-
मंगल, 7 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Train Route Suddenly Changed Railways Message Service Was Deceived Hundreds Of Passengers Upset
अचानक बदला ट्रेन का रूट, धोखा दे गई रेलवे की मैसेज सेवा, सैकड़ों यात्री परेशान
- Written By: नवभारत डेस्क

File Photo
नागपुर. ट्रेनें रद्द होने की स्थिति में यात्रियों को पंजीकृत मोबाइल पर मैसेज भेजकर सूचित करने वाली रेलवे की मैसेजिंग सेवा ने इस बार यात्रियों को धोखा दे दिया. अचानक बदले हुए रूट से चल रही ट्रेन की सूचना यात्रियों को नहीं दी गई जिससे नागपुर स्टेशन से सवार होने वाले सैकड़ों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा. यशवंतपुर से हजरत निजामुद्दीन जाने वाली ट्रेन 12649 संपर्कक्रांति एक्सप्रेस का शनिवार को अचानक रूट बदल दिया गया. ऐसे में ट्रेन को नागपुर स्टेशन के लिए रद्द माना गया. यह ट्रेन शाम 5.15 बजे नागपुर पहुंचती है. कई यात्रियों को इस बाबत सूचना नहीं मिलने से वे सफर की पूरी तैयारी के साथ स्टेशन पहुंच गये लेकिन यहां आने पर उन्हें ट्रेन रद्द होने का पता चला.
सीट कन्फर्म का मैसेज, डायवर्शन का नहीं
इस ट्रेन में दक्षिण पूर्व मध्य रेल जोन के जोनल रेलवे उपभोक्ता व सलाहकार समिति के सदस्य विजय ढवले भी नागपुर से निजामुद्दीन के लिए सफर करने वाले थे. उन्हें फाइनल चार्टिंग पर अपनी सीट कन्फर्म होने का मैसेज आया लेकिन ट्रेन डायवर्ट होने की कोई सूचना नहीं मिली. उन्होंने आदतन मोबाइल एप पर ट्रेन का स्टेटस चेक करने के लिए ट्रेन नंबर फीड किया तो पता चला कि इसे सीताफल मंडी से बीना के बीच डायवर्ट कर दिया गया है. अब यह ट्रेन शनिवार को नागपुर नहीं आयेगी. हर यात्री उनकी तरह जागरूक नहीं रहा और ट्रेन के निर्धारित समय पर स्टेशन पहुंच गया लेकिन यहां अाने पर पता चला कि संपर्कक्रांति रद्द कर दी गई है.
कस्टमर केयर का टका सा जवाब
एक जरूरी काम से रेलवे मंत्रालय जा रहे ठवले ने रेल मदद पोर्टल और कस्टमर केयर दोनों पर इसकी शिकायत दर्ज कराई. कस्टमर केयर से उन्हें हैरान करने वाला जवाब मिला. बकौल ढवले कस्टमर केयर प्रतिनिधि ने कहा कि उन्हें उनका किराया वापस मिल जायेगा. इस पर ढवले ने कहा कि यदि मुझे किराये की चिंता होती तो मैं आरक्षित श्रेणी की टिकट क्यों बनाता, जनरल टिकट ही खरीद लेता. किराया नहीं, मेरा काम जरूरी था. लगता है कि रेलवे मंत्रालय और बोर्ड की मानसिकता केवल राजस्व तक ही सीमित हो गई है. अब वे यात्री की सुविधा और उपयोगिता से वास्ता नहीं रखते.
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर में चोरों के हौसले बुलंद: विधायक संजय मेश्राम के बंगले में सेंधमारी; बैंक में धराया गया चोर
नागपुर में विधायक के बंगले पर दिन-दहाड़े चोरी, उड़ाया हस्ताक्षर वाला चेक, मास्क लगाकर बैंक से निकाली बड़ी रकम
नागपुर-मुंबई हवाई सेवा पर भारी बारिश का ब्रेक; 3 उड़ानें रद्द, घंटों फंसे रहने के बाद विधायकों ने टाली यात्रा
नागपुर में बादल दे रहे दगा, झमाझम बारिश का इंतजार जारी; 12 जुलाई तक हल्की बारिश के आसार
यात्री PIL का अधिकारी
पिछले कुछ महीनों से रेलवे कभी कोयला परिवहन तो कभी मेंटेनेंस और डेवलपमेंट वर्क के नाम पर सैकड़ों ट्रेनें रद्द कर रहा है. इसमें हजारों यात्री बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं. महीनों पहले अपनी परीक्षा, कामकाज, पारिवारिक कार्यक्रम की योजना बनाकर कन्फर्म टिकट लेकर यात्रा की तैयार कर रहे हजारों यात्री ऐन वक्त पर सफर से वंचित हो रहे हैं. रेलवे किराया वापसी की बात कहकर अपना पल्ला झाड़ रही है लेकिन यात्री सुविधा ताक पर चली गई है. इस पर आरटीआई एक्टविस्ट मोहनीश जबलपुरे ने कहा कि यदि रेलवे द्वारा लगातार इस प्रकार की कार्यप्रणाली अपनाई जा रही है तो यात्री रेलवे के खिलाफ जनहित याचिका दायर कर सकता है क्योंकि यह किसी की व्यक्तिगत परेशानी नहीं है बल्कि हर दिन हजारों-लाखों यात्री सफर से वंचित और परेशान हो रहे हैं.
Train route suddenly changed railways message service was deceived hundreds of passengers upset
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
वेनेजुएला में भूकंप से भीषण तबाही, अब तक 3500 से अधिक लोगों की मौत; मलबे में अब भी फंसे हजारों लोग!
Jul 07, 2026 | 10:46 AMचंद्रपुर में नशे के खिलाफ महाअभियान’ 39 लाख के मादक पदार्थ जब्त, उद्योगों और स्कूलों पर रखी जाएगी नजर
Jul 07, 2026 | 10:43 AMनागपुर में चोरों के हौसले बुलंद: विधायक संजय मेश्राम के बंगले में सेंधमारी; बैंक में धराया गया चोर
Jul 07, 2026 | 10:43 AMनागपुर में विधायक के बंगले पर दिन-दहाड़े चोरी, उड़ाया हस्ताक्षर वाला चेक, मास्क लगाकर बैंक से निकाली बड़ी रकम
Jul 07, 2026 | 10:37 AMनांदेड़ से मुंबई तक बढ़ी रेल कनेक्टिविटी, अश्विनी वैष्णव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से लॉन्च की नई ट्रेनें
Jul 07, 2026 | 10:36 AMBrahmin Sammelan: यूपी चुनाव से पहले सपा का ब्राह्मण सम्मेलन, “गूंजा नारा ब्राह्मण चला अखिलेश के संग”
Jul 07, 2026 | 10:31 AMAlliance: कुशाल टंडन के वायरल कमेंट पर गौहर खान का जवाब, पति जैद दरबार के समर्थन में कही बड़ी बात
Jul 07, 2026 | 10:27 AMवीडियो गैलरी

आगरा में बाथरूम हत्याकांड का खौफ! पत्नियों के डर से कॉलोनी के मर्दों ने छोड़ी शराब, देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 11:12 PM
आगरा में ट्रैफिक पुलिस का बड़ा एक्शन! 49 बसों के चालान, 17 बसें सीज, मचा हड़कंप। देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 11:00 PM
असली वारंटी फरार, बेगुनाह को पुलिस ने दिया थर्ड डिग्री! UP पुलिस की गंभीर लापरवाही पर उठे सवाल- देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 09:55 PM
हादसा या नशे का मजा? लखनऊ में कार सवार युवतियों ने बाइक को मारी टक्कर, ड्रिंक एंड ड्राइव का आरोप- VIDEO वायरल
Jul 06, 2026 | 09:36 PM
सीहोर में आशा कार्यकर्ताओं का हंगामा! भोपाल-इंदौर रोड जाम, सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन। देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 09:20 PM
जिस बाथरूम में रोज नहाती रही कातिल पत्नी, उसी के नीचे दफन थी पति की लाश; पुलिस की सूझबूझ से सच आया सामने-VIDEO
Jul 06, 2026 | 09:18 PM












