ठाणे में जल संकट पर विधान परिषद में गूंजा मुद्दा, बढ़ती आबादी के बीच दो नए बांध बनाने की तैयारी
Thane Water Crisis: ठाणे जिले में बढ़ते जल संकट को लेकर विधान परिषद में सरकार से जवाब मांगा गया। सरकार ने मुंबई महानगर क्षेत्र में दो नए बांध बनाने की योजना पर काम शुरू करने की जानकारी दी।
- Written By: अपूर्वा नायक
ठाणे जल संकट (सौ. सोशल मीडिया )
Thane Water Crisis News: ठाणे जिले में पानी की कमी पहले से ही है। मानसून की बेरुखी के कारण जल संपदा विभाग ने पानी कटौती का निर्देश सभी स्थानीय निकायों को दिया है। इसके बावजूद ठाणे शहर सहित जिले के अन्य इलाकों में गगनचुंबी इमारतों एवं ऊंचे-ऊंचे टावरों का निर्माण तेजी से हो रहा है।
इस मुद्दे को भाजपा विधायक निरंजन डावखरे ने विधान परिषद में उठाया। उन्होंने सवाल किया कि बढ़ती आबादी के लिए पानी कहां से आएगा। इस मुद्दे पर माधवी नाईक ने भी आक्रामक तेवर दिखाते हुए कहा कि क्या केवल अदालत के आदेश पर ही सक्रियता आएगी। सदन में हुई चर्चा का उत्तर देते हुए राज्य मंत्री मेघना साकोरे-बोर्डीकर ने कहा कि ठाणे जिले में पानी की कमी को देखते हुए सरकार की तरफ से दीर्घकालीन उपाय योजना तैयार की जा रही है।
मुंबई एमएमआर में दो नए डैम बनाने का प्रस्ताव
मुंबई एमएमआर में पानी की बढ़ती जरूरतों को ध्यान में रखते हुए, दो नए डैम बनाने का प्रस्ताव है। पानी की समस्या से निपटने को को लेकर सभी संबंधित विभागों की संयुक्त बैठक जल्द ही बुलाई जाएगी। ठाणे में पानी की किल्लत को लेकर भाजपा आक्रामक है।
सम्बंधित ख़बरें
गोंदिया जिला अस्पताल के आसपास तंबाकू विरोधी अभियान, 15 लोगों पर कार्रवाई; 2,400 रूपय का जुर्माना
ठाणे टीडीआर विवाद गरमाया, आव्हाड बोले- 2,800 करोड़ नहीं, 4,000 करोड़ की जमीन का मामला
तिरोड़ा फ्लाईओवर पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, एक की मौत, दो गंभीर घायल
गोंदिया में फिर लौट रहा मौत का मानसून! फाइलों में बंद हुई जर्जर पुलों की सुध, प्रशासन की लापरवाही पर उठे सवाल
बढ़ती आबादी से कम पड़ रहे पानी के स्रोत
पिछले दिनों भाजपा विधायक संजय केलकर, निरंजन डावखरे एवं माधवी नाईक ने पत्रकार परिषद आयोजित कर पार्टी की भूमिका स्पष्ट की थी। गुरुवार को कोकण स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के विधान परिषद सदस्य निरंजन डावखरे ने इस मुद्दे को विधान परिषद में उठाया।
डावखरे ने कहा कि बारवी डैम ठाणे जिले के कल्याण-डोंबिवली, अंबरनाथ, बदलापुर, उल्हासनगर और आसपास के इलाकों के लाखों नागरिकों के लिए लाइफ लाइन है। लेकिन बढ़ती आबादी। के कारण नागरिकों को हर साल पानी की कमी का सामना करना पड़ रहा है।
ये भी पढ़ें :- Thane Palghar District Cooperative Bank Election में महायुति में दरार, शिवसेना और भाजपा आमने-सामने
उन्होंने कहा कि मुरबाड तालुका सहित कुछ औद्योगिक और शहरी बस्तियों को बारवी डैम से काफी कम पानी नहीं मिल रहा है, उन्होंने लंबे समय की पानी की पॉलिसी बनाने की मांग की। राज्य मंत्री मेघना साकोरे-बोडर्डीकर ने कहा कि सस्कार ठाणे जिले में पानी की कमी की स्थिति से निपटने के लिए गंभीर कदम उठा रही है, क्योंकि बारवी डैम में पानी का स्टोरेज 35 परसेंट तक पहुंच गया है और पीने के पानी को प्राथमिकता देकर औद्योगिक क्षेत्र को पानी की सप्लाई कम कर दी गई है।
