-
शुक्र, 17 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Adani Foundation Provided Scholarships Worth More Than Rs 4 Lakh To Students From 6 Villages
शिक्षा में योगदान: अदाणी फाउंडेशन ने 6 गाँवों के छात्रों को प्रदान की 4 लाख रुपए से अधिक की छात्रवृत्ति
- Written By: आंचल लोखंडे
अदाणी फाउंडेशन की सीएसआर पहल के रूप में, शिक्षा विकास कार्यक्रम के अंतर्गत शुक्रवार को सुराबर्डी ग्राम पंचायत के पास स्थित कम्युनिटी हॉल में 'एकलव्य छात्रवृत्ति सम्मान समारोह' आयोजित किया गया।

6 गाँवों के छात्रों को प्रदान की गई 4,42,899 रुपए की छात्रवृत्ति (सौजन्यः सोशल मीडिया)
नागपुर: अदाणी फाउंडेशन की सीएसआर पहल के रूप में, शिक्षा विकास कार्यक्रम के अंतर्गत शुक्रवार को सुराबर्डी ग्राम पंचायत के पास स्थित कम्युनिटी हॉल में ‘एकलव्य छात्रवृत्ति सम्मान समारोह’ आयोजित किया गया। इस प्रेरक आयोजन में ग्रामीण क्षेत्रों के व्यावसायिक पाठ्यक्रम में दाखिला लेने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया, जिससे शिक्षा के प्रति जागरूकता को नई दिशा मिली।
आयोजन में कुल 6 गाँवों- आलेसुर, साहुली, गोंडखैरी, कलंबी, सुराबर्डी और वडधामना से 22 मेधावी छात्रों (13 बालिकाओं एवं 9 बालकों) को कुल 4,42,899 रुपए की छात्रवृत्ति प्रदान की गई। इस कार्यक्रम में पालक तथा छात्रों समेत लगभग 50 लोग उपस्थित रहे।
छात्रों को नौकरी पाने में मदद
इनमें साहुली और आलेसुर के 2 छात्रों को 40,000 रुपए, गोंडखैरी के 3 छात्रों को 71,851 रुपए, कलंबी के 4 छात्रों को 78,498 रुपए, सुराबर्डी के 8 छात्रों को 1,60,000 रुपए तथा वडधामना के 5 छात्रों को 92,550 रुपए की राशि प्रदान की गई। ये छात्रवृत्तियाँ खास तौर पर ऐसी शिक्षा के लिए दी गई हैं, जो छात्रों को नौकरी पाने में मदद करे, ताकि गाँव के बच्चे खुद पर भरोसा कर सकें और खुद के साथ ही गाँव के विकास में योगदान दे सकें।
सम्बंधित ख़बरें
नए मेडिकल कॉलेजों के लिए नियम हुए सख्त, बिना पूरी बिल्डिंग नहीं मिलेगी मंजूरी; विदर्भ पर बड़ा असर
नितिन गडकरी के शहर में 27 साल से लटका 3 KM का रोड, तारीख पर तारीख से जनता बेहाल
नागपुर में 50% मोबाइल टावर निकले अवैध, मनपा ने कंपनियों को दिया 8 दिन का अल्टीमेटम, कटेगा कनेक्शन?
एकनाथ शिंदे नहीं BJP का वरिष्ठ नेता बनेगा मुख्यमंत्री, संजय राउत का बड़ा दावा फडणवीस जाएंगे दिल्ली
छात्रवृत्ति से वे आर्थिक रूप से सशक्त
समारोह में श्री संपत खलाटे (एसडीएम, सावनेर), श्रीमती कविता अंबटकर (सरपंच, सुराबर्डी), विनोद भोयर (सरपंच, कलंबी), मालाबाई निकोसे (सरपंच, आलेसुर और साहुली), मारोती खलतकर (ग्राम पंचायत सदस्य, आलेसुर और साहुली), मनीष रावत (सचिव, सुराबर्डी), अमोल अंबटकर, प्रवीणकुमार शिंदे, पद्माकर (प्रेरणा एनजीओ), हिमांशु तथा अभिषेक सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

समारोह में संपत कुमार (जीएम, अदाणी पॉवर) ने सभी छात्रों को प्रोत्साहित किया और मेहनत तथा लगन से पढ़ाई करके अपना और अपने गाँव का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। इसके अतिरिक्त, कुछ छात्रों ने कहा कि इस छात्रवृत्ति से वे आर्थिक रूप से सशक्त हुए हैं, जिससे उन्हें अपनी शिक्षा के लक्ष्य को हासिल करने में सहायता मिलेगी।
Adani foundation provided scholarships worth more than rs 4 lakh to students from 6 villages
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
BFUHS Medical Officer Recruitment: पंजाब में MBBS डॉक्टरों के लिए 630 सरकारी नौकरियां, 53,100 रुपये तक सैलरी
Jul 17, 2026 | 08:33 PMमेरा टिकट किसी और ने काटा… मंच पर फफक पड़े नरोत्तम मिश्रा, दिया सबसे बड़ा राजनीतिक बयान! देखें VIDEO
Jul 17, 2026 | 08:32 PMयात्रीगण कृपया ध्यान दें… रविवार को मध्य रेल का मेगा ब्लॉक, लोकल और एक्सप्रेस ट्रेनों का बदलेगा संचालन
Jul 17, 2026 | 08:30 PMWCL Recruitment 2026: वेस्टर्न कोलफील्ड्स में 444 पदों पर भर्ती, 47 हजार से ज्यादा होगी शुरुआती सैलरी
Jul 17, 2026 | 08:20 PMअद्भुत: सागर में 500 साल पुरानी बस्ती के निशान! बंजर जमीन से निकल रहे मनके, 25 हजार रुपये तक कीमत
Jul 17, 2026 | 08:15 PMसीएम योगी की कांवड़ियों से अपील; कहा- आप राम के वंशज और भोले के भक्त है कांवड़ यात्रा में अनुशासन बनाएं रखें
Jul 17, 2026 | 08:13 PMIAF Musician Recruitment: भारतीय वायु सेना में अग्निवीरवायु (संगीतकार) भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए मौका
Jul 17, 2026 | 08:09 PMवीडियो गैलरी

1 दिन में बदल गई तस्वीर! क्या ₹1.50 लाख जाएगा सोने का भाव?, VIDEO
Jul 17, 2026 | 05:14 PM
‘बच्चा गायब था, पुलिस सोती रही’—पीड़ित परिवार से मिलकर प्रशांत किशोर का बड़ा हमला-VIDEO
Jul 17, 2026 | 02:43 PM
वंदे भारत जैसी हाई-टेक, पर किराया सिर्फ 5 रुपये; जानिए देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का सच- VIDEO
Jul 17, 2026 | 02:36 PM
‘एक ही रास्ता खुला, फिर मची चीख-पुकार’… पुरी हादसे पर चश्मदीदों का बड़ा खुलासा-VIDEO
Jul 17, 2026 | 02:04 PM
पटना में चुनावी रण तैयार! 25 उम्मीदवार मैदान में, प्रशासन ने किए सख्त इंतजाम- VIDEO
Jul 17, 2026 | 01:44 PM
जंतर-मंतर से डिंपल यादव का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, युवाओं से किया यह खास वादा-VIDEO
Jul 17, 2026 | 01:24 PM















