Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अकोला फल बाजार; अंगूर की आवक घटी पर मांग बरकरार, अब आम का बढ़ा क्रेज; हापुस 1200 दर्जन और केसर 280 किलो

अकोला में अंगूर की आवक घटने से रुझान आम की ओर बढ़ा। हापुस ₹1200 दर्जन तक पहुँचा, वहीं बेमौसम बारिश से देसी आम की कमी। तरबूज और खरबूज की आवक बढ़ने से बाजारों में रौनक

  • Author By manoj choubey | published By रूपम सिंह |
Updated On: Apr 21, 2026 | 07:47 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

Akola Fruit Market News: अकोला इस समय लोगों में अंगूर की मांग कम नहीं हुई है। लेकिन अंगूर की आवक बाजारों में काफी घट गयी है। जितनी अच्छी क्वालिटी के अंगूर आने चाहिए उतने अच्छे नहीं आ रहे हैं। इस वर्ष आम की आवक में कमी होने के कारण पिछले वर्ष की तुलना में आम के दाम कुछ अधिक हैं। गुलाब, केसर और लाल बाग के आम उपलब्ध है। केरल से लाया जा रहा गुलाब, केसर 220 रु. से लेकर 280 रु. प्रति किलो तक उपलब्ध है।

गुलास केसर काफी मीठा आम है। इसी तरह आंध्र प्रदेश से लाया जा रहा लाल बाग आम 140 रु. से 200 रु. प्रति किलो तक है। इस समय यही दो आम काफी बिक रहे हैं। रत्नागिरी और देवगड़ का हापुस आम 1000 रु। से लेकर 1200 रु. डजन तक उपलब्ध है।

यह आम कोकण से यहां लाया जाता है। यहां लोग हापुस आम काफी पसंद करते हैं और त्यौहारों के मौसम में हापुस आम के रस का बहुत अधिक चलन रहता है। अभी तक दशहरी और केसर आम शुरू नहीं हुए हैं। कोटकम नहीं हुई मांग इस समय शहर में अंगूर की मांग कम नहीं हुई है।

सम्बंधित ख़बरें

भंडारा में गर्मी का सितम; फलों की मांग में भारी उछाल, अंगूर 200 और सेब 300 किलो तक पहुंचे, बजट पर पड़ा असर

विश्व पृथ्वी दिवस संकल्प; ‘मेरी वसुंधरा-मेरी मां’, ग्लोबल वॉर्मिंग से बिगड़ते संतुलन को बचाने की पुकार

कलेक्टर के हस्तक्षेप से भंडारा में NH-53 पर वृक्ष कटाई पर लगी रोक; बिना तकनीकी परीक्षण के नहीं कटेंगे पेड़

काटेपूर्णा अभयारण्य में ली गई वन पर्यटक कार्यशाला, पर्यटकों को अभयारण्य में जैवविविधता की दी जाती जानकारी

लोग अंगूर पसंद कर रहे हैं लेकिन अंगूर की आवक कम हो गयी है, यहां नासिक और सोलापुर से अंगूर लाए जा रहे हैं। इस समय लोगों का रुझान आमों की तरफ बढ़ा है। लोग अब आम की मांग अधिक कर रहे हैं। इस समय अंगूर 120 रु. से लेकर 160 रु। किलो तक उपलब्ध हैं।

अंकित गुप्ता, संचालक, श्री बालाजी फ्रुट सेंटर।पाइंटरदेसी आम की कमी रहेगीशहर में जिले की पातुर तहसील तथा आस पास के कुछ गांवों से देसी आम की आवक होती है। इस वर्ष कुछ समय पूर्व जिले के अनेक क्षेत्रों में हुई बेमौसम बारिश तथा तेज हवाओं के कारण आम की फसल काफी प्रभावित हुई है।

इस बार शहर के लोगों को देसी आम बहुत उपलब्ध नहीं हो पाएंगे और कीमतें भी अधिक रहेंगी। तरबूज, खरबूज की आवक बढ़ीपुणे और नासिक के साथ साथ अकोला और बुलढाना जिलों से भी यहां तरबूज और खरबूज की आवक हो रही है। फिलहाल लोकल तरबूज खरबूज बाजारों में हैं।

तरबूज के दाम कुछ बढ़े हैं इस समय तरबूज 20 रु। से लेकर 30 रु। किलो तक उपलब्ध हैं। इसी तरह खरबूज 30 रु. से लेकर 40 रु. किलो तक उपलब्ध है। इस तरह शहर में मीठे तरबूज और खरबूज उपलब्ध हैं। इसी तरह भुसावली केले 40 रु। डजन के अनुसार उपलब्ध हैं।

इसी तरह अनानस पाइनापल भी बाजारों में उपलब्ध है। जिसमें बड़ा फल 130 से 140 रु। नग तथा छोटा 80 से 120 रु. प्रति नग के अनुसार उपलब्ध है। स्ट्राबरी का डिब्बा 80 रु. में मिल रहा है। विदेशों से लाए जा रहे सेब 300 से 360 रु. प्रति किलो इसी तरह देसी सेब 200 से 280 रु. प्रति किलो इसी तरह लोकल के चीकू 40 से 80 रु। प्रति किलो के अनुसार मिल रहे हैं।

Akola fruit market grapes supply down mango demand up prices report

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 21, 2026 | 07:28 PM

Topics:  

  • Akola News
  • Maharashtra News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.