अंजनगांव सुर्जी में महिला से दुष्कर्म का मामला, चार माह की गर्भावस्था से खुलासा
Woman Assault Case: अंजनगांव सुर्जी थाना क्षेत्र में मानसिक रूप से दिव्यांग और बेसहारा महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। चिकित्सीय जांच में महिला के चार माह की गर्भवती होने का खुलासा हुआ।
Physical Abuse (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया)
Anjangaon Surji Physical Abuse: जन्म से ही मानसिक रूप से दिव्यांग एक बेसहारा महिला की मजबूरी का फायदा उठाकर उसके साथ दुष्कर्म करने की घटना अंजनगांव सुर्जी थाना क्षेत्र में सामने आई है। चिकित्सीय जांच में पता चला है कि पीड़िता चार महीने की गर्भवती है। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
बुखार आने पर हुआ गर्भावस्था का खुलासा
तहसील के समीप स्थित एक गांव की रहने वाली इस मानसिक विक्षिप्त महिला के पति का कोरोना काल में निधन हो गया था। तब से वह अपनी मां के साथ रह रही थी। गत 5 जून को उसकी मां का भी निधन हो गया। इसके बाद रिश्तेदार पीड़िता और उसके 8 वर्षीय बेटे को अपने घर ले गए। कुछ दिन बाद महिला को बुखार आने पर जब उसे अस्पताल ले जाया गया, तो जांच में पीड़िता के गर्भवती होने का खुलासा हुआ। जांच अधिकारी सहायक पुलिस निरीक्षक प्रशाली काले ने तत्काल जांच करते हुए आरोपी विकिन निमकर 36 को गिरफ्तार किया। अपराध की आगे की जांच के लिए आरोपी और पीड़िता के डीएनए नमूने लेना आवश्यक है।
बेसहारा महिला के साथ दुष्कर्म
इसके लिए अंजनगांव सुर्जी पुलिस स्टेशन की ओर से रीजनल फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी, अमरावती से दो डीएनए किट उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया है। थाना प्रभारी सूरज बोंडे के मार्गदर्शन में एपीआई प्रशाली काले मामले की आगे की जांच कर रही हैं। पीड़िता के रिश्तेदार की शिकायत के आधार पर अंजनगांव सुर्जी पुलिस ने मामला दर्ज किया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
Yavatmal News: पुसद नगर परिषद में पगडंडी सड़क पर कब्जे का आरोप, आनंदाशिष नगर लेआउट की मंजूरी रद्द करने की मांग
दो दिन की बारिश ने पूरा किया अनुशेष, अमरावती जिले में 98.2 मिमी बारिश दर्ज, बुआई ने पकड़ी रफ्तार
प्रताप सरनाईक का ऐलान; महाराष्ट्र में अवैध यात्री परिवहन के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई, चलेंगी 8,300 नई बसें
अकोला में 10 हजार की रिश्वत लेते सहायक निबंधक गिरफ्तार, एसीबी की बड़ी कार्रवाई
ये भी पढे़: ‘खुद को बचने के लिए चेतन को फंसा रही है सिया’, केतन अग्रवाल मर्डर केस में चेतन के पिता ने क्या बताया
आरोपी आदतन अपराधी
इस घटना को लेकर इलाके में भारी आक्रोश है और आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है। जांच में सामने आया है कि आरोपी विकिन निमकर एक आदतन अपराधी है। उसने इससे पहले 29 जून 2025 को भी एक महिला के घर में घुसकर छेड़छाड़ की थी। उस समय भी आरोपी पर मामला दर्ज किया गया था। इस आदतन अपराधी पर कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग जोर पकड़ रही है।
