हरियाली बढ़ाने की पहल, मेरी वसुंधरा 7.0 के तहत बेसा में पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
Nagpur Mera Vasundhara 7.0: विश्व पर्यावरण दिवस पर बेसा-पिपला नगर पंचायत ने मेरी वसुंधरा 7.0 अभियान के तहत पौधारोपण और सीड बॉल जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
- Written By: अंकिता पटेल
मेरी वसुंधरा 7.0, पौधारोपण अभियान,(सोर्स: सोशल मीडिया)
Nagpur Tree Plantation Drive: नागपुर शहर के बेसा में मेरी वसुंधरा 7.0 अभियान के अंतर्गत नगर पंचायत बेसा-पिपला द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर तायवाड़े नगर, बेलतरोडी गार्डन परिसर में पौधारोपण एवं सीड बॉल जागरूकता कार्यक्रम हुआ। इसका मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, हरित क्षेत्र में वृद्धि तथा नागरिकों को प्रकृति के प्रति जागरूक करना था।
जनप्रतिनिधियों और नागरिकों की सहभागिता से सफल हुआ अभियान
इस कार्यक्रम में नगराध्यक्ष कीर्ति बडोले, उपाध्यक्ष नरेश भोयर, मुख्याधिकारी भारत नंदनवार, स्वास्थ्य सभापति जितेंद्र चांदुरकर, बांधकाम एवं स्वच्छता सभापति मुकेश काले, सभी नगरसेवकगण, स्वच्छता अभियंता पूजा जाधव, स्वच्छता निरीक्षक नितिन इमले तथा सिटी कोऑर्डिनेटर मंगेश माहुलकर का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ। स्वच्छता विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी, गोदरेज टीम, एफएफसीटी टीम, सक्षम प्राइवेट लिमिटेड के प्रतिनिधि, सभी सुपरवाइजर तथा स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
पौधारोपण के साथ पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
सभी ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया, नगर पंचायत बेसा-पिपला द्वारा मेरी वसुंधरा 7.0 अभियान के अंतर्गत पर्यावरण संवर्धन एवं जनजागरूकता की विभिन्न गतिविधियां निरंतर संचालित की जा रही हैं, जिससे नागरिकों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित हो सके जनसहभागिता तथा अधिकाधिक सुनिश्चित हो सके।
सम्बंधित ख़बरें
शिवाजी महाराज की प्रतिमा अनावरण के कार्यक्रम में शिंदे को नहीं मिला न्योता; महायुति में ऑल इज नॉट वेल?
कर्ज और फसल नुकसान से बढ़ा संकट, भंडारा में 2025 में 44 किसानों ने की आत्महत्या
यात्री कम, माल ज्यादा नागपुर में ट्रैवल्स बसें बनीं चलती-फिरती ट्रांसपोर्ट सेवा; ओवरलोड से बढ़ा हादसों का खतरा
गड़चिरोली दौरे पर मुख्य सचिव राजेश अग्रवाल का संदेश, ‘रेगुलेटरी नहीं, डेवलपमेंट मोड में करें काम’
यह भी पढ़ें:-यात्री कम, माल ज्यादा नागपुर में ट्रैवल्स बसें बनीं चलती-फिरती ट्रांसपोर्ट सेवा; ओवरलोड से बढ़ा हादसों का खतरा
पर्यावरण संरक्षण की शपथ कार्यक्रम के दौरान नागरिकों को पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों तथा अधिक से अधिक वृक्ष लगाने एवं उनकी नियमित देखभाल करने के लिए प्रेरित किया गया। उपस्थित सभी लोगों ने अपने आसपास हरियाली बढ़ाने तथा पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया तथा पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी ली।
सीड बॉल के महत्व पर दिया जोर
इस अवसर पर नागरिकों को सीड बॉल के महत्व एवं उपयोग के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। उपस्थित लोगों को बताया गया कि सीड बॉल मिट्टी, गोबर एवं बीजों से तैयार की जाती है, जिसे बंजर भूमि, खुले क्षेत्रों एवं वन क्षेत्रों में फेंककर हरियाली बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया जा सकता है, यह कम लागत एवं कम संसाधनों में अधिक से अधिक पौधारोपण को बढ़ावा देने का एक प्रभावी माध्यम है।
