Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मौदा में मतदाता सूची की जांच पड़ताल, राजनीतिक पार्टियों के इच्छुक उम्मीदवारों ने कसी कमर

Nagpur News: नागपुर के मौदा क्षेत्र में मौदा नगर पंचायत के नगराध्यक्ष व प्रभाग निहाय आरक्षण जारी हो गया है। आरक्षण के बाद सभी राजनीतिक पार्टियों ने कमर कस ली है।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Oct 11, 2025 | 01:45 PM

मतदाता सूची की जांच (सौजन्य-नवभारत)

Follow Us
Close
Follow Us:

Maharashtra Local Body Elections: मौदा नगर पंचायत के नगराध्यक्ष व प्रभाग निहाय आरक्षण जारी होने से हर पार्टी के सक्रिय व संभावित कार्यकर्ता द्वारा अपने वार्ड की मतदाता सूची की जांच पड़ताल करने का शुरू किया गया है।

मौदा नगर पंचायत का नगराध्यक्ष पद सर्व साधारण वर्ग के लिए आरक्षित होने की वजह से भारतीय जनता पार्टी की ओर से मौदा शहर भाजपा अध्यक्ष मोरेश्वर सोरते, पूर्व नगरसेवक तथा पूर्व नगराध्यक्ष भारती सोमनाथे के पति, राजू सोमनाथे, शहर महामंत्री प्रकाश कुहीकर, रमेश कुंभलकर, कांग्रेस की ओर से पूर्व उपाध्यक्ष राजेश निनावे, नगरसेवक व गटनेता किशोर सांडेल, नगरसेवक शुभम तिघरे इसी के साथ अन्य बड़े नेता का नाम भी सामने आ सकता हैं।

चुनाव मैदान में उतरेंगे 17 नगरसेवक

शिवसेना शिंदे व उद्धव ठाकरे गुट राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित गुट), राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) का मौदा शहर में कोई खास प्रभाव नहीं होने से इन पार्टियों से नगराध्यक्ष पद चुनाव के लिए कोई नाम सामने नहीं आ रहे है। चुनाव में पूर्व नगराध्यक्ष उमेश गभने खुद नगराध्यक्ष पद का चुनाव एवं सभी 17 नगरसेवकों के लिए चुनाव मैदान में चुनाव लड़ने को इच्छुक है।

सम्बंधित ख़बरें

Mumbai Local Train में मेगा ब्लॉक, मध्य और पश्चिम रेलवे की सेवाएं रहेंगी प्रभावित

वर्धा में इंसानियत शर्मसार! 2 महीने में मिले 3 बेसहारा नवजात; सोनोग्राफी और गर्भपात केंद्रों पर उठे सवाल!

ग्रीष्म से पहले जलापूर्ति ठप, पुलगांव में पानी का संकट, 9 दिनों में सिर्फ 3 बार आपूर्ति; नागरिकों में आक्रोश

जे जे अस्पताल में रेजिडेंट डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल, स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित होने की आशंका

दांव पर लगा भविष्य

मौदा नगर पंचायत चुनाव में राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले, पूर्व विधायक टेकचंद सावरकर, पूर्व मंत्री सुनील केदार, जिला राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष शिवराज(बाबा) गुजर आदि वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ताओं का भविष्य दाव पर लगा है। बता दे कि मौदा शहर में भारतीय जनता पार्टी का नेटवर्क अच्छा लगता हैं। उसके अगेंस्ट में कांग्रेस पार्टी का नेटवर्क कमजोर है। भले ही कांग्रेस के अदरूनी कार्यकर्ता ज्यादा प्रमाण में है।

यह भी पढ़ें – समृद्धि महामार्ग पर बैठा दिखा हिंगना MIDC का तेंदुआ, लोगों में डर का माहौल, अलर्ट पर वन विभाग

कांग्रेस पार्टी को सक्षम नेतृत्व की कमी दिखाई दे रही है। मौदा नगरपंचायत चुनाव को लेकर मौदा तहसील अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल व मौदा शहर भाजपा अध्यक्ष मोरेश्वर सोरते काफी गंभीर दिखाई दे रहे हैं। इन दोनों नेतायों की सूचना अनुसार वीरेंद्र पायतोडे, राहुल पोटभरे, शुभम येलने, कैलास मारबते मौदा शहर के 17 वार्ड की मतदाता सूची की जाच पड़ताल करने भिड़ गये है। यशोराम साठवणे, जनार्दन ‌माथुरकर रमेश फनदे कार्यालय में उपस्थित थे।

Voter list scrutiny in mauda aspiring candidates from political parties gear up

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 11, 2025 | 01:45 PM

Topics:  

  • Maharashtra
  • Maharashtra Local Body Elections
  • Nagpur

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.