‘जेल जा चुके लोग उपदेश न दें’, अलीबाग जमीन विवाद के वायरल वीडियो पर राहुल नार्वेकर का संजय राउत को करारा जवाब
Sanjay Raut vs Rahul Narwekar: अलीबाग जमीन विवाद के वायरल वीडियो पर राहुल नार्वेकर ने संजय राउत को घेरा। नार्वेकर ने कहा कि जो खुद जेल जा चुके हैं, वे उन्हें उपदेश देना बंद करें।
- Written By: अनिल सिंह
Sanjay Raut vs Rahul Narwekar (डिजाइन फोटो)
Rahul Narwekar Alibaug Land Dispute: महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर और शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत के बीच जुबानी जंग एक नए शिखर पर पहुँच गई है। अलीबाग के म्हात्रोली गांव में एक जमीन विवाद के दौरान हुए कथित हंगामे का वीडियो वायरल होने के बाद राजनीति गरमा गई है। संजय राउत ने इस वीडियो को साझा करते हुए नार्वेकर के इस्तीफे की मांग की, जिस पर पलटवार करते हुए नार्वेकर ने राउत को उनके जेल जाने के इतिहास की याद दिला दी और उन्हें ‘उपदेश’ न देने की सलाह दी।
यह पूरा विवाद अलीबाग में एक जमीन की पैमाइश (माप) के दौरान शुरू हुआ, जहाँ नार्वेकर की मौजूदगी में स्थानीय ग्रामीणों और उनके साथ आए लोगों के बीच तीखी झड़प हुई। संजय राउत का दावा है कि यदि इस मामले की पूरी जानकारी सार्वजनिक हुई, तो विधानसभा अध्यक्ष को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ेगा।
VIDEO | Maharashtra Assembly Speaker Rahul Narwekar (@rahulnarwekar) says, “They want this to happen, to put accusation of Assembly Speaker, force resignation, but the Speaker doesn’t compromise. Sanjay Raut, who had been to jail in a land scam, what they will preach?…”… pic.twitter.com/dWASzG681Z — Press Trust of India (@PTI_News) February 15, 2026
सम्बंधित ख़बरें
थर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
पीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
भाजपा के MLA किसन कथोरे ने कुलगांव-बदलापुर नगर परिषद को महानगर पालिका का दर्जा देनी की विधानसभा में मांग की
जमीन पैमाइश और नियमों के उल्लंघन का आरोप
मामला अलीबाग के म्हात्रोली गांव का है, जहाँ राहुल नार्वेकर कथित तौर पर एक महिला, सेजल शाह, से लगभग ढाई एकड़ जमीन खरीदने की प्रक्रिया में थे। शुक्रवार को जब वे पैमाइश के लिए पहुँचे, तो विवाद शुरू हो गया। बगल की जमीन के मालिक रमेश पाटील का आरोप है कि नियमों के मुताबिक पड़ोसी भूमि स्वामी को कोई पूर्व नोटिस नहीं दिया गया। आरोप लगाया गया कि नार्वेकर की टीम बिना सूचना दिए जमीन का कुछ हिस्सा हड़पने के इरादे से माप कर रही थी, जिसका पाटील परिवार ने कड़ा विरोध किया।
ये भी पढ़ें- 75 वर्षीय भिक्षु को सुप्रीम कोर्ट से राहत, मंदिर छोड़ने के लिए मिली 4 साल की मोहलत
वीडियो वायरल: थप्पड़कांड और नार्वेकर का पलटवार
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दिख रहा है कि विवाद इतना बढ़ गया कि पाटील परिवार के सदस्यों ने नार्वेकर के साथ आए एक व्यक्ति की पिटाई कर दी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए विधानसभा अध्यक्ष वहां से निकल गए। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए राहुल नार्वेकर ने कहा, “वे चाहते हैं कि विधानसभा अध्यक्ष पर आरोप लगाकर इस्तीफा देने के लिए मजबूर किया जाए, लेकिन अध्यक्ष समझौता नहीं करता।” उन्होंने संजय राउत पर निशाना साधते हुए कहा कि जो व्यक्ति खुद जमीन घोटाले में जेल जा चुका है, वह दूसरों को नैतिकता का पाठ क्या पढ़ाएगा।
ब्रेकिंग: विधान सभा अध्यक्षासोबत ही हाणामारी कोठे आणि का झाली?
राहुल नार्वेकर यांनी पळ काढला आहे!
तुम्ही सांगताय की मी सांगू?
@Dev_Fadnavis
@rahulnarwekar
@PMOIndia pic.twitter.com/r5YqC9j2Xi — Sanjay Raut (@rautsanjay61) February 14, 2026
संवैधानिक पद की गरिमा और विपक्ष के सवाल
इस घटना ने विपक्षी दलों को सरकार और विधानसभा अध्यक्ष को घेरने का मौका दे दिया है। संजय राउत ने चेतावनी दी है कि संवैधानिक पद पर बैठा व्यक्ति जमीन के छोटे विवादों में शामिल होकर नियमों की अनदेखी कैसे कर सकता है। विपक्ष का तर्क है कि बिना नोटिस के जमीन मापना कानून का उल्लंघन है। उन्होंने मांग की है कि इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए ताकि यह स्पष्ट हो सके कि क्या पद का दुरुपयोग किया गया है। दूसरी ओर, नार्वेकर ने स्पष्ट किया है कि उनका इस झड़प से कोई सीधा लेना-देना नहीं है और विपक्ष केवल उनकी छवि खराब करने की कोशिश कर रहा है।
