-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Vhp Demanded Strict Action Against The Culprits Of Nagpur Violence
नागपुर हिंसा पर आया VHP का पहला रिएक्शन, सरकार से की ये मांग, महासचिव परांडे बोले- औरंगजेब का महिमामंडन बर्दाश्त नहीं
- Written By: आकाश मसने
नागपुर में सोमवार को विश्व हिंदू परिषद (VHP) और बजरंग दल के प्रदर्शन के बाद हुई हिंसा को लेकर विहिप का पहला बयान सामने आया है। विहिप ने हिंसा की घटना की निंदा की और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।

नागपुर में हुई हिंसा पर बोले विहिप के महासचिव मिलिंद परांडे (डिजाइन फोटो)
नई दिल्ली: नागपुर में सोमवार को विश्व हिंदू परिषद (VHP) और बजरंग दल के प्रदर्शन के बाद हिंसा हुई। इस घटना में कई पुलिसकर्मी भी घायल हुए। हिंसा को लेकर विहिप का पहला बयान सामने आया है। विहिन ने हिंसा की निंदा की और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। नागपुर में हिंसा के बाद शहर में विश्व हिंदू परिषद के नेता देवेश मिश्रा ने कहा कि औरंगजेब का महिमामंडन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में मुगल बादशाह औरंगजेब के मकबरे को हटाने की मांग को लेकर नागपुर में हुई हिंसा की मंगलवार को निंदा की और इसमें शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
50 लोग गिरफ्तार
नागपुर जिले के प्रभारी मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने बताया कि सोमवार को भड़की हिंसा के सिलसिले में कम से कम 50 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि घटना में 33 पुलिसकर्मी एवं 6 अन्य लोग घायल हुए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
भाजपा के MLA किसन कथोरे ने कुलगांव-बदलापुर नगर परिषद को महानगर पालिका का दर्जा देनी की विधानसभा में मांग की
‘ये फर्जी हिंदू’, राम मंदिर विवाद में BJP पर कपिल सिब्बल का हमला, बोले- राम के नाम पर वोट, फिर राम को ही लूटा
Maharashtra Weather Update: महाराष्ट्र में अगले 4 दिन होगी आफत की भारी बारिश! इन जिलों में अलर्ट जारी
वो शरणार्थी नहीं, धर्म के योद्धा थे! भारत-पाक विभाजन पर बोले RSS चीफ मोहन भागवत, सिंधी समाज को लेकर कही ये बात
क्या बोले विहिप के महासचिव परांडे
नागपुर में हिंसा की निंदा करते हुए विहिप महासचिव (संगठन) मिलिंद परांडे ने आरोप लगाया कि एक विशेष समुदाय के एक वर्ग ने हमले किए और आगजनी की। उन्होंने कहा कि ‘‘हमारी युवा शाखा बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के घरों पर हमला किया गया, उन्होंने कई घरों को निशाना बनाया। विश्व हिंदू परिषद इसकी कड़े शब्दों में निंदा करता है।
परांडे ने कहा कि यह बेहद शर्मनाक है कि एक तरफ यह झूठ फैलाया गया कि हिंदू समुदाय ने कुरान के पन्ने जलाए हैं। दूसरी तरफ हिंसा भड़काने का घिनौना प्रयास किया गया। ऐसे सभी असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।
विजय स्मारक बनाया जाना चाहिए
विहिप के वरिष्ठ पदाधिकारी ने कहा कि छत्रपति संभाजीनगर में औरंगजेब की कब्र का महिमामंडन बंद किया जाना चाहिए तथा इसकी देखरेख का काम नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि इसके बजाय, औरंगजेब को हराने वाले धनाजी जाधव, संताजी घोरपडे और छत्रपति राजारामजी महाराज का एक विजय स्मारक वहां बनाया जाना चाहिए।
नागपुर हिंसा की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
परांडे ने कहा कि विश्व हिंदू परिषद मांग कर रही है कि मराठा साम्राज्य के तहत औरंगजेब की हार की याद में वहां एक विजय स्तम्भ बनाया जाए। इसलिए हिंसा में शामिल लोगों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जानी चाहिए।
चिटनिस पार्क में हुई हिंसा
अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को मध्य नागपुर के चिटनिस पार्क में हिंसा भड़क उठी, जब यह अफवाह फैली कि औरंगजेब की कब्र को हटाने के लिए एक दक्षिणपंथी संगठन द्वारा किए गए प्रदर्शन के दौरान कुरान के पन्नों को जला दिया गया।
Vhp demanded strict action against the culprits of nagpur violence
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
पीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMOdisha SSB Recruitment 2026: जूनियर असिस्टेंट/क्लर्क के 14 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट्स 18 अगस्त तक करें आवेदन
Jul 02, 2026 | 10:51 PMभाजपा के MLA किसन कथोरे ने कुलगांव-बदलापुर नगर परिषद को महानगर पालिका का दर्जा देनी की विधानसभा में मांग की
Jul 02, 2026 | 10:40 PMसात-बारा न होने पर भी महिलाएं कहलाएंगी ‘किसान’; महाराष्ट्र सरकार लाई देश का पहला ऐतिहासिक कानून
Jul 02, 2026 | 10:38 PMईरान रवाना होगा भारतीय प्रतिनिधिमंडल, खामेनेई के अंतिम संस्कार में करेगा शिरकत; जानें कौन-कौन हो रहा शामिल
Jul 02, 2026 | 10:38 PMAIIMS Raebareli Recruitment 2026: सीनियर रेजिडेंट के 153 पदों पर भर्ती, 14 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन
Jul 02, 2026 | 10:25 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM













