नांदेड़ में कानून-व्यवस्था चरमराई, 3 दिन में 5 हत्याएं, हेमंत पाटिल ने उठाई पुलिस आयुक्तालय की मांग
नांदेड़ में तीन दिनों के भीतर हुई पांच हत्याओं के बाद शिवसेना MLC हेमंत पाटिल ने अवैध हथियारों और जबरन वसूली पर चिंता जताई है। उन्होंने शहर में पुलिस आयुक्तालय की मांग की।
Nanded Crime News: मध्य महाराष्ट्र के नांदेड़ शहर में तीन दिनों के भीतर पांच हत्याओं के बाद शिवसेना के विधान परिषद सदस्य हेमंत पाटिल ने बुधवार को कानूनव्यवस्था की स्थिति पर चिंता व्यक्त की और दावा किया कि क्षेत्र में अवैध हथियारों का खतरनाक रूप से प्रसार हो रहा है।
उन्होंने कहा कि शहर में जबरन वसूली भी बड़े पैमाने पर हो रही है। पाटिल ने कहा कि अगर तलाशी ली जाए तो नांदेड़ में कम से कम 1,500 से 2,000 अवैध पिस्तौल मिलेंगी। यहां किसी को भी कानून का डर नहीं है। सोमवार को शहर में 35 वर्षीय शिवसेना कार्यकर्ता की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। सप्ताहांत में वजीराबाद थाना क्षेत्र में दो गिरोह के बीच हुई झड़प में तीन लोगों की मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति की हत्या कर दी गई।
पाटिल ने पत्रकारों को बताया कि चूंकि नांदेड़ तेलंगाना और कर्नाटक की सीमाओं के निकट है, इसलिए अपराधी यहां अपराध करने के बाद इन राज्यों में भाग जाते हैं। नांदेड़ आने वाले छात्रों से जबरन वसूलीएमएलसी ने यह भी दावा किया कि पढ़ाई के लिए नांदेड़ आने वाले छात्रों को जबरन वसूली का सामना करना पड़ता है। उनके लैपटॉप और मोबाइल फोन छीन लिए जाते हैं और उनकी पिटाई भी की जाती है।
सम्बंधित ख़बरें
NEET Paper Leak: लातूर के नामी डॉक्टर CBI की रडार पर, मोटेगावकर के ठिकानों पर फिर छापेमारी
दादर में गूंजी आत्मनिर्भर भारत की गूंज: फडणवीस ने गिनाईं मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धियां
विदर्भ में ऑपरेशन लोटस की आहट? विधान परिषद चुनाव से पहले कांग्रेस के 60 पार्षद नॉट रिचेबल
पानी बचाने पर मिलेंगे एक्वाक्रेडिट्स: महाराष्ट्र सरकार का क्रांतिकारी वॉटर बैलेंस शीट प्रोजेक्ट
नांदेड़ में जल्द से जल्द एक पुलिस आयुक्तालय स्थापित करने की आवश्यकता है। हाल के दिनों में नांदेड़ के व्यापारियों से सैकड़ों करोड़ रुपये वसूले गए हैं। कई व्यापारी शहर छोड़कर चले गए हैं। इसलिए राजनीतिक नेताओं को कड़ा रुख अपनाना चाहिए और अपराधियों को उनके राजनीतिक संबंधों की परवाह किए बिना आश्रय नहीं देना चाहिए।
