

Nagpur Flight Cancellation Bengaluru To Hyderabad Route: विमान ईंधन (एटीएफ) की लगातार ऊंची कीमतों के कारण एयरलाइंस की परिचालन लागत बढ़ गई है। बढ़ते खर्च के दबाव में एयरलाइंस कंपनियां दिल्ली, मुंबई के साथ अन्य रूटों पर उड़ानों में कटौती कर रही हैं। इसी कड़ी में नागपुर से इंदौर के बीच संचालित होने वाली दैनिक उड़ान को 15 जून से अस्थायी रूप से बंद करने का निर्णय लिया गया है।
दैनिक उड़ान को बंद कर 18 जून से इंदौर के लिए उड़ान तो रहेगी लेकिन वह मंगलवार और बुधवार को छोड़कर रहेगी। इस फैसले से इंदौर आने-जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। खासकर व्यापारिक, शैक्षणिक और पारिवारिक कारणों से नियमित यात्रा करने वाले यात्री अब इसका रोज लाभ नहीं ले पाएंगे।
दिल्ली के 7 से 8 उड़ानों के बजाय अब मात्र 5 ही दैनिक उड़ाने रह गई है। यात्रियों को इसका जमकर फटका लग रहा है। इसके अलावा मुंबई के लिए भी दैनिक 5 फ्लाइट ही उड़ान भर रही है। इसमें नवी मुंबई के लिए रोज उड़ान भरने वाली 6ई-582 भी 15 जून तक ही उड़ान भर पायेगी। इसके बाद नवी मुंबई के लिए इंडिगो की 16 जून से उड़ान शुरू होगी, जो कि मात्र मंगलवार व बुधवार को रहेगी।
इसके पश्चात 18 जून से उड़ान शुरू होने वाली उड़ान मंगलवार व बुधवार को छोड़कर बाकी दिन रहेगी। इस समय पुणे के लिए 3 फ्लाइट है जिनमें 2 दैनिक और 1 शनिवार को छोड़कर बाकी दिन उड़ान भर रही है। नागपुर से बेंगलुरु के लिए रात 11.55 बजे उड़ान भरने वाली फ्लाइट क्रमांक 6ई-6803 पर भी 15 जून से ब्रेक लग जायेगा।
इसी में हैदराबाद जाने वाली 3 में से 1 फ्लाइट 6ई-7526 भी 15 जून से उड़ान नहीं भरेगी। इसी में कोलकाता के लिए बुधवार को सुबह 9.25 बजे उड़ान भरने वाली फ्लाइट 6ई-505 उड़ान पर 10 जून से ब्रेक लग गया।