गुंडों के आ गए हैं अच्छे दिन: वडेट्टीवार ने महायुति सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
Vijay Wadettiwar: विधानसभा में कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने महायुति सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य में गुंडों के अच्छे दिन आ गए हैं, अपराधियों को खुली छूट मिली है।
- Written By: आंचल लोखंडे
गुंडों के आ गए हैं अच्छे दिन: वडेट्टीवार (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Mahayuti Government Criticism: विधानसभा में कांग्रेस पक्षनेता विजय वडेट्टीवार ने महायुति सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। प्रेस परिषद में उन्होंने कहा कि राज्य में आपराधिक प्रवृत्ति के लोग सबसे अधिक खुश हैं और उन्हें खुलकर सांस लेने की पूरी आज़ादी मिल गई है। जब मन हो तब अपराध करना, मंत्रालय में जाकर सेल्फी लेना, हत्या करना, किसी को कोई डर नहीं।
वडेट्टीवार ने आरोप लगाया कि राज्य में गुंडों के अच्छे दिन आ गए हैं और गुंडा तत्वों को ही महायुति की सरकार पसंद है। उन्होंने कहा कि बकवास करने वाले नेताओं की फौज खड़ी कर दी गई है, जो खुलेआम ऐसी भाषा बोलते हैं जैसे किसी के जन्मदिन का केक काट रहे हों।
LIVE : पत्रकार परिषद – काँग्रेस I नागपुर https://t.co/vsLJCVXfbb — Vijay Wadettiwar (@VijayWadettiwar) December 5, 2025
सम्बंधित ख़बरें
हैफकिन इंस्टीट्यूट का निजीकरण नहीं होगा, वडेट्टीवार ने मांगा 150 करोड़ का फंड, सरकार ने दिया आश्वासन
नागपुर में 10 जुलाई से अतिक्रमण नियमितीकरण शिविर, सरकारी-नजूल जमीन पर बने मकानों के लिए आवेदन शुरू
नागपुर में फायर सेफ्टी नियमों की भारी अनदेखी, RTI में खुलासा, 2026 में भी कई व्यावसायिक भवनों में उल्लंघन
नागपुर में अवैध यात्री परिवहन पर एसटी का बड़ा एक्शन, 34 वाहनों पर कार्रवाई, 27,300 रुपये जुर्माना
करोड़ों की कमीशनखोरी: वडेट्टीवार
वडेट्टीवार ने यह भी कहा कि सरकार की लाडकी बहनों की यात्रा अब ठेकेदारों तक पहुंच गई है। राज्य में पांच ठेकेदारों को 1.67 लाख करोड़ रूपये के ठेके दिए गए, जिससे करोड़ों की कमीशनखोरी हो रही है और सरकारी जमीन बेहिसाब बांटी जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सामाजिक व्यवस्था तहस-नहस हो गई है, फिर भी यह सरकार वर्षगांठ मना रही है।
ये भी पढ़े: राज्य का स्वाभिमान ‘दिल्लीश्वर’ के पास गिरवी, प्रदेशाध्यक्ष सपकाल ने फडणवीस सरकार पर साधा निशाना
धार्मिक तनाव फैलाने का काम: वडेट्टीवार
वडेट्टीवार ने आगे कहा कि राज्य में बकवासी नेताओं की फौज के अलावा 4-5 खुराफाती लड़के तैयार किए गए हैं, जो मनमानी बातें फैलाते हैं और झूठ बोलने की प्रतियोगिता में लगे हैं। ये लोग विभागों को बांटकर हिंदू-मुस्लिम, मंदिर-मस्जिद जैसे मुद्दों पर धार्मिक तनाव फैलाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पेड़ और बकरी में फर्क न जानने वाले मंत्री भी ऐसे ही माहिर हैं और किसी भी मुद्दे को धार्मिक रंग देने में दक्ष हैं।
