Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नागपुर में गर्मी का टॉर्चर; पारा 44 डिग्री के पार, मौसम विभाग ने 12 और 13 जून को जताई बारिश की संभावना

Nagpur Weather Update: नागपुर में भीषण गर्मी के बीच तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। हालांकि, मौसम विभाग ने 12 और 13 जून को तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना जताई है।

  • Written By: रूपम सिंह
Updated On: Jun 12, 2026 | 11:12 AM

नागपुर में गर्मी (सोर्स सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Nagpur Weather Update IMD Alert: नागपुर शहर भीषण गर्मी और उमस से फिलहाल राहत नहीं पा रहा है। पिछले कई दिनों से तेज धूप और उमस भरे मौसम ने लोगों का हाल बेहाल कर रखा है। गुरुवार को शहर का अधिकतम तापमान एक बार फिर 44.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस रहा। दिनभर चलने वाली गर्म हवाओं और चिलचिलाती धूप के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

44.0 सामान्य से 4.3 डिग्री डिसे पर पहुंचा न्यूनतम तापमान

मौसम विभाग के अनुसार नागपुर शहर का अधिकतम तापमान सामान्य से 4.3 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। सुबह से ही आसमान साफ रहने और तेज धूप निकलने के कारण गर्मी का असर लगातार बढ़ता गया। दोपहर के समय सड़कों पर लोगों की आवाजाही कम दिखाई दी और अधिकांश लोग गर्मी से बचने के लिए घरों में रहने को मजबूर रहे। केवल नागपुर ही नहीं, बल्कि पूरे विदर्भ क्षेत्र में गर्मी का प्रभाव बना हुआ है।

गुरुवार को विदर्भ के अधिकांश शहरों में तापमान 41 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। गर्मी के साथ बढ़ी उमस ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है, जिससे दिन और रात दोनों समय असहजता महसूस की जा रही है।

सम्बंधित ख़बरें

ऐप-आधारित टैक्सी कंपनियों पर सरकार सख्त, मनमाने किराए और राइड कैंसिलेशन की होगी जांच

भंडारा: पाऊनगांव में धान मिल के खिलाफ आमरण अनशन शुरू, प्रदूषण और दूषित पानी से ग्रामीण परेशान

नागपुर से इंदौर, बेंगलुरु और दिल्ली की उड़ानों पर लगा ब्रेक; ATF की बढ़ती कीमतों के कारण एयरलाइंस का फैसला

गड़चिरोली: सिरोंचा के जाफ्राबाद में पेयजल संकट बरकरार, उपयोग के बिना धूल खा रही घंटागाड़ी

यह भी पढ़ें: – नागपुर से इंदौर, बेंगलुरु और दिल्ली की उड़ानों पर लगा ब्रेक; ATF की बढ़ती कीमतों के कारण एयरलाइंस का फैसला

2 दिन बारिश के आसार

हालांकि मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में कुछ राहत मिलने की संभावना जताई है। विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 12 और 13 जून को क्षेत्र में एक से दो दौर की बारिश हो सकती है। इस दौरान तेज हवाएं चलने, गरज-चमक और हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना भी व्यक्त की गई है। इसके अलावा 14 और 15 जून को भी गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने के संकेत हैं।

मौसम विभाग का कहना है कि 16 और 17 जून को आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। हालांकि फिलहाल मानसून के आगमन को लेकर कोई स्पष्ट संकेत नहीं मिले हैं। विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक शहर का अधिकतम तापमान 41 से 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान लगभग 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रह सकता है।

विशेषज्ञों ने लोगों को दोपहर के समय अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त मात्रा में पानी पीने और गर्मी से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी है। बारिश की संभावना के बावजूद अगले कुछ दिन गर्मी और उमस का असर जारी रहने की संभावना है।

Weather update nagpur heatwave temperature rain forecast june 2026

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 12, 2026 | 11:12 AM

Topics:  

  • IMD
  • Maharashtra News
  • Monsoon News
  • Nagpur News
  • Weather Update

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.