Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 25 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अमरावती में मामूली विवाद बना खूनी संघर्ष, भाई ने भाई पर किया चाकू से हमला

Rajura Village Incident: अमरावती के फ्रेजरपुरा थाना क्षेत्र के राजुरा गांव में मामूली विवाद के बाद एक युवक ने अपने सगे भाई पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया।

  • Author By Anuj Sahu | published By महाराष्ट्र डेस्क |
Updated On: Jun 25, 2026 | 05:50 PM

Knife Attack (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Amravati Crime News: फ्रेजरपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम राजुरा में एक भाई द्वारा अपने ही सगे भाई पर चाकू से जानलेवा हमला करने की घटना सामने आई। मामूली विवाद में आरोपी ने पीड़ित के पेट पर चाकू से कई वार कर उसे गंभीर रूप से घायल किया। घायल का नाम निखिल गजानन ठाकरे 24, राजुरा है।

घर जल्दी आने की बात पर भड़का

शिकायतकर्ता निखिल ठाकरे ने शिकायत में बताया कि वह अपने फुफेरे भाई और एक दोस्त के साथ पार्टी करने गया हुआ था। पार्टी के दौरान पीड़ित के दोस्त ने फोन करके उसके बड़े भाई रोहित गजानन ठाकरे 26 को भी वहां बुला लिया। पार्टी खत्म होने के बाद आरोपी रोहित अचानक वहां से अकेले ही घर लौट आया।

मां के सामने भाई ने उठाया चाकू

कुछ देर बाद जब पीड़ित निखिल भी अपने घर पहुंचा, तो उसने रोहित से बस इतना पूछा, तुम घर जल्दी क्यों आ गए हमें साथ में क्यों नहीं लाए इतनी सी बात पर आरोपी रोहित बुरी तरह भड़क गया और उसने निखिल को गालियां देना शुरू कर दिया। जब उनकी मां बीचबचाव करने और झगड़ा शांत कराने आईं, तभी गुस्से में पागल रोहित ने घर में रखा धारदार चाकू उठा लिया।

सम्बंधित ख़बरें

’50 करोड़ नहीं, 80-90 करोड़ में बिके सांसद…’; ‘ऑपरेशन टाइगर’ पर रोहित पवार का महायुती पर सबसे बड़ा हमला

गड़चिरोली के अहेरी में 5 विशेषज्ञ डाक्टरों ने आखिर क्यों दिए सामूहिक इस्तीफे?

भंडारा में PMFME योजना के तहत 228 नए खाद्य उद्योगों का लक्ष्य, मिलेगा 35% तक अनुदान

धुले: महिला-बाल कल्याण समिति की पहली बैठक में 2.78 करोड़ के बजट का खाका, 91 लाख के कार्यों का नियोजन

ये भी पढ़े: नागपुर यूनिवर्सिटी में लापरवाही! आधे से ज्यादा पद खाली, डिग्री व माइग्रेशन के लिए भटकने को मजबूर छात्र

छोटे भाई पर किया जानलेवा वार

आरोपी ने निखिल के दाहिने और बाएं पेट पर एक के बाद एक कुल चार जगहों पर चाकू से जोरदार वार कर दिए। इस हमले में निखिल लहूलुहान होकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए फ्रेजरपुरा पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपी रोहित गजानन ठाकरे के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Amravati brother stabbed brother rajura frazerpura police case

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 25, 2026 | 05:24 PM

Topics:  

  • Amravati News
  • Crime
  • Maharashtra News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.