Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 25 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अमरावती सूतगिरणी रोड हत्याकांड का खुलासा, सिगरेट नहीं देने पर युवक की हत्या, 3 आरोपी गिरफ्तार

Sutgirni Road Murder: अमरावती के राजापेठ थाना क्षेत्र में सूतगिरणी रोड पर हुए ब्लाइंड मर्डर केस का पुलिस ने 12 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। सिगरेट नहीं देने पर हुए विवाद के बाद हत्या की गई थी।

  • Author By Anuj Sahu | published By महाराष्ट्र डेस्क |
Updated On: Jun 25, 2026 | 06:01 PM

Three Accused Arrested (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Amravati Murder Case: राजापेठ थाना क्षेत्र के सूतगिरणी रोड पर हुए ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी को पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर सुलझा लिया है। राजापेठ पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने तत्परता दिखाते हुए हत्या के 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल की सलाखों के पीछे भेज दिया। गिरफ्तार आरोपियों में उद्देश उर्फ चीकू संजय खरड 25, सुमित उर्फ सनी रवि सहारे 19, प्रणय तुकाराम कड्डू 25, तीनों माया नगर निवासी है। आरोपियों ने माणिकराव बोरकर को सिगरेट मांगी थी, सिगरेट नहीं देने पर यह हत्या करने की जानकारी आरोपियों ने दी।

पुलिस सूत्रों के अनुसार एमआईडीसी से गोपाल नगर रोड पर स्थित सूतगिरणी गेट के पास माणिकराव बलिराम बोरकर का शव संदिग्ध अवस्था में मिला था। इस घटना के बाद मृतक के बेटे जितेंद्र माणिकराव बोरकर की शिकायत पर राजापेठ पुलिस स्टेशन में अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया था।बिना तकनीकी सुराग के 12 घंटे में कार्रवाईमामले की गंभीरता को देखते हुए राजापेठ पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीमों ने तुरंत जांच शुरू की।

सूतगिरणी रोड हत्याकांड में पुलिस की बड़ी सफलता

इस ब्लाइंड मर्डर केस में पुलिस के पास शुरुआत में कोई भी तकनीकी सबूत या सुराग नहीं था। मामला बेहद पेचीदा था, लेकिन पुलिस ने अपने खुफिया नेटवर्क और मुखबिरों से मिली सटीक जानकारी के आधार पर इस हत्याकांड का पर्दाफाश किया। जांच में सामने आया कि आरोपियों का माणिकराव बोरकर के साथ किसी मामूली बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद आरोपियों ने धारदार हथियार से वार कर उनकी बेरहमी से हत्या कर दी थी।

सम्बंधित ख़बरें

कहीं आपके साथ ट्रेन में सफर तो नहीं कर रहे किंग कोबरा! जनशताब्दी एक्सप्रेस में मिला अजगर, क्या है इसकी वजह?

’50 करोड़ नहीं, 80-90 करोड़ में बिके सांसद…’; ‘ऑपरेशन टाइगर’ पर रोहित पवार का महायुती पर सबसे बड़ा हमला

गड़चिरोली के अहेरी में 5 विशेषज्ञ डाक्टरों ने आखिर क्यों दिए सामूहिक इस्तीफे?

अमरावती में मामूली विवाद बना खूनी संघर्ष, भाई ने भाई पर किया चाकू से हमला

ये भी पढ़े: अमरावती में मोटर वाहन कर्मचारियों कि हड़ताल खत्म, लंबित मांगों पर आश्वासन के बाद लिया फैसला

तीन आरोपी सलाखों के पीछे

पुलिस ने 12 घंटे के भीतर आरोपी उद्देश खरड, सुमित सहारे, प्रणय कडू को हिरासत में लिया। उक्त कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक संदीप चव्हाण, क्राइम ब्रांच यूनिट01 के पीआई दिनेश दहातोंडे और यूनिट02 के पीआई अतुल वर के नेतृत्व में एपीआई नितिन शिंदे, सचिन पवार, पुलिस उपनिरीक्षक राणाप्रताप यादव व पुलिसकर्मियों ने की।

Amravati sutgirni road murder case three accused arrested

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 25, 2026 | 05:43 PM

Topics:  

  • Amravati News
  • Crime
  • Maharashtra News
  • Maharashtra Police
  • Murder

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.