- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Truck Driver Murdered And Thrown Into Drain Clue Found After 10 Days
ट्रक चालक की हत्या कर नाले में फेंकी लाश, 10 दिन बाद मिला सुराग, वरुड़ पुलिस की गिरफ्त में 2 आरोपी
- Written By: नवभारत डेस्क

नागपुर. ट्रक में लदे चने के बोरे उड़ाने के लिए 2 ट्रक चालकों ने एक ट्रक चालक की हत्या कर दी. उसकी लाश नया काटोल नाका के समीप एक नाले में फेंककर भाग निकले. ट्रक चालक नागपुर का रहवासी होने के कारण कपिलनगर थाने में लापता होने की शिकायत की गई. वहीं ट्रक सहित माल गायब होने के कारण ट्रांसपोर्टर ने उसके खिलाफ वरुड़ में शिकायत दर्ज करवाई. कपिलनगर और वरुड़ पुलिस जांच में जुट गई और करीब 10 दिन बाद ट्रक चालक की लाश नया काटोल नाका के समीप नाले में बरामद हुई. मृतक कामगारनगर, कपिलनगर निवासी मेहबूब खान छोटे खान (40) बताया गया.
इस मामले में वरुड़ पुलिस ने लालू उर्फ अखिलेश निशाद और मुख्तार अहमद नामक ट्रक चालकों को हिरासत में लिया है. मेहबूब नागपुर के ही ट्रांसपोर्टर सैयद सादिक के यहां चालक का काम करता था. विगत 6 जून को सादिक ने उसे खाद के बोरे नरखेड़ पहुंचाने को कहा. नरखेड़ में माल उतारने के बाद उसे वरुड़ के बेग नामक ट्रांसपोर्टर ने 25 टन चना नागपुर पहुंचाने का ऑर्डर दिया. 7 अगस्त को मेहबूब ट्रक क्र. एमएच-40/वाय-0903 में 490 बोरे चना लेकर नागपुर के लिए रवाना हुआ और गायब हो गया. दूसरे दिन वह माल नहीं पहुंचा तो सादिक ने उससे संपर्क करने का प्रयास किया लेकिन फोन बंद था. ट्रक पर जीपीएस ट्रैकिंग सिस्टम लगा हुआ था.
जिससे पता चला कि ट्रक गोरेवाड़ा के आसपास है. 3 दिनों तक मेहबूब घर नहीं पहुंचा तो परिजन परेशान हो गए. उन्होंने कपिलनगर थाने में लापता होने की शिकायत की. वहीं सादिक को लग रहा था कि मेहबूब उनका माल लेकर रफूचक्कर हो गया है. इसीलिए उन्होंने वरुड़ पुलिस से शिकायत की. कपिलनगर थाने के एपीआई यादव ने सड़क मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली. इससे साफ हो गया कि ट्रक नागपुर में नया काटोल नाका चौक के आसपास आया था.
सम्बंधित ख़बरें
जमीन भी गई और घर भी नहीं मिला! मौदा के कुंभारी गांव में विकास की भेंट चढ़ा ग्रामीणों का भविष्य
अब हर जिला अस्पताल में बनेगा हाई-टेक ट्रामा केयर सेंटर, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, CS से मांगी रिपोर्ट
2036 Olympic में TOP-10 में होगा भारत! पद्मश्री योगेश्वर दत्त ने बताया मेडल जीतने का ‘सीक्रेट फॉर्मूला’
धरोहर संरक्षण में अब ‘कमेटी’ का ड्रामा नहीं चलेगा! हाई कोर्ट ने PWD को सौंपा काम, ASI रखेगा बाज जैसी नजर
ट्रक का जीपीआरएस होटल निर्मल के पास बरामद हुआ. मेहबूब के साथ लालू और मुख्तार भी ट्रक में माल लेकर नागपुर के लिए रवाना हुए थे. पुलिस ने उन पर ध्यान केंद्रित किया. काफी मशक्कत के बाद दोनों ने मेहबूब की हत्या की कबूली दी और शव को नाले में फेंकने की जानकारी दी. रविवार को पूरा परिसर खंगाला गया और नाले के पुल के नीचे मेहबूब का शव बरामद हुआ. तुरंत डीसीपी राहुल मदने, एसीपी अभिजीत पाटिल और संतोष खांडेकर सहित अधिकारी मौके पर पहुंचे. शव को बाहर निकालने के लिए भी काफी मशक्कत करनी पड़ी. मेहबूब का शव वरुड़ पुलिस को सौंपा गया है.
Truck driver murdered and thrown into drain clue found after 10 days
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
CBI का ऑपरेशन थाईलैंड सफल, हरियाणा का मोस्ट वांटेड गैंगस्टर गिरफ्तार, बैंकॉक से दिल्ली लाया गया साहिल चौहान
Apr 11, 2026 | 03:06 PMनासिक कॉर्पोरेट जिहाद को लेकर उद्धव गुट ने ‘सामना’ से BJP पर साधा निशाना, पूछा- ढोंगी बाबाओं पर चुप्पी क्यों?
Apr 11, 2026 | 03:01 PMईरान में फंसे भारतीयों की घर वापसी शुरू, खतरनाक हालात के बीच आर्मेनिया के रास्ते निकाले गए 312 मछुआरे
Apr 11, 2026 | 02:57 PM1000 घंटे से ज्यादा इंटरनेट बंद, इस देश में हालात इतने खराब कि लोग हो गए दुनिया से कट
Apr 11, 2026 | 02:53 PMLIVEIPL 2026 PBKS vs SRH Live: पंजाब किंग्स ने जीता टॉस, सनराइजर्स हैदराबाद पहले करेगी बल्लेबाजी
Apr 11, 2026 | 02:51 PMऑपरेशन टाइगर की अफवाहों के बीच मातोश्री पहुंचे सांसद अरविंद सावंत, जानें उद्धव ठाकरे से क्या हुई बात
Apr 11, 2026 | 02:40 PMAsian Badminton Championship के फाइनल में पहुंचे आयुष शेट्टी, वर्ल्ड नंबर-1 खिलाड़ी को दी करारी शिकस्त
Apr 11, 2026 | 02:38 PMवीडियो गैलरी

‘धुरंधर 2’ की सफलता के बाद बाबा महाकाल की शरण में सारा अर्जुन! भस्म आरती में भक्ति देख फैंस हुए मुग्ध
Apr 11, 2026 | 01:52 PM
Shamli Hospital में स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल, अस्पताल के बाहर हुई डिलीवरी
Apr 10, 2026 | 10:47 PM
मोनालिसा भोंसले केस में अस्पताल के रिकॉर्ड ने खोली पोल, निकली नाबालिग!
Apr 10, 2026 | 10:40 PM
इंदौर नगर निगम में भिड़े पार्षद, रुबीना ने बताया क्यों नहीं गाया वंदे मातरम
Apr 10, 2026 | 10:29 PM
नीट छात्रा की मौत या हत्या? शंभू गर्ल्स हॉस्टल कांड पर पटना में फिर उबाल, मां ने लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
Apr 10, 2026 | 10:03 PM
कौन सिखा के भेजा है? सीधी में बिजली-पानी मांगने वाली महिला पर भड़के सांसद राजेश मिश्रा, वीडियो वायरल
Apr 10, 2026 | 09:55 PM














