुविधाओं को मजबूत किया जा सकेगा।

ये भी पढ़ें :- बारामती में लोगों ने ट्रैफिक पुलिस से की डिमांड, सख्त कार्रवाई की मांग

सुविधाओं पर ध्यान

व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की जिम्मेदारी त्र्यंबकेश्वर नगर पालिका को दी गई है। पालिका गांव की सड़कों के विकास और अन्य कार्यों पर 7.50 करोड़ रुपये, ठोस कचरा प्रबंधन केंद्र पर 3.50 करोड़ रुपये, और शहर के लिए अतिरिक्त जल आपूर्ति योजना पर 6.75 करोड़ रुपये खर्च करेगी।इन परियोजनाओं के लिए आवश्यक भूमि अधिग्रहण का कार्य भी जल्द पूरा किया जाएगा, सरकारी एजेंसियों ने इन कार्यों के लिए फंड खर्च करने की योजना बनाई है, जिसे 2 चरणों में खर्च किया जाएगा।

A blueprint of development work worth crores of rupees has been prepared in trimbakeshwar

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 26, 2025 | 01:55 PM

Topics:  

  • hindi news
  • Maharashtra
  • Nashik News

सम्बंधित ख़बरें

1

दीक्षाभूमि पर धम्म क्रांति को किया नमन, प्रतिक्रांति से मुकाबला करने का आह्वान, अस्थिकलश पर खास जोर

2

Pune MNC Election की उलटी गिनती शुरू, 165 नगरसेवकों के लिए बने 41 प्रभाग

3

लोकल ट्रेन में तंत्र-मंत्र का जाल, RPF ने पकड़े तीन तांत्रिक, 22 हजार पोस्टर के साथ गिरफ्तार

4

दिवाली से ठीक पहले श्रद्धा AI पर आयकर विभाग का ‘हमला’, रायसोनी ग्रुप पर मुंबई IT टीम की कार्रवाई

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.