‘ऑपरेशन सिंदूर के समय लंदन घूम रहे थे’, UBT विरोध को BJP का करारा जवाब, बोले- ओवैसी के लिए समय नहीं
Maharashtra Politics: महाराष्ट्र में भारत-पाक मैच का विरोध कर रही शिवसेना यूबीटी को चंद्रशेखर बावनकुले ने कड़ा जवाब दिया है। आरक्षण, भारत-पाक मैच विज्ञापन विवाद आदि पर करारा जवाब दिया है।
- Written By: प्रिया जैस
उद्धव ठाकरे और चंद्रशेखर बावनकुले (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Chandrashekhar Bawankule: उद्धव ठाकरे के सांसद ने धाराशिव में आयोजित सभा में पाकिस्तान का झंडा लहराया था। उस पाप को छिपाने के लिए अब वे क्रिकेट के नाम पर राजनीति कर रहे हैं। यह आरोप राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने लगाया। वे नागपुर में पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने खेल जगत को प्रोत्साहन दिया जिसके चलते अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का गौरव बढ़ा है। आज उद्धव ठाकरे भारत-पाकिस्तान के क्रिकेट मैच पर राजनीति कर रहे हैं।
ऑपरेशन सिंदूर के समय वे लंदन में घूम रहे थे। देश पर हमला होने पर उन्हें तत्काल वापस लौटना था लेकिन वे नहीं आए। इससे हिन्दू धर्म और देश के संदर्भ में उनके मन में कितनी श्रद्धा है यह जनता को दिख गया है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भी वे लंदन की सैर कर रहे थे। आज क्रिकेट पर राजनीति कर उससे कुछ फायदा उठाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्हें तो यह स्पष्ट करना चाहिए कि क्या धाराशिव की सभा में पाकिस्तानी झंडा नहीं लहराया गया था।
ओवैसी पर जवाब देने का समय नहीं
ओवैसी के संदर्भ में उन्होंने कहा कि वे कब सुधरें इसका जवाब देने का अभी समय नहीं है। उन्होंने कहा कि खेल पर राजनीति करना गलत है, खेल को खेल के रूप में देखना चाहिए। पाकिस्तान जिस दिन बदमाशी करेगा हमारे सैनिक और प्रधानमंत्री उसे करारा जवाब देंगे, यह देश को मालूम है।
सम्बंधित ख़बरें
शपथ लेने आए थे या भाषण देने? मुख्यमंत्री विजय के ‘स्टाइल’ पर प्रियंका चतुर्वेदी का मजेदार तंज
नागपुर में भाजपा का ‘प्रशिक्षण महाअभियान-2026’ शुरू, कई दिग्गज मौजूद; बावनकुले ने किया उद्घाटन
महायुति में तालमेल के लिए नई रणनीति: सरकार व पार्टी स्तर पर अलग-अलग समन्वय समितियां
स्याही कांड से गरमाई महाराष्ट्र की सियासत, विकास लवांडे और गुणरत्न सदावर्ते बने निशाना, देखें VIDEO
ओबीसी आरक्षण पर उन्होंने कहा कि हमारी भूमिका स्पष्ट है। ओबीसी पर अन्याय नहीं होगा, उनका आरक्षण कम नहीं होगा। सीएम देवेन्द्र फडणवीस इस ओर व्यक्तिगत रूप से ध्यान दे रहे हैं। किसी को चर्चा करनी हो तो मैं इसके लिए तैयार हूं। लक्ष्मण हाके ने क्या कहा, उसका उत्तर वही देंगे।
यह भी पढ़ें – ऑर्डर उसने दिया, गाली मैं खा रहा, NHAI के इंजीनियर पर बरसे नितिन गडकरी, बोले- अफसरशाही के कारण…
विज्ञापन से पेट दुख रहा
मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस के ‘देवा तूच सांग’ वाले विज्ञापन पर उन्होंने कहा कि राज्य की 14 करोड़ जनता ने 51 फीसदी वोट देकर अपना प्रेम व्यक्त किया है। डीसीएम एकनाथ शिंदे, अजित पवार का हमें साथ है। फडणवीस के कार्यों से खुश होकर लोगों ने खुद होकर बैनर लगाए हैं। 12 गडकिल्ले यूनेस्को की सूची में शामिल हुए हैं।
छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रेरणा से हमारी सरकार सभी वर्गों को न्याय देने का काम कर रही है। विज्ञापनों से किसके पेट में दर्द हो रहा है यह जनता समझती है। शिवसेना यूबीटी सांसद संजय राऊत के वक्तव्यों पर उन्होंने कहा कि उन्हें कोई गंभीरता से नहीं लेता।
