Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

4 हजार 799 विद्यार्थियों को नहीं मिला प्रवेश, 11वीं में एडमिशन प्रक्रिया की तीसरी सूची घोषित

  • Written By: प्रभाकर दुबे
Updated On: Jul 13, 2023 | 05:00 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

नासिक: कक्षा 11वीं की प्रवेश प्रक्रिया (11th Admission Process) चल रही है। इसके तहत तीसरी सूची (Third List ) घोषित की गई, जिसमें विज्ञान शाखा (Science Branch) का कट ऑफ 90 प्रतिशत से अधिक रहा। इससे अंक कम होने के कारण 4 हजार 799 विद्यार्थियों को प्रवेश नहीं मिल पाया। पहली 2 सूचियों में कट ऑफ फिसल गया था। फिर भी नामचीन महाविद्यालयों की रिक्त सीटों की तुलना में प्रवेश के लिए इच्छुक विद्यार्थियों की संख्या अधिक होने से कट ऑफ अधिक रहा। 

आरवाईके, नासिक रोड स्थित बिटको महाविद्यालय (Bitco College) सहित केटीएचएम महाविद्यालय (KTHM College) में विज्ञान शाखा का अनुदानित सीट का कट ऑफ बढ़ गया है। नासिक महानगरपालिका क्षेत्र के कनिष्ठ महाविद्यालयों में कक्षा 11वीं की एडमिशन प्रक्रिया के लिए घोषित की गई पहली सूची का कट ऑफ 89 प्रतिशत रहा। दूसरी सूची का कट ऑफ फिसलकर 85 से 86 प्रतिशत तक पहुंच गया था।

इतना रहा कट ऑफ 

नामचीन महाविद्यालय में पहले दो राउंड के प्रवेश के लिए रिक्त सीटों की संख्या मर्यादित है। दूसरी ओर प्रवेश के लिए इच्छुक विद्यार्थियों की संख्या अधिक होने से तीसरी सूची का कट ऑफ बढ़ गया। प्रवेश प्रक्रिया के अंतिम चरण में विज्ञान शाखा में अनुदानित सीट का कट ऑफ 90 प्रतिशत से अधिक रहा। वाणिज्य शाखा के लिए बीवाईके का कट ऑफ 94.6 प्रतिशत रहा। कला शाखा के लिए एचपीटी महाविद्यालय में खुले प्रवर्ग के लिए कट ऑफ 73 प्रतिशत और केटीएचएम में 71.8 प्रतिशत रहा। इस दौरान दूसरे राउंड की तरह तीसरे राउंड में भी बीवाईके का कट ऑफ विज्ञान शाखा में अधिक रहा। अंग्रेजी माध्यम अनुदानित सीट के लिए महाविद्यालय में खुले प्रवर्ग का कट ऑफ 94.6 प्रतिशत रहा, अन्य महाविद्यालयों में वाणिज्‍य का कट ऑफ 84 से 85 फीसदी रहा।

सम्बंधित ख़बरें

स्मार्ट मीटर से सस्ता हुआ बिजली बिल, नासिक में 31.93 लाख की छूट; स्मार्ट मीटर ने बदली तस्वीर

महाकुंभ की तैयारी: सिंहस्थ से पहले नासिक पहुंचे साधु, पंचवटी बनी पहली पसंद

नासिक में 18 हजार जन्म प्रमाणपत्र संदिग्ध, सोमैया ने की जांच की मांग, महापौर का 8 दिनों में रिपोर्ट का आश्वासन

नासिक स्थायी समिति में भाजपा का सरप्राइज,महिलाओं का दबदबा, दिग्गजों को दरकिनार कर नए चेहरों को मौका

3 हजार 781 विद्यार्थियों को मिला एडमिशन

कक्षा 11वीं के लिए 13 हजार 402 रिक्त सीटें थी। इसके लिए 8 हजार 580 विद्यार्थियों ने पंजीकरण किया था। इसमें से 3 हजार 781 विद्यार्थियों का प्रवेश निश्चित हुआ। शेष 4 हजार 799 विद्यार्थियों को प्रवेश नहीं मिल पाया। चयन हुए सर्वाधिक 1 हजार 847 विद्यार्थियों को प्रथम पसंद का महाविद्यालय मिला। दूसरे पसंद के 766, तीसरे पसंद के महाविद्यालय मिले विद्यार्थियों की संख्या 476 है।

4 thousand 799 students did not get admission third list of admission process declared in 11th

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 13, 2023 | 05:00 PM

Topics:  

  • Nashik News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.