श्मशान से गायब हुई राख और हड्डियां! उमरेड में अघोरी कृत्य की फैली दहशत

Nagpur Latest News: नागपुर जिले के उमरेड क्षेत्र में जादू टोना करने का मामला सामने आया है। उमरेड पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच पड़ताल शुरू कर दी।
Nagpur Latest News: नागपुर जिले के उमरेड क्षेत्र में जादू टोना करने का मामला सामने आया है। उमरेड पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच पड़ताल शुरू कर दी।
जादू टोना मामला (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Updated on

Nagpur News: उमरेड शहर के भिवापुर वाय पॉइंट स्थित श्मशान घाट पर एक चौंकाने वाली घटना सामने आयी, जिससे पूरे शहर में खलबली मची हुई है। शहर की एक मृत युवती के अंतिम संस्कार के बाद अगले ही दिन उसकी राख और हड्डियां श्मशानघाट से गायब हो गईं।

इस घटना को लेकर अघोरी कृत्य या तंत्र-मंत्र (जादूटोना) होने का संदेह जताया जा रहा है।यह गंभीर घटना 3 नवंबर से 4 नवंबर 2025 के बीच की बताई जा रही है। नागपुर निवासी फरियादी किशोर लक्ष्मण बावनकुले (44) ने उमरेड पुलिस को शिकायत में बताया कि उनकी बहन चंदा चंद्रशेखर पाटिल उमरेड में अपने पति तथा दो बेटियों के साथ रहती थी।

राख और हड्डियां गायब

उनमें से छोटी बेटी साक्षी कुछ दिनों से बीमार चल रही थी और 3 नवंबर की सुबह उसका निधन हो गया। इसके बाद अस्पताल की सारी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोपहर करीब 1 बजे शहर के भिवापुर वाय पॉइंट स्थित श्मशान घाट पर उसका अंतिम संस्कार किया गया। लेकिन, अगले दिन 4 नवंबर की सुबह 8 बजे के दरम्यान जब परिजन राख इकट्ठा करने के लिए श्मशानघाट पहुंचे, तो उन्होंने देखा की साक्षी की राख और हड्डियां वहां से पूरी तरह से गायब हो गई थी।

उमरेड पुलिस ने मामला किया दर्ज

किशोर बावनकुले ने अपनी शिकायत में कहा कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने अघोरी कृत्य या जादूटोना करने के उद्देश्य से राख और हड्डियां चोरी कर ली होगी। इस घटना से उमरेड क्षेत्र में भय तथा बेचैनी का माहौल बना हुआ है। उमरेड पुलिस ने इस मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ भा।दं।सं की धारा 301 तथा महाराष्ट्र नरबली और अन्य अमानवीय, अनिष्ट और अघोरी प्रथा एवं जादूटोना प्रतिबंधक अधिनियम 2013 की धारा 3(2) के अंतर्गत मामला दर्ज किया है। आगे की जांच उमरेड पुलिस कर रही हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com