Nashik Sex Scandal: पूछताछ में छूटे तांत्रिक के पसीने, अटैक के बाद अस्पताल में भर्ती
Nashik Sex Scandal: नासिक सेक्स स्कैंडल के मुख्य आरोपी अशोक खरात की पुलिस हिरासत में तबीयत बिगड़ गई है। सीने में दर्द और हत्या की आशंका के बीच SIT के लिए खरात की सुरक्षा बड़ी चुनौती बनी हुई है।
- Written By: गोरक्ष पोफली
अशोक खरात (सोर्स: सोशल मीडिया)
Nashik Sex Scandal News: नासिक के बहुचर्चित सेक्स स्कैंडल मामले में मुख्य आरोपी और खुद को तांत्रिक बताने वाला अशोक खरात एक बार फिर चर्चा में है। जेल की सलाखों के पीछे उसके गुनाहों का हिसाब किताब हो ही रहा था कि अचानक उसकी सेहत ने पुलिस की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। विशेष जांच दल (SIT) की कड़ी पूछताछ के दौरान खरात की तबीयत एकाएक खराब हो गई। खबरों के मुताबिक, पूछताछ के दौरान उसने सीने में तेज दर्द की शिकायत की, जिसके तुरंत बाद उसे उल्टियां होने लगीं।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने बिना देरी किए कार्डियक एम्बुलेंस बुलाई और उसे मेडिकल चेकअप के लिए ले जाया गया। हालांकि, पुलिस अधिकारी इस मामले में फिलहाल चुप्पी साधे हुए हैं, लेकिन सूत्रों का कहना है कि खरात की हालत फिलहाल स्थिर बनी हुई है।
जांच से बचने का ‘पैंतरा’ तो नहीं?
अशोक खरात की शारीरिक स्थिति पिछले कुछ समय से चर्चा का विषय रही है। पिछली अदालती पेशी के दौरान भी वह बेहद कमजोर नजर आ रहा था और पुलिसकर्मियों के सहारे चल रहा था। पुलिस प्रशासन का एक धड़ा इसे ‘इन्वेस्टिगेशन से बचने की रणनीति’ मान रहा है। संदेह जताया जा रहा है कि कड़े सवालों और SIT के शिकंजे से बचने के लिए खरात खराब स्वास्थ्य का बहाना बनाकर अस्पताल में शरण लेना चाहता है। गौर करने वाली बात यह है कि खरात की पुलिस कस्टडी गुरुवार को समाप्त हो रही है, जिससे पहले यह ‘हेल्थ ड्रामा’ जांच की दिशा भटका सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
Maharashtra By Election Live: बारामती और राहुरी में थोड़ी देर में शुरू होगा मतदान, इन नेताओं पर टिकीं निगाहें
महाराष्ट्र विधानसभा उपचुनाव 2026: बारामती और राहुरी में वोटिंग आज, जानें मतदान के नियम और जरूरी दस्तावेज
महावितरण की बड़ी राहत; स्मार्ट मीटर से 11 करोड़ की छूट, दिन में बिजली उपयोग पर 80 पैसे प्रति यूनिट डिस्काउंट
अकोला फल बाजार; अंगूर की आवक घटी पर मांग बरकरार, अब आम का बढ़ा क्रेज; हापुस 1200 दर्जन और केसर 280 किलो
हाई-प्रोफाइल हस्तियों को बचाने की साजिश का डर
इस मामले ने राजनीतिक रंग भी ले लिया है। खरात के वकीलों ने पहले ही उसे न्यूरोसर्जन को दिखाने की मांग की थी, लेकिन अब विपक्ष ने इसमें गहरी साजिश की आशंका जताई है। विपक्षी नेताओं का दावा है कि इस Nashik Sex Scandal में कई सफेदपोश और रसूखदार लोग शामिल हैं। आरोप लगाया जा रहा है कि:
- सबूतों को पूरी तरह मिटाने के लिए खरात की हत्या की जा सकती है।
- कुछ नेताओं ने तो पुलिस एनकाउंटर तक की आशंका जाहिर कर दी है।
- “इस ढोंगी तांत्रिक के पास कई रसूखदारों के राज दफन हैं, इसलिए उसकी सुरक्षा अब SIT के लिए सबसे बड़ी चुनौती बन गई है।”
यह भी पढ़ें: कैप्टन खरात कांड: प्रसिद्ध व्यवसायी से SIT की पूछताछ, आलीशान होटल और मोबाइल चैटिंग ने खोली पोल
क्या होगा अगला कदम?
डॉक्टरों की एक टीम लगातार अशोक खरात के वाइटल्स (Vitals) पर नजर रखे हुए है। गुरुवार को उसे फिर से कोर्ट में पेश किया जाना है। अब देखना यह होगा कि क्या अदालत उसकी स्वास्थ्य स्थिति को देखते हुए उसे राहत देती है या SIT को आगे की पूछताछ के लिए फिर से कस्टडी मिलती है। फिलहाल, नासिक और मुंबई के राजनीतिक गलियारों में इस ‘तांत्रिक’ की सेहत को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं गर्म हैं।
