Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

स्मार्ट स्कूल योजना में 64 करोड़ का घोटाला, कांग्रेस सेवादल के खुलासे से मचा हड़कंप!

Smart School Scheme: कांग्रेस सेवादल ने नाशिक स्मार्ट स्कूल योजना में 64 करोड़ की खरीदी में घोटाले का आरोप लगाया है और उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। कई उपकरण स्कूलों में नहीं मिले।

  • By अर्पित शुक्ला
Updated On: Sep 02, 2025 | 02:44 PM

सांकेतिक तस्वीर

Follow Us
Close
Follow Us:

Nasik News: केंद्र सरकार की स्मार्ट सिटी योजना के तहत नाशिक मनपा की स्कूलों को ‘स्मार्ट’ बनाने के लिए 64 करोड़ रुपये से अधिक की सामग्री खरीदने का दावा किया गया है, लेकिन हकीकत में ये सामग्रियां स्कूलों तक नहीं पहुंची हैं। यह आरोप कांग्रेस सेवादल ने लगाया है, जिसने मनपा आयुक्त से इस खरीद की जांच की मांग की है।

स्मार्ट सिटी कंपनी ने कथित तौर पर 64 करोड़ 5 लाख रुपये खर्च कर 88 स्कूलों को स्मार्ट बनाने का दावा किया है। इसके तहत 23 कंप्यूटर, 1112 सीसीटीवी कैमरे, हर कक्षा में 75 इंच की एलईडी स्क्रीन, और प्रधानाध्यापक व शिक्षकों के लिए मेज-कुर्सियां उपलब्ध कराई गई हैं। लेकिन कांग्रेस सेवादल द्वारा की गई जांच में कई गंभीर अनियमितताएं और कमियां सामने आई हैं।

कागजों में प्रत्येक स्कूल को 23 कंप्यूटर

सेवादल के अध्यक्ष वसंत ठाकुर ने कहा कि दस्तावेजों में प्रत्येक स्कूल को 23 कंप्यूटर दिए जाने का उल्लेख है, लेकिन हकीकत में कई स्कूलों में केवल 15, 18 या 20 कंप्यूटर ही पाए गए। कुल 1112 कैमरे लगाने का दावा किया गया है, जिससे औसतन हर स्कूल को कम से कम 12 कैमरे मिलने चाहिए थे, लेकिन कई स्कूलों में केवल 4, 5, 6 या 8 कैमरे ही मिले। हर कक्षा में 75 इंच की बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाई गई हैं, लेकिन लगभग 99% स्कूलों में थ्री-फेज बिजली कनेक्शन नहीं होने के कारण ये स्क्रीन चालू ही नहीं हो पातीं और बेकार पड़ी हुई हैं।

सम्बंधित ख़बरें

मासूमों की चीख से दहला धानोरा! पत्नी का सिर कूचलकर पति ने गटका जहर, अनाथ हुए 4 बच्चे

Mumbai: बिल्डरों और घर खरीदारों को राहत, मोफा-महारेरा के दोहरे कानून का भ्रम हुआ खत्म

पिछले 6 महीने में 145 लोग जिंदा जले…अब जागी मोदी सरकार, गडकरी बोले- माफी या अनदेखी मूड में नहीं

Ladki Bahin: तेजस्वी घोसालकर का बड़ा ऐलान, वोटिंग से पहले लाड़की बहनों के खाते में आएंगे 3,000 रुपये

यह भी पढ़ें- हिंगनघाट हत्याकांड: पुलिस को चकमा दे रहा है सुभाष, 8 दिन बाद भी नहीं खोज पायी वर्धा पुलिस

उपकरण छात्रों के लिए उपयोगी नहीं

वसंत ठाकुर ने सवाल किया, इतनी बड़ी राशि खर्च करने के बावजूद, जब ये उपकरण छात्रों के लिए उपयोगी ही नहीं हैं, तो इसके लिए कौन जिम्मेदार है? इन सभी अनियमितताओं को देखते हुए, सेवादल ने स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत शिक्षा विभाग में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी और भ्रष्टाचार की आशंका जताई है। वसंत ठाकुर ने मांग की है कि इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए।

Nashik smart school scam allegations

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 02, 2025 | 02:44 PM

Topics:  

  • Latest News
  • Maharashtra
  • Nasik

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.