-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Watchman Turned Out To Physical Abuse Sentenced To Life Imprisonment
चौकीदार ही निकला दुष्कर्मी, मिली उम्रकैद की सजा, 7 नाबालिग से दुष्कर्म का मामला
- Written By: आंचल लोखंडे
Nagpur District and Sessions Court: बूटीबोरी पुलिस थाना क्षेत्र में आने वाली निवासी आश्रम शाला में पढ़ने वाली 7 नाबालिग छात्राओं के साथ शाला के चौकीदार आरोपी होमदेव पडोले ने दुष्कर्म किया था।

चौकीदार ही निकला दुष्कर्मी, उम्रकैद की सजा (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Nagpur News: बूटीबोरी पुलिस थाने में कार्यरत पुलिस उपनिरीक्षक भारती कोडे की रिपोर्ट के आधार पर वर्ष 2017 में दर्ज एक गंभीर अपराध में अदालत ने आरोपी को उम्रकैद की सजा सुनाई है। यह मामला एक निवासी आश्रम शाला से जुड़ा है, जहां चौकीदार के पद पर कार्यरत आरोपी ब्राम्हणी निवासी होमदेव उत्तम पडोले (25) ने आश्रम शाली की 7 नाबालिग छात्राओं के साथ दुष्कर्म और लैंगिक शोषण किया था।
जानकारी अनुसार बूटीबोरी पुलिस थाना क्षेत्र में आने वाली निवासी आश्रम शाला में पढ़ने वाली 7 नाबालिग छात्राओं के साथ शाला के चौकीदार आरोपी होमदेव पडोले ने दुष्कर्म और लैंगिक अत्याचार जैसी घिनौनी हरकत की। आरोपी ने इन छात्राओं को धमकाते हुए घटना किसी को भी न बताने के लिए दबाव बनाया था।
आश्रमशाला की 7 नाबालिग छात्राओं से किया था दुष्कर्म
लेकिन, जैसे तैसे यह बात पुलिस तक पहुंच गई और थाने में कार्यरत पुलिस उपनिरीक्षक भारती कोडे की रिपोर्ट के आधार बूटीबोरी पुलिस स्टेशन में भादंवि की धारा 376 (2) (ड), 354 (अ)(1), 506, साथ ही पॉक्सो अधिनियम की धारा 6, 10, 17, 21 और अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम की धारा 3(2)(वी), 3(2)(वीए), 3(1) डब्लू (i), (ii) के तहत मामला दर्ज किया गया था।
सम्बंधित ख़बरें
Nagpur Metro: कॉटन मार्केट स्टेशन का दूसरा एंट्री-एक्जिट और 120 मीटर लंबा स्काईवॉक शुरू, यात्रियों को राहत
नागपुर से सरकारी बस उड़ा ले गया तेलंगाना का शातिर चोर, रास्ते में सवारियां भी बिठाईं; अमरावती में गिरफ्तार
Maharashtra Weather Update: महाराष्ट्र में अगले 4 दिन होगी आफत की भारी बारिश! इन जिलों में अलर्ट जारी
वो शरणार्थी नहीं, धर्म के योद्धा थे! भारत-पाक विभाजन पर बोले RSS चीफ मोहन भागवत, सिंधी समाज को लेकर कही ये बात
ये भी पढ़े: Nagpur News: काटे गए 5,000 अवैध नल कनेक्शन, मनपा की तिजोरी को भारी नुकसान
आरोपी के खिलाफ न्यायालय में दोषारोप पत्र दाखिल किया गया
इस गंभीर प्रकरण की गहन जांच उपविभागीय पुलिस अधिकारी विजय मराठे (नागपुर विभाग) ने की और सबूतों के आधार पर आरोपी के खिलाफ न्यायालय में दोषारोप पत्र दाखिल किया गया। 4 अगस्त 2025 को जिला एवं सत्र न्यायाधीश-13 जहिर अब्बास शेख ने आरोपी होमदेव पडोले को भादंवि की धारा 376 (2) के अंतर्गत आजीवन कारावास व 10,000 रुपये जुर्माना, जुर्माना नहीं भरने पर 2 महीने की साधारण कैद, धारा 506 के अंतर्गत 1 वर्ष का सश्रम कारावास व 5000 रुपये जुर्माना, जुर्माना नहीं भरने पर 2 महीने की साधारण कैद की सजा सुनाई।
सरकार की ओर से अपर सरकारी वकील (एपीपी) प्रशांत साखरे ने पैरवी की, वहीं पुलिस अदालत मामलों में सहायक फौजदार अनिल व्यवहारे ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
दिनदहाड़े लूट की वारदात
बता दें कि एक ताजा घटना में नागपुर के वाठोड़ा थाना क्षेत्र में अपराधियों की एक गैंग ने बैंक के सामने दिनदहाड़े लूट की वारदात को अंजाम दिया। एक युवक पर उस्तरे (शेविंग रेजर) से हमला करके मोबाइल और नकद लूटकर फरार हो गए। इस बीच पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जबकि अन्य की तलाश जारी थी। पकड़े गए आरोपियों में आदर्शनगर निवासी दिलीप कृष्णा ठवकर (38) और नांदगांव, भिवापुर निवासी मिलिंद दयाराम मेश्राम (38) का समावेश है। फरार आरोपी रिंकू ढओबले, नितिन मेश्राम और शेंडीवाला की तलाश जारी है।
Watchman turned out to physical abuse sentenced to life imprisonment
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
केतन अग्रवाल के हत्या की आरोपी सिया गोयल ने मीडिया को दिखाई मिडिल फिंगर! यूजर्स बोले- शर्मनाक हरकत
Jul 03, 2026 | 01:48 PMउमरिया में ‘लव जिहाद’ का मामला: पहचान छिपाकर दुष्कर्म और ब्लैकमेल के आरोप में डॉक्टर गिरफ्तार
Jul 03, 2026 | 01:45 PM8th Pay Commission: क्या सच में ₹18,000 की बेसिक सैलरी सीधे ₹69,000 हो जाएगी? समझिए क्या है इस दावे का पूरा सच
Jul 03, 2026 | 01:44 PMई-रिक्शा बंद करने वाले चीनी ऐप पर गिरी गाज! केंद्र सरकार ने BAT BMS ऐप किया बैन, गूगल और एप्पल को दिए आदेश
Jul 03, 2026 | 01:44 PMभंडारा में जमाकर्ताओं का प्रदर्शन, लक्ष्मी ग्रामीण पतसंस्था से जमा राशि लौटाने की मांग
Jul 03, 2026 | 01:42 PMSIP Investment: शेयरों में डायरेक्ट निवेश या म्यूचुअल फंड? जानें ज्यादा रिटर्न और रिस्क का पूरा गणित
Jul 03, 2026 | 01:34 PMउज्जैन में महिला से हैवानियत: अर्धनग्न कर गांव में घुमाने वाले 11 आरोपियों पर केस दर्ज, 6 आरोपी गिरफ्तार
Jul 03, 2026 | 01:28 PMवीडियो गैलरी

12वीं पास फर्जी दरोगा! वाराणसी में सामने आया वर्दी, आईडी और ठगी का बड़ा मामला, देखें VIDO
Jul 03, 2026 | 12:50 PM
एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM














