पश्चिम रेलवे (सौ. सोशल मीडिया )
Mega Block Central Western Railway: रविवार को मुंबई उपनगरीय रेल नेटवर्क पर यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।
मध्य रेलवे और पश्चिम रेलवे द्वारा विभिन्न इंजीनियरिंग और रखरखाव कार्यों के लिए मेगा ब्लॉक घोषित किया गया है, जिससे फास्ट और स्लो लोकल सेवाएं प्रभावित रहेंगी।
मध्य रेलवे के मुंबई मंडल में माटुंगा से मुलुंड के बीच अप और डाउन फास्ट लाइन पर सुबह 11:05 बजे से दोपहर 3:45 बजे तक ब्लॉक लिया जाएगा। इस दौरान छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) से चलने वाली डाउन फास्ट ट्रेनें माटुंगा पर स्लो लाइन पर डायवर्ट की जाएंगी और निर्धारित ठहराव लेते हुए लगभग 15 मिनट की देरी से गंतव्य तक पहुंचेंगी।
ठाणे से आने वाली अप फास्ट सेवाओं पर भी यही व्यवस्था लागू रहेगी। हार्बर लाइन पर भी असर देखने को मिलेगा। सीएसएमटी से वाशी, बेलापुर और पनवेल की ओर जाने वाली डाउन सेवाएं सुबह 10:34 बजे से दोपहर 3:36 बजे तक रद्द रहेंगी, जबकि अप सेवाएं 10:17 बजे से 3:47 बजे तक निरस्त रहेंगी।
ये भी पढ़ें :- जे जे अस्पताल में रेजिडेंट डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल, स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित होने की आशंका