Mental Harassment (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया) 
गोंदिया

विवाहिता ने लगाया धोखा और दहेज प्रताड़ना का आरोप, गोंदिया में पति और परिवार पर FIR

Gondia Woman Complaint: गोंदिया में एक विवाहिता की शिकायत पर पुलिस ने पति, सास, ससुर और ननंद के खिलाफ दहेज की मांग, मानसिक उत्पीड़न के आरोप में मामला दर्ज किया है।

महाराष्ट्र डेस्क

Gondia Dowry Case: एक 28 वर्षीय विवाहिता ने शहर थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि उससे शादी से पहले जानबूझकर उसके पति के स्वास्थ्य से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी छिपाकर उसे गुमराह किया और फिर दहेज के रूप में लाखों रु. की मांग कर उसे मानसिक रूप से परेशान किया।

इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने पति, सास, ससुर और ननंद के खिलाफ मामला दर्ज किया है। छोटा गोंदिया निवासी शिकायतकर्ता खुशबू राजेश त्रिलोकी द्वारा दर्ज शिकायत के अनुसार, 24 नवंबर 2025 को भोपाल में हिंदू रीतिरिवाज के अनुसार उदित अशोक सैनी से शादी की।

शादी के बाद सच आया सामने

शादी से पहले उदित और उसके परिवार ने वित्तीय, सामाजिक और वैवाहिक स्थिति के बारे में गलत जानकारी देकर विश्वास हासिल किया। लेकिन शादी के बाद उदित को गंभीर स्वास्थ्य और वैवाहिक समस्या होने की बात सामने आई। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि वैवाहिक संबंध स्थापित नहीं हो सके।

शिकायत के अनुसार, शादी के बाद अलग-अलग कारण बताकर पति के खाते में 1.30 लाख रु. ऑनलाइन जमा कराए गए। इसके बाद दहेज और शादी के खर्च के नाम पर 7 लाख रु. की ऑनलाइन मांग की गई। 1 लाख रु. नकद, सगाई के दौरान 72,000 रु. और कपड़े, उपहार और अन्य सामग्री दी गई।

गोंदिया में पति, सास-ससुर और ननंद पर मामला दर्ज

गहने लौटाने से किया इंकार शादी के बाद उसकी सास ने उसके सोने के आभूषणों को सुरक्षित रखने के बहाने अपने कब्जे में ले लिया। लेकिन शिकायत में यह भी कहा गया है कि बार-बार मांगने के बावजूद इसे वापस नहीं किया गया।

शिकायत में शारीरिक ताने देने, पर्याप्त खाना न देने, काम करने के लिए दबाव डालने, सोशल मीडिया का इस्तेमाल करने से रोकने, लगातार मानसिक उत्पीड़न करने और घर जाने के लिए मजबूर करने का भी आरोप लगाया गया है। इस मामले में पति उदित अशोक सैनी, ससुर अशोक सैनी, सास अनिता सैनी और ननंद अंतरा सैनी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

Weather Update: देश भर में बारिश से हाहाकार! गुरुग्राम में हालात बेकाबू, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट

आंध्र शराब परिवहन घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक करुमुरी वेंकट नागेश्वर राव गिरफ्तार

ABGH Recruitment 2026: सीनियर रेजिडेंट के 7 पदों पर भर्ती, ₹2.08 लाख तक सैलरी, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

UP की महिलाओं का कमाल! 5 मिल्क कंपनियों ने 5,716 करोड़ का किया कारोबार, 3.88 लाख महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर

CJP के दीपके ने किसे बताया देश का सबसे बेस्ट PM? इन नेताओं को बताया बेस्ट CM