नागपुर विश्वविद्यालय का नया कारनामा: सुबह ली बीकॉम की परीक्षा और दोपहर में की रद्द, बीएससी का पेपर भी बदला
Nagpur University News: नागपुर विश्वविद्यालय ने भारी लापरवाही के चलते बीकॉम चौथे सेमेस्टर की परीक्षा रद्द कर दी है। परीक्षा में गलत पेपर बांटे गए थे, जिसके बाद अब 10 जून को दोबारा परीक्षा होगी।
- Written By: रूपम सिंह
नागपुर विश्वविद्यालय (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Nagpur University Rashtrasant Tukadoji Maharaj Exam Cancelled: इन दिनों राष्ट्रसंत तुकड़ोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय का अजीबो-गरीब कामकाज चर्चाओं में बना हुआ है। अंकसूची में गड़बड़ी, परिणाम में देरी जैसी घटनाओं से छात्र संगठन पहले से ही आक्रामक हैं। अब एक नया ही कारनामा सामने आया है। विवि ने गुरुवार की सुबह बीकॉम (एनईपी) चौथे सेमेस्टर की परीक्षा ली लेकिन दोपहर के बाद इस परीक्षा को रद्द करने की घोषणा कर दी।
इसी तरह बीएससी के पेपर को लेकर भी छात्रों में असमंजस बना हुआ है। विश्वविद्यालय अपनी प्रशासनिक अव्यवस्था के साथ ही परीक्षा संचालन में गंभीर लापरवाही को लेकर विवादों बना हुआ है। 4 जून को सुबह के सत्र में 9.30 बजे से बीकॉम (एनईपी) चतुर्थ सेमेस्टर के ‘फंडामेंटल ऑफ इंश्योरेंस’ विषय की परीक्षा ली गई लेकिन कई छात्रों को दूसरे विषय यानी ‘बैंकिंग’ का पेपर मिला।
पर्चा देखकर नागपुर छात्रों के होश ही उड़ गये। वहीं कुछ छात्रों को अन्य केंद्रों से उसी विषय का पेपर मिला। परीक्षा के बाद छात्रों ने विवि के परीक्षा व मूल्यांकन मंडल से लिखित शिकायत की। पश्चात प्रशासन की नींद खुली और आनन-फानन में परीक्षा की रद्द करने की घोषणा की गई। नया परिपत्रक जारी कर अब यह परीक्षा 10 जून को लेने की घोषणा की गई।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई को बड़ी राहत: तानसा, तुलसी और विहार के बाद मोडक सागर झील भी छलकी, जलाशयों में 69.74% पानी
स्टे देकर मामला लटकाने पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, ग्राम विकास मंत्री को 3 हफ्ते की मोहलत, जानें पूरा मामला
नागपुर में झमाझम बारिश के बाद भी पिछले साल से 22% कम पानी! जानिए किस डेम में कितना जल स्टॉक
मुंबई में बेकाबू BEST बस डिवाइडर से टकराई, पवई में बड़ा हादसा टला; 6 यात्री घायल, जांच के आदेश
ये भी पढ़ें :- संभाजीनगर में अवैध वृक्ष कटाई पर प्रशासन सुस्त; सालभर में सिर्फ 8 शिकायतें, 3 मामलों में वसूला जुर्माना
बीएससी में बदल गया पेपर
इसी तरह का एक मामला दोपहर के सत्र में सामने आया। पीडब्ल्यूएस कॉलेज केंद्र में बीएससी माइक्रोबायोलॉजी चतुर्थ सेमेस्टर के छात्रों को प्रवेश पत्र और उपस्थिति पत्र में ‘डेवलपमेंटल बायोलॉजी (माइनर-4)’ विषय दर्ज था। यानी इसी विषय का पेपर लिया जाना था लेकिन छात्रों को ‘सेल बायोलॉजी’ विषय का प्रश्नपत्र दिया गया।
इस गड़बड़ी के बाद विवि को अवगत कराया गया। इतना ही नहीं राष्ट्रवादी विद्यार्थी कांग्रेस (शरद पवार गुट) की ओर से प्रशासन को ज्ञापन भी दिया गया। केंद्र पर बैठे छात्रों ने दोबारा परीक्षा की मांग की है लेकिन विवि की ओर से कोई निर्णय नहीं लिया गया है।
