ऐन त्योहार के वक्त ट्रेनें रद्द, बिहार में आंदोलन बना कारण, देशभर की रेल सेवाएं हुई प्रभावित
Trains Cancelled: बिहार आंदोलन का सीधा असर ट्रेनों पर पड़ा है। विभिन्न स्टेशनों पर आंदोलन के कारण दक्षिण-पूर्व-मध्य रेलवे प्रणाली एवं अन्य रेल मार्गों पर कई गाड़ियों का परिचालन प्रभावित हुआ।
- Written By: प्रिया जैस
रेल सेवाएं प्रभावित (फाइल फोटो)
Nagpur Railways: धनबाद मंडल एवं चक्रधरपुर तथा खड़गपुर मंडलों के विभिन्न स्टेशनों पर आंदोलन के कारण दक्षिण-पूर्व-मध्य रेलवे प्रणाली एवं अन्य रेल मार्गों पर कई गाड़ियों का परिचालन प्रभावित हुआ। यात्रियों की सुविधा हेतु गाड़ियों को नियंत्रित, परिवर्तित मार्ग से चलाने अथवा रद्द करने का निर्णय लिया गया। ऐसे में सोमवार को रवाना होने वाली 4 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया।
इनमें ट्रेन 20811 पुणे-संतरागाछी एक्सप्रेस, 12809 मुंबई-हावड़ा मेल, 12221 पुणे-हावड़ा दुरंतो और ट्रेन 12102 एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस शामिल हैं। सभी सोमवार को अपने पहले स्टेशन से रवाना नहीं की जाएंगी। वहीं शनिवार को रवाना होने वाली कई ट्रेनें रद्द और डायवर्ट होने से रविवार को हावड़ा रूट से आने वाली कई ट्रेनें रद्द रहीं या घंटों की देरी से पहुंचीं। सोमवार से शारदीय नवरात्रि शुरू हो रही हैं। ऐसे में ऐन त्योहार के वक्त ट्रेनें रद्द होने से यात्रियों को भारी परेशानी होना तय है।
नागपुर की ओर आने और जाने वाली प्रभावित ट्रेनें
- 18110 इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस को झारसुगुडा पर शॉर्ट टर्मिनेट
- 12129 पुणे-हावड़ा आजाद हिंद एक्सप्रेस को खरसिया से प्रस्थान 20.59 बजे के बाद परिवर्तित मार्ग : झारसुगुड़ा रोड-कपिलास रोड-खड़गपुर-हावड़ा।
- 12101 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-शालीमार एक्सप्रेस रॉबर्टसन से 20.54 बजे के बाद वैकल्पिक मार्ग : झारसुगुड़ा रोड कपिलास रोड खड़गपुर-शालीमार।
- 12949 पोरबंदर-शालीमार एक्सप्रेस जैरामनगर से प्रस्थान 20.55 बजे के बाद परिवर्तित मार्ग : झारसुगुडा रोड-कपिलास रोड-खड़गपुर-शालीमार।
- 12809 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-हावड़ा मेल मुसरा से प्रस्थान। 18.18 बजे के बाद परिवर्तित मार्ग : झारसुगुड़ा रोड- कपिलास रोड-खड़गपुर-हावड़ा।
- 18029 (लोकमान्य तिलक टर्मिनस-शालीमार एक्सप्रेस भिलाई नगर आगमन 21.06 बजे के बाद परिवर्तित मार्ग : झारसुगुड़ा रोड- कपिलास रोड-खड़गपुर शालीमार।
- 22893 साई नगर शिर्डी-हावड़ा एक्सप्रेस : परिवर्तित मार्ग- झारसुगुड़ा-कपिलास रोड-खड़गपुर-हावड़ा।
यह भी पढ़ें – हरीश राऊत को बर्खास्त करो, बर्डी में हॉकर्स-मनपा कर्मियों में तनातनी, 19 विक्रेताओं को किया गिरफ्तार
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर एयरपोर्ट बनेगा वर्ल्ड क्लास! मोदी कैबिनेट ने दी मंजूरी, GMR ग्रुप करेगा कायाकल्प; जानें क्या बदलेगा
नागपुर में ट्रेनें क्यों अटक रहीं? कलमना- कामठी स्टेशन पर घंटों इंतजार, यात्रियों की बढ़ी परेशानी
पीएम मोदी की अपील का असर, नागपुर में भाजपा पदाधिकारी बस और ई-रिक्शा से पहुंचे मनपा कार्यालय
Nagpur Weather: नागपुर में बारिश का अनुमान तपिश के बीच मिलेगी राहत, जानें आज का मौसम कैसा होगा?
शनिवार को पहले स्टेशन से रद्द ट्रेनें
- 12222 हावड़ा-पुणे दुरंतो (घाटशिला तक शॉर्ट टर्मिनेशन, घाटशिला पुणे के बीच निरस्त)
- 20822 संतरागाछी-पुणे हमसफर एक्सप्रेस
- 12810 हावड़ा-मुंबई मेल
- 12906 शालीमार-पोरबंदर एक्सप्रेस
- 12130 हावड़ा-पुणे आज़ाद हिंद एक्सप्रेस
- 12834 हावड़ा-अहमदाबाद एक्सप्रेस
- 12152 शालीमार-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस
- 18110 इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस
