सावनेर में फिर महिला राज, अब तक 5 महिलाओं के सिर पर सजा अध्यक्ष का ताज, नगर विकास आघाड़ी भी भरेगी दम
Saoner News: महाराष्ट्र स्थानीय निकाय चुनाव की तारीखों का जल्द ही ऐलान हो सकता है। नागपुर जिले के सावनेर संभाग में इस बार फिर महिला राज होगा। भाजपा और कांग्रेस में फिर बड़ी टक्कर दिखाई देगी।
- Written By: प्रिया जैस
नगर परिषद सावनेर (सौजन्य-नवभारत)
Maharashtra Local Body Elections: ब्रिटिश काल में स्थापित जिले की सबसे पुरानी नगर परिषद सावनेर में अब तक कई दिग्गजों ने सत्ता संभाली और शहर के विकास में अपना योगदान दिया। लेकिन इस सफर में महिलाएं भी पीछे नहीं रहीं। नगर परिषद के इतिहास में सिंधुताई धोटे, वंदना धोटे, एड. पल्लवी मुलमुले, राजकुमारी गुप्ता और रेखा मोवाड़े जैसी पांच महिलाओं ने नगराध्यक्ष का ताज अपने सिर सजाया है।
अब एक बार फिर नगराध्यक्ष पद सर्वसाधारण महिला वर्ग के लिए आरक्षित हुआ है, जिससे नगर परिषद चुनाव की सरगर्मी और तेज हो गई है। शहर में विभिन्न राजनीतिक दलों और नागरिकों के बीच संभावित दावेदारों के नामों की चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं।
कांग्रेस-भाजपा के बीच इस बार कड़ी टक्कर
कांग्रेस से वंदना साहबराव विरखरे, शिल्पा मनोज बसवार और सीमा सुनील चापेकर के नाम चर्चा में हैं। वहीं, भाजपा खेमे में पूर्व सभापति वनिता राजू घुगल, डॉ. ज्योत्सना धोटे, संजना मंदार मंगले, सोनाली तुषार उमाटे, मालती मनोज कुहीटे (पाटिल) और पदमा भूते जैसी महिलाओं के नामों पर भी चर्चा जोरों पर है। इसके अलावा, सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय कई अन्य महिलाएं भी मैदान में उतरने की तैयारी में हैं।
सम्बंधित ख़बरें
क्या पुलिस की खाकी अब संघ के खाकी हाफ पैंट से जुड़ गई है? IPS विश्वास नांगरे पाटिल पर राज ठाकरे का सीधा हमला
नागपुर MLC : HC के रुख के बाद सरपंच-सदस्यों के मतदान अधिकार वाली जनहित याचिका वापस, कोर्ट ने किया निपटारा
गड़चिरोली के नप उपचुनाव में BJP को लगा झटका! कुरखेड़ा में कांग्रेस तो अहेरी में शरद पवार गुट ने लहराया परचम
पातुर नगर परिषद चुनाव में कांग्रेस का बजा डंका, हिदायत खान ने भाजपा-शिवसेना यूबीटी को 1600 वोटों से दी शिकस्त
यह भी पढ़ें – Gold-Silver Rate: उफान पर चांदी, सोने को पछाड़ा, जानें क्या है कीमतों में तेजी की असली वजह
विकास आघाड़ी का फिर हो सकता है आगाज
साल 2007 के नगर परिषद चुनाव में तत्कालीन विधायक सुनील केदार के विरोध में सावनेर विकास आघाड़ी का गठन हुआ था। एड। अरविंद लोधी के नेतृत्व में इस आघाड़ी ने शानदार सफलता हासिल की थी और जिलेभर में अपनी पहचान बनाई थी। युवाओं के बीच लोकप्रिय यह आघाड़ी अब फिर से सक्रिय हो सकती है। हालांकि, अभी आघाड़ी ने अपने चुनावी पत्ते नहीं खोले हैं, लेकिन स्थानीय राजनीति में इसके पुनः गठन की चर्चाएं तेज हो गई हैं।
