-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Vidarbha Jhudpi Forest Verdict Ownership Pattas Bawankule Statement
विदर्भ के गरीबों को मिलेंगे मालिकाना हक के पट्टे, झुड़पी जंगल पर SC के फैसले पर बोले मंत्री बावनकुले
- Written By: आकाश मसने
Nagpur News: सुप्रीम कोर्ट के फैसले से विदर्भ के झुड़पी जंगल विवाद का समाधान हुआ। मंत्री बावनकुले ने कहा कि 45 साल की लड़ाई सफल रही। अब हजारों गरीबों को मालिकाना हक और रोजगार के अवसर मिलेंगे।

चंद्रशेखर बावनकुले (सोर्स: सोशल मीडिया)
Minister Chandrashekhar Bawankule On SC Decision on Jhudpi Forest: विदर्भ के विकास में सबसे बड़ी बाधा बने झुड़पी जंगल विवाद को सर्वोच्च न्यायालय ने दूर कर दिया है। इस ऐतिहासिक फैसले के बाद नागपुर समेत विदर्भ के हजारों गरीब नागरिकों को अब मालिकाना हक के पट्टे मिलने का रास्ता साफ होने का विश्वास पालक मंत्री एवं राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने जताया। उन्होंने कहा कि आज का दिन विदर्भ के गरीब नागरिकों के लिए ऐतिहासिक है। 45 सालों से चल रहे प्रयास आखिरकार सफल हुए हैं। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की विकास दृष्टि और हमारी सामूहिक मेहनत को न्यायालय की मुहर मिली है। अब विदर्भ में विकास और रोजगार की नई संभावनाएं खुलेंगी।
संरक्षित वन से हटेंगे 3 हेक्टेयर से कम क्षेत्र
चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय ने 22 मई, 2025 के आदेश में संशोधन कर स्पष्ट किया है कि 3 हेक्टेयर से कम क्षेत्र के टुकड़े संरक्षित वन की श्रेणी से हटाकर अन्य प्रयोजनों के लिए इस्तेमाल किए जा सकते हैं। इसके लिए वनाधिकार कानून, 2006 (धारा 3(2)) की प्रक्रिया अपनानी होगी।
12 दिसंबर, 1996 से पहले की खेती, कच्चे-पक्के मकान, झोपड़पट्टियां, शासकीय कॉलोनियां, शासकीय व निजी स्कूल तथा अन्य सार्वजनिक उपयोग की अतिक्रमण भूमि को नियमों के अनुसार वैध किया जा सकेगा।
सम्बंधित ख़बरें
भंडारा कृषि उपज बाजार समिति के सभापति के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, 6 अगस्त को होगी विशेष सभा
UBT की खुलेगी पोल? सिद्धिविनायक मंदिर दान घोटाले में DCM शिंदे ने दिया स्पेशल ऑडिट का आदेश, जानें पूरा मामला
मुंबई में आतंकी हमले का अलर्ट! अगस्त 2026 में बड़े हमले के दावे से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क
Wardha News: लापता प्रेमीयुगल के शव कुएं में मिले, हत्या या आत्महत्या पर चर्चाओं को दौर जारी
यह भी पढ़ें:- पढ़ाने के अवाला सरकारी शिक्षक करेंगे ये भी काम, महाराष्ट्र में नए मासिक टाइमटेबल पर बवाल
कुल 10,827 हेक्टेयर झुड़पी जंगल क्षेत्र पर अतिक्रमण है जिसमें से 10,365 हेक्टेयर क्षेत्र को नियमबद्ध किया जा सकेगा जबकि 1996 के बाद के अतिक्रमण को नियमित करने के लिए न्यायालय द्वारा तय कार्यप्रणाली अपनानी होगी।
गरीबों को मिलेगा बड़ा लाभ
मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि इस फैसले से नागपुर सहित विदर्भ के हजारों गरीब परिवारों को राहत मिलेगी। अब उन्हें अपनी जमीन और मकानों पर वैध मालिकाना हक मिलेगा। इससे न सिर्फ उनका भविष्य सुरक्षित होगा बल्कि उन्हें बैंक से कर्ज, सरकारी योजनाओं और सुविधाओं का भी लाभ आसानी से मिल सकेगा।
Vidarbha jhudpi forest verdict ownership pattas bawankule statement
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
E20 पेट्रोल विवाद: बॉम्बे HC से नितिन गडकरी को राहत, सोशल मीडिया पर केस की मिली इजाजत; मेटा-गूगल की बढ़ी टेंशन
Aug 05, 2026 | 04:12 PMभंडारा कृषि उपज बाजार समिति के सभापति के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, 6 अगस्त को होगी विशेष सभा
Aug 05, 2026 | 04:12 PMआंदोलनकारी छात्रों से बातचीत के लिए सोरेन सरकार ने बढ़ाया हाथ, धरना स्थल पहुंचे SDO जयपाल सिंह
Aug 05, 2026 | 04:11 PMग्वालियर में क्राइम ब्रांच का बड़ा एक्शन, 13 संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिक हिरासत में; झुग्गियों में दी दबिश
Aug 05, 2026 | 04:06 PMअंतरिक्ष में बड़ा हादसा! आज चंद्रमा से टकराया 4 हजार किलो वजनी SpaceX Rocket का टुकड़ा
Aug 05, 2026 | 04:06 PMPM मोदी पर अभद्र टिप्पणी मामले में नया मोड़, नाबालिग के खिलाफ शिकायत वापस; शिकायतकर्ता ने बदला फैसला
Aug 05, 2026 | 04:02 PMUBT की खुलेगी पोल? सिद्धिविनायक मंदिर दान घोटाले में DCM शिंदे ने दिया स्पेशल ऑडिट का आदेश, जानें पूरा मामला
Aug 05, 2026 | 03:57 PMवीडियो गैलरी

थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM
सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM












