Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Abu Azmi: मैंने स्पीच सुनी है…गलत नहीं कहा, विजय वडेट्टीवार के बदले सुर, अबू आजमी का पक्ष लेंगे कांग्रेस नेता?

Vijay Wadettiwar : अबू आजमी के बयान पर छिड़े विवाद को लेकर विजय वडेट्टीवार ने बड़ा बयान दिया है। अबू आजमी ने निलंबन वापस लेने के लिए विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर को पत्र लिखा है।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Mar 08, 2025 | 11:30 AM

विजय वडेट्टीवार और अबू आजमी (सौजन्य-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

नागपुर: औरंगजेब की प्रशंसा करने पर उठे विवाद में महाराष्ट्र समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अबू आजमी चारों ओर से विवादों में घिरे है। उनके बयान के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में हड़कंप मच गया और इतना बढ़ गया कि उन्हें महाराष्ट्र विधानसभा के मौजूदा सत्र से निलंबित तक कर दिया गया।

अबू आजमी ने निलंबन वापस लेने के लिए विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर को पत्र लिखा है। इस पर विजय वडेट्टीवार ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार महाराष्ट्र समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और विधायक अबू आसिम आज़मी द्वारा राज्य विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर को निलंबन रद्द करने के लिए पत्र लिखे जाने पर कहा, “जब स्पीकर प्रस्ताव लाएंगे तो हम अपना पक्ष रखेंगे। हमने उनका भाषण सुना। उन्हें औरंगज़ेब की प्रशंसा नहीं करनी चाहिए थी।”

विजय वडेट्टीवार का बयान

विजय वडेट्टीवार ने उनके पक्ष में बोलते हुए कहा, “उन्होंने गलत किया, लेकिन उन्होंने छत्रपति शिवाजी महाराज के बारे में कुछ नहीं कहा। ऐसा नहीं है कि मैं उनका समर्थन करता हूं। अगर स्पीकर इस संबंध में प्रस्ताव लाते हैं, तो हम इस पर चर्चा करेंगे।”

सम्बंधित ख़बरें

मालेगांव में टीपू सुल्तान की तस्वीर पर सियासी संग्राम, अबू आजमी ने संविधान का हवाला देकर कही बड़ी बात

‘जेल जा चुके लोग उपदेश न दें’, अलीबाग जमीन विवाद के वायरल वीडियो पर राहुल नार्वेकर का संजय राउत को करारा जवाब

विस अध्यक्ष राहुल नार्वेकर का विवादित वीडियो वायरल, संजय राउत ने पूछा-क्यों भागे?

राहुल नार्वेकर और ग्रामीणों के बीच तीखी नोकझोंक, अलीबाग जमीन विवाद ने पकड़ा तूल, संजय राउत के VIDEO से मचा बवाल

#WATCH | Nagpur: On Maharashtra Samajwadi Party president and MLA Abu Asim Azmi writing a letter to state Assembly Speaker Rahul Narvekar to revoke his suspension, Congress leader Vijay Wadettiwar says, "We will put forward our side when the speaker brings the motion. We heard… pic.twitter.com/YcxC6lA1P6 — ANI (@ANI) March 8, 2025

अपने निलंबन से चिंतित अबू आजमी ने निलंबन रद्द कराने के खिलाफ कोर्ट तक जाने की बात कह दी थी। लेकिन कोर्ट में जाने से पहले अब वे दूसरा तरीका अपना रहे है। महाराष्ट्र सपा अध्यक्ष अबू आजमी ने अब विधानसभा स्पीकर राहुल नार्वेकर को एक पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने अपना निलंबन रद्द करने की मांग की है।

महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

अबू आजमी ने विधानसभा अध्यक्ष को लिखा पत्र

अबू आजमी महाराष्ट्र समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अबू आज़मी ने महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर को पत्र लिखकर अपना निलंबन रद्द करने की मांग की है। उन्होंने लिखा, “मेरे बयान को गलत संदर्भ में लिया गया। मैंने जो कुछ भी कहा, वह वास्तव में कई अन्य इतिहासकारों और लेखकों के उद्धरणों पर आधारित था। मैंने छत्रपति संभाजी महाराज के बारे में कोई विवादास्पद टिप्पणी नहीं की। मैं छत्रपति संभाजी महाराज और छत्रपति शिवाजी महाराज दोनों का सम्मान करता हूं। मैं सम्मानपूर्वक अपने निलंबन को रद्द करने का अनुरोध करता हूं।”

Vijay wadettiwar on abu azmi letter state speaker rahul narvekar revoke suspension

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 08, 2025 | 11:30 AM

Topics:  

  • Abu Azmi
  • Rahul Narvekar
  • Vijay Wadettiwar

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.