तो गुस्से में पति ने फूंक डाला ससुराल, पत्नी ने मायके से वापस आने से किया था इनकार, नंदुरबार की घटना
नंदुरबार में एक सनकी पति ने पत्नी के मायके से लौटने से इनकार करने पर ससुराल में आग लगा दी। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन दोनों घर पूरी तरह जलकर राख हो गए।
Nandurbar News: नंदुरबार जिले में एक सनकी पति की करतूत सामने आई है, जिसने पत्नी के मायके से वापस न लौटने पर अपने ससुराल के घर में आग लगा दी।
दरअसल, आरोपी मिथुन पडवी का अपनी पत्नी के साथ विवाद चल रहा था, जिसके कारण वह अपने मायके में रह रही थी। पति द्वारा बारबार बुलाए जाने के बावजूद वह पति के घर नहीं आई। जब ससुराल वालों ने उसे भेजने से मना कर दिया, तो आरोपी ने गुस्से में आकर ससुराल वाले घर में आग लगा दिया।
पड़ोसी का भी घर जलकर राखगर्मी और तेज हवाओं के कारण आग ने इतना विकराल हो गई कि पड़ोस के एक और घर को अपनी चपेट में ले लिया। हालांकि, गनीमत रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन दोनों घर पूरी तरह जलकर राख हो गए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
अंजनगांव सुर्जी में महिला से दुष्कर्म का मामला, चार माह की गर्भावस्था से खुलासा
अमरावती सूतगिरणी रोड हत्याकांड का खुलासा, सिगरेट नहीं देने पर युवक की हत्या, 3 आरोपी गिरफ्तार
अमरावती में मामूली विवाद बना खूनी संघर्ष, भाई ने भाई पर किया चाकू से हमला
Robbery In Prayagraj: प्रयागराज में बेखौफ बदमाशों का तांडव; तीन घरों में लाखों की डकैती, फायरिंग कर फैलाई दहशत
फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश कर रही है।
आरोपी की तलाश शुरूआरोपी मिथुन पडवी घटनास्थल से तुरंत फरार हो गया, और उसकी सास द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर, पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दिखाया गया है कि लोग भीषण आग को बुझाने की कोशिश कर रहे थे, जिसके बावजूज घर जलकर पूरी तरह से नष्ट हो गए।
