Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नागपुर के वोटरों के लिए जरूरी खबर, मतदाता सूची में नाम रखना है तो भरना होगा फॉर्म, चुनाव आयोग की बड़ी घोषणा

Nagpur Voter List: नागपुर में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया 20 जून से शुरू होगी। बीएलओ घर-घर जाकर फॉर्म देंगे, अंतिम सूची 7 अक्टूबर को प्रकाशित होगी।

  • Written By: अंकिता पटेल
Updated On: May 17, 2026 | 01:49 PM

नागपुर मतदाता सूची, एसआईआर कार्यक्रम,(सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Nagpur Voter List Revision: नागपुर चुनाव आयोग ने 1 अक्टूबर 2026 को अर्हता तिथि मानते हुए मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम की घोषणा की है। राज्य में यह प्रक्रिया 20 जून से शुरू होगी। नागपुर शहर व जिले में 20 जून से 29 जुलाई के दौरान पहले चरण में बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) घर-घर जाकर प्रत्येक मतदाता को 2 प्रतियों में गणना फॉर्म देंगे। यह जानकारी उपजिला चुनाव अधिकारी डॉ. रचना इंदुरकर ने दी। उन्होंने बताया कि अंतिम मतदाता सूची 7 अक्टूबर को प्रकाशित की जाएगी।

उन्होंने बताया कि पहले चरण में यदि मतदाता घर पर नहीं मिलता है तो बीएलओ कम से कम 3 बार बार पर जाएंगे। मतदाताओं को केवल दिया गया फॉर्म भरकर जमा करना होगा। आवेदन के साथ किसी अन्य दस्तावेज या प्रमाण की आवश्यकता नहीं होगी। मतदाता दोनों फॉर्म पूरी तरह भरेंगे जिनमें से एक फॉर्म बीएलओ को सौंपेंगे और दूसरे पर प्राप्ति रसीद लेंगे।

यदि मतदाता का नाम 2002 की मतदाता सूची से मैप हो चुका हो तथ भी गणना फॉर्म भरना अनिवार्य रहेगा, जो मतदाता फॉर्म जमा नहीं करेंगे उनके नाम प्रारूप मतदाता सूची में शामिल नहीं किए जाएंगे। गणना फॉर्म ऑनलाइन भरने की सुविधा भी निर्वाचन आयोग की वेबसाइट www.voters.eci.gov.in पर उपलब्ध रहेगी।

सम्बंधित ख़बरें

नागपुर रेलवे स्टेशन पर बड़ा खुलासा, प्लेटफॉर्म 3 पर आरपीएफ की कार्रवाई; गर्लफ्रेंड संग मिला गांजा तस्कर

बंगाल चुनाव का नागपुर पर असर, मानसून से पहले झटका; मजदूरों की कमी से सड़क और बिल्डिंग कार्य प्रभावित

नागपुर में घर से 2.45 लाख की चोरी, दरवाजा खुला छोड़ अस्पताल गईं महिला, चोरों ने नकदी-जेवरात पर किया हाथ साफ

नासिक के बांधों में पिछले साल से ज्यादा पानी, कुल भंडारण 32.57%; बारिश में देरी होने पर गहरा सकता है संकट

मतदाता तक फॉर्म पहुंचाने के लिए राजनीतिक दलों द्वारा नियुक्त बूथ एजेंट भी बीएलओ की सहायता करेंगे। प्रारूप मतदाता सूची 5 अगस्त को प्रकाशित की जाएगी। 4 सितंबर तक सूची के संबंध में दावे और आपत्तियां दर्ज कराई जा सकेंगी।

यह भी पढ़ें:-नागपुर रेलवे स्टेशन पर बड़ा खुलासा, प्लेटफॉर्म 3 पर आरपीएफ की कार्रवाई; गर्लफ्रेंड संग मिला गांजा तस्कर

मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्यक्रम जारी, 7 अक्टूबर को अंतिम सूची

  • ऐसा रहेगा कार्यक्रम विशेष गहन पुनरीक्षण की अर्हता तिथि – 1 अक्टूबर 2026,
  • तैयारी, प्रशिक्षण और छपाई 20 से 29 जून 2026
  • बीएलओ द्वारा घर-घर संपर्क अभियान 30 जून से 29 जुलाई 2026
  • मतदान केंद्रों का सुव्यवस्थितकरण 29 जुलाई 2026
  • प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन – 5 अगस्त 2026
  • दावे और आपत्तियां दर्ज करने की अवधि-5 अगस्त से 4 सितंबर 2026
  • नोटिस चरण / दावे एवं आपत्तियों का निपटारा – 5 अगस्त से 3 अक्टूबर 2026
  • अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 7 अक्टूबर 2026

Voter list special intensive revision 2026 blo door to door nagpur

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 17, 2026 | 01:49 PM

Topics:  

  • Maharashtra Elections
  • Maharashtra News
  • Nagpur News
  • Voter ID Card

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.