एकनाथ शिंदे गुट का ‘मास्टर स्ट्रोक’: नंदुरबार के गरीब परिवारों को टैक्स से राहत, नगराध्यक्ष ने पेश किया बजट
Nandurbar Budget 2026: नंदुरबार नगराध्यक्ष रत्ना रघुवंशी ने 225 वर्ग फुट तक के घरों की घरपट्टी माफ कर चुनावी वादा पूरा किया। बजट में विकास कार्यों पर दिया गया जोर।
- Written By: अनिल सिंह
Ratna Raghuwanshi Nandurbar Gharpatti (डिजाइन फोटो)
Ratna Raghuwanshi Nandurbar Gharpatti: नंदुरबार नगर पालिका की नवनिर्वाचित अध्यक्ष रत्ना रघुवंशी ने पदभार संभालते ही अपने चुनावी वादे को पूरा कर एक बड़ा ‘मास्टर स्ट्रोक’ खेला है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना की नेता रत्ना रघुवंशी ने शहर के गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों को बड़ी राहत देते हुए 225 वर्ग फुट तक के घरों के लिए ‘घरपट्टी’ (संपत्ति कर) पूरी तरह माफ करने की घोषणा की है। हाल ही में प्रस्तुत किए गए नगर पालिका के बजट में इस साहसिक निर्णय को शामिल किया गया है, जिसे अब राज्य सरकार की अंतिम मंजूरी के लिए भेज दिया गया है।
नंदुरबार के इस बजट में न केवल कर माफी, बल्कि बुनियादी सुविधाओं के विस्तार पर भी विशेष ध्यान दिया गया है। बजट में सड़कों के निर्माण, नालों की सफाई, स्वच्छता अभियान, स्ट्रीट लाइट और सुचारू जलापूर्ति जैसे महत्वपूर्ण कार्यों के लिए भारी आवंटन किया गया है। शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) के विधायक चंद्रकांत रघुवंशी ने चुनाव के दौरान नागरिकों से जो वादे किए थे, उन्हें पूरा करने की दिशा में यह पहला और सबसे प्रभावशाली कदम माना जा रहा है। इस निर्णय से शहर के आदिवासी बहुल इलाकों और कम आय वाले नागरिकों को सीधा आर्थिक लाभ मिलेगा।
चुनावी वादे को हकीकत में बदला
नंदुरबार नगर पालिका चुनाव इस बार काफी कड़ा था, जहां भाजपा नेता और पूर्व मंत्री विजयकुमार गावित ने रघुवंशी परिवार के सामने बड़ी चुनौती पेश की थी। हालांकि, मतदाताओं ने एक बार फिर चंद्रकांत रघुवंशी के नेतृत्व पर भरोसा जताया। सत्ता में वापसी करते ही रत्ना रघुवंशी ने स्पष्ट कर दिया कि उनकी प्राथमिकता राजनीति से ऊपर उठकर जनकल्याण है। उन्होंने अपने पहले ही बजट में घरपट्टी माफी की घोषणा को शामिल कर विरोधियों को कड़ा संदेश दिया है कि उनके वादे केवल कागजी नहीं बल्कि धरातल पर उतरने वाले हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Maharashtra Weather Alert: विदर्भ से कोंकण तक बिगड़ेगा मौसम, अगले 5 दिन रहें सावधान, जारी हुई नई गाइडलाइन
पुलिस जांच में बड़ा खुलासा, वायरल ‘ज़ॉम्बी वीडियो’ का सच आया सामने, ‘ये’ है वजह
मीरारोड: 9 साल बाद सुपारी किलर गिरफ्तार, झारखंड से दबोचा गया हत्या का मुख्य आरोपी
बंटीबबली ने मालिक के घर की चोरी, पुलिस ने 12.30 लाख का माल किया बरामद
ये भी पढ़ें- अब अलग-अलग राह पर चलेंगी सुप्रिया सुले और सुनेत्रा पवार, NCP विलय की बातचीत खत्म, जयंत पाटील का बड़ा खुलासा
शहर के विकास पर विशेष ध्यान
नगराध्यक्ष रत्ना रघुवंशी ने बजट प्रस्तुति के दौरान कहा कि नंदुरबार के सर्वांगीण विकास के लिए उनकी टीम पूरी निष्ठा से काम करेगी। उन्होंने बताया कि शहर की स्वच्छता और जलापूर्ति व्यवस्था में आमूलचूल बदलाव लाने के लिए आधुनिक तकनीक और अतिरिक्त संसाधनों का उपयोग किया जाएगा। बजट में विशेष प्रावधान किए गए हैं ताकि शहर के हर कोने तक नगर पालिका की सेवाएं पहुंच सकें। रघुवंशी के अनुसार, आगामी पांच वर्षों में नंदुरबार को एक मॉडल शहर के रूप में विकसित करने का खाका तैयार कर लिया गया है।
विरोधियों को नसीहत और समन्वय का संदेश
अपने संबोधन में रत्ना रघुवंशी ने राजनीतिक विरोधियों को भी खरी-खरी सुनाई। उन्होंने कहा, “राजनीति केवल एक-दूसरे पर टीका-टिप्पणी करने के लिए नहीं होती। नागरिकों ने हमें अच्छे निर्णय लेने के लिए सत्ता सौंपी है और हमें उस जिम्मेदारी का अहसास होना चाहिए।” उन्होंने जोर देकर कहा कि राजनीतिक मतभेद शहर के विकास में बाधा नहीं बनने चाहिए। रघुवंशी ने सभी पार्षदों से अपील की कि वे दलगत राजनीति से ऊपर उठकर नंदुरबार की प्रगति के लिए साथ मिलकर काम करें, ताकि जनता का विश्वास बना रहे।
