- Hindi News »
- Maharashtra »
- Garchiroli »
- Gadchiroli Nephew Murder Old Couple Land Dispute Suspicion
गडचिरोली में भतीजे ने वृद्ध दंपति को उतारा मौत के घाट, जमीन विवाद और जादूटोना के संदेह में की हत्या
गडचिरोली जिले की एटापल्ली तहसील अंतर्गत करपनफुंडी गांव निवासी बुर्गो रैनू गोटा (55) व रैनू जंगली गोटा (60) नामक वृद्ध दंपति की हत्या के मामले की जांच कर रही पुलिस ने कई खुलासे किए है। इस मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
- Written By: आकाश मसने

(प्रतीकात्मक तस्वीर)
गडचिरोली: गडचिरोली जिले की एटापल्ली तहसील अंतर्गत करपनफुंडी गांव निवासी बुर्गो रैनू गोटा (55) व रैनू जंगली गोटा (60) नामक वृद्ध दंपति की हत्या के मामले की जांच कर रही पुलिस ने कई खुलासे किए है। पुलिस के मुताबिक जादू-टोना का संदेह जताते हुए जमीन हड़पने के इरादे से आरोपियों ने दंपति को मौत के घाट उतार दिया। इस मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। वृद्ध दंपति की हत्या के आरोपी मृतक दंपति के तीन भतीजे है जबकि इस हत्याकांड में एक पुजारी का भी समावेश है। आरोपियों में देवु गोटा, शंकर गोटा, मनोज गोटा और पुजारी रामसु नरोटी को गिरफ्तार किया गया है।
बता दें कि रैनू गोटा व उसकी पत्नी बुर्गो गोटा करपनफुंडी गांव से 5 किमी दूरी पर स्थित जांबिया व बांडे इन नदियों के संगम तट पर अपने मालिकाना खेत में झोपड़ी तैयार कर जीवनयापन कर रहे थे। गत माह में दोनों लापता हो गए थे। लापता होने के बाद जांबिया व बांडे नदी के संगम पर बुर्गो गोटा का शव मिला। वहीं दूसरे दिन रैनू गोटा का शव भी यहीं से बरामद हुआ।
यह भी पढ़ें:– मंत्री धर्मराव बाबा आश्राम के बिगड़े बोल, कहा- शरद पवार संग बेटी गई तो नदी में फेंक दूंगा
सम्बंधित ख़बरें
Maharashtra Monsoon Arrival: महाराष्ट्र को जल्द मिलेगी गर्मी से राहत, 6 जून तक कोंकण पहुंच सकता है मानसून
मध्य प्रदेश में UCC ड्राफ्ट की दिशा में बड़ी पहल, जस्टिस रंजना देसाई की अध्यक्षता में कमेटी की पहली बैठक
मुलायम के छोटे बेटे प्रतीक यादव का निधन, निभाया पिता से किया वो ‘वादा’, क्या है सियासी विरासत का अनसुना अध्याय
पीएम मोदी की अपील का असर, नागपुर में भाजपा पदाधिकारी बस और ई-रिक्शा से पहुंचे मनपा कार्यालय
आरोपियों ने जूर्म कबूल किया
इस मामले में संदेह के आधार पर पुलिस ने मृत दंपति के भतीजे देवु, शंकर और मनोज समेत पुजारी को हिरासत में लिया था जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर 6 दिन की पुलिस रिमांड प्राप्त की गई। जांच व कड़ी पूछताछ के बाद आरोपियों ने हत्या करने की बात कबूल की। यह हत्या जादूटोना करने का संदेह और जमीन के विवाद के चलते किए जाने की बात उजागर हुई है। अदालत ने आरोपियों को कारागृह में भेज दिया है।
यह भी पढ़ें:– कुनबा बढ़ते ही सीट घटने की आशंका! कोल्हापुर में BJP के सामने आई नई टेंशन
पुलिस न बताया कि आरोपियों ने अपना जूर्म कबूल करते हुए बताया कि यह हत्या वृद्ध दंपति से चल रहे जमीन के विवाद के चलते की गई। साथ उन्हें शक था कि दाेनों जादूटोना करते हैं। पुलिस ने आरापियों को हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही अदालती कार्रवाई भी जारी है।
Gadchiroli nephew murder old couple land dispute suspicion
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Maharashtra Monsoon Arrival: महाराष्ट्र को जल्द मिलेगी गर्मी से राहत, 6 जून तक कोंकण पहुंच सकता है मानसून
May 13, 2026 | 09:10 AMमध्य प्रदेश में UCC ड्राफ्ट की दिशा में बड़ी पहल, जस्टिस रंजना देसाई की अध्यक्षता में कमेटी की पहली बैठक
May 13, 2026 | 09:00 AMमुलायम के छोटे बेटे प्रतीक यादव का निधन, निभाया पिता से किया वो ‘वादा’, क्या है सियासी विरासत का अनसुना अध्याय
May 13, 2026 | 08:57 AMपीएम मोदी की अपील का असर, नागपुर में भाजपा पदाधिकारी बस और ई-रिक्शा से पहुंचे मनपा कार्यालय
May 13, 2026 | 08:56 AMगड़चिरोली: अस्पताल की लापरवाही से नवजात की मौत का आरोप; बिजली गुल होने से वेंटिलेटर बंद होने का दावा, हंगामा
May 13, 2026 | 08:44 AMराजनीति से दूर, लग्जरी और फिटनेस के शौकीन! लैंबॉर्गिनी चलाते थे अखिलेश के भाई प्रतीक यादव, जानें नेट वर्थ
May 13, 2026 | 08:41 AMराजधानी भोपाल में देर रात बवाल, सड़कों पर उतरा मुस्लिम समाज, प्रशासन को दी बंद की चेतावनी
May 13, 2026 | 08:31 AMवीडियो गैलरी

NEET Exam Cancelled 2026: एक पेपर लीक से सरकार को कितने सौ करोड़ का नुकसान? रकम जान उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 12, 2026 | 05:13 PM
पूरी दुनिया में महा-संकट की आहट पीएम मोदी ने देशवासियों को किया आगाह, विपक्ष पर बरसी बीजेपी
May 12, 2026 | 02:41 PM
2 मिनट में तरीका सिखा दूंगा…मेरठ में ADM सिटी का पारा हाई, पार्षद को सरेआम दी जेल भेजने की धमकी; VIDEO वायरल
May 12, 2026 | 02:20 PM
ईंट से ईंट बजा देंगे.. तीन साल की बच्ची के साथ दरिंदगी पर भड़के सौरभ भारद्वाज, भाजपा पर लगाया आरोप
May 12, 2026 | 02:19 PM
यूपी बना देश का ग्रोथ इंजन; योगी आदित्यनाथ का बड़ा दावा, जल्द ही 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनेगा प्रदेश
May 12, 2026 | 02:02 PM
ट्रंप-जिनपिंग की महामुलाकात, क्या US-चीन की ‘दोस्ती’ भारत के लिए बनेगा बड़ा खतरा? जानें सबकुछ
May 11, 2026 | 11:05 PM










