- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- There Was A Dispute Regarding Money Transaction 2 Accused Arrested
Nagpur News: पैसे के लेन-देन को लेकर हुआ था विवाद, 2 आरोपी गिरफ्तार, 1 की तलाश जारी
- Written By: नवभारत डेस्क

प्रतीकात्मक फोटो
नागपुर. नंदनवन थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात हुई हत्या की वारदात में पैसों के लेन-देन का विवाद सामने आया. इस प्रकरण में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जबकि तीसरे की तलाश जारी है. पकड़े गए आरोपियों में हिवरीनगर निवासी विलास उर्फ मटर रामकृष्ण वानखेड़े (26) और नितिन रामकृष्ण वानखेड़े (24) का समावेश है. उनका फरार साथी शुभम बताया गया.
शुक्रवार की रात 10.30 बजे आरोपियों ने क्वेटा कॉलोनी निवासी विशाल भगनाव राऊत (27) और गरोबा मैदान निवासी नीरज शंकर भोयर (28) पर धारदार हथियार और पत्थर-फर्शी से हमला किया था. इस हमले में नीरज की मौके पर ही मौत हो गई थी. विशाल का उपचार मेडिकल के ट्रामा सेंटर में चल रहा है और हालत चिंताजनक बताई जा रही है.
पुलिस के अनुसार आरोपी विलास उर्फ मटर के खिलाफ मारपीट, लूटपाट सहित कई गंभीर मामले दर्ज हैं. विशाल और नीरज पर भी कुछ मामले दर्ज हैं. विशाल ने मटर से कुछ समय पहले पैसे उधार लिए थे. रकम वापस नहीं करने को लेकर मटर और विशाल के बीच विवाद चल रहा था. शुक्रवार की शाम 6 बजे वर्धमाननगर के सात वचन लॉन के पास विशाल और मटर का आमना-सामना हुआ. मटर ने पैसों की मांग की. विशाल ने आर्थिक तंगी का कारण बताकर पैसे देने से इनकार कर दिया.
सम्बंधित ख़बरें
ऑनलाइन ट्रांजैक्शन का जिम्मा सौंपना पड़ा भारी, सदर में कर्मचारी ने मालिक को लगाया 24 लाख का चूना
Man Stuck In Lake Mud: गाद में फंसकर गई जान, नागपुर के सोनेगांव तालाब में दर्दनाक हादसा
नागपुर विस्फोट मामले में कंपनी की लापरवाही उजागर, सुरक्षा नियमों की अनदेखी पड़ी भारी, 9 निदेशक गिरफ्तार
नागपुर फैक्ट्री ब्लास्ट अपडेट: मौत का आंकड़ा बढ़कर 19 हुआ, 9 निदेशक गिरफ्तार, DNA टेस्ट से शवों की पहचान
मटर ने उसके साथ जमकर गाली-गलौज की और पैसे नहीं मिलने पर गेम कर दूंगा, कहा. इस बात से विशाल बौखलाया हुआ था. रात 10.30 बजे विशाल और मटर के बीच फोन पर गाली-गलौज हुई. मटर ने उसे देशपांडे लेआउट में मिलने बुलाया. उसने पहले ही अपने भाई नितिन और दोस्त शुभम को बुला रखा था. विशाल और नीरज के वहां पहुंचते ही आरोपियों ने उन पर हमला बोल दिया. नीरज के सिर पर पत्थर और फर्श के टुकड़े से वार कर मौत के घाट उतार दिया. विशाल पर भी धारदार हथियार से वार किए गए.
There was a dispute regarding money transaction 2 accused arrested
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
आसान नहीं ईरान के खिलाफ जंग…अमेरिकी जनरल का खुलासा, बोले- रातों-रात नहीं बना तेहरान पर हमले का प्लान
Mar 03, 2026 | 11:54 AMपेट्रोल से छुटकारा चाहिए? 1 लाख से कम में घर लाएं स्टाइलिश इलेक्ट्रिक बाइक, देगी 150 KM तक की रेंज
Mar 03, 2026 | 11:53 AMईरान से जंग: नेतन्याहू या ट्रंप, किसने किसको युद्ध में धकेला? अमेरिका और इजरायल के अलग-अलग दावे
Mar 03, 2026 | 11:50 AMबंगाल में सीएए के तहत आवेदनों पर गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला, एक्शन के लिए दो और समितियों का गठन
Mar 03, 2026 | 11:32 AMइजरायल को थी खामेनेई के हर चाल की खबर…ईरान की ‘तीसरी आंख’ में मोसाद ने कर दिया था छेद, खुलासे से मचा हड़कंप
Mar 03, 2026 | 11:29 AMपाकिस्तान की चौकियों पर अफगान तालिबान का कब्जा, डूरंड लाइन पर छिड़ी जंग, बलोच-पख्तूनों को बड़ी चेतावनी
Mar 03, 2026 | 11:27 AMएक्टिंग ही नहीं, सिंगिंग में भी अव्वल, हर जॉनर में दिखाया दम, जानें श्रद्धा कपूर का मल्टी-टैलेंटेड करियर
Mar 03, 2026 | 11:18 AMवीडियो गैलरी

भद्रा उतार देंगे, हमारी कुंडली जानते नहीं…अयोध्या के पूर्व विधायक गोरखनाथ की SDM को धमकी का ऑडियो वायरल
Mar 02, 2026 | 09:25 PM
जब एक बच्चे ने अयातुल्लाह अली खामेनेई से कहा- शहीद होना चाहता हूं, मौत के बाद VIDEO हे रहा वायरल
Mar 02, 2026 | 08:35 PM
Nagpur SBL ब्लास्ट: पीड़ित परिवारों ने बयान किया दर्द, बताया बिना सुरक्षा इंतजाम के करवाया जा रहा था काम
Mar 02, 2026 | 01:57 PM
‘इनकों तो इंडिया गेट पर फांसी…’, केजरवाली के बरी होते ही BJP पर भड़के संजय सिंह, मोदी-शाह पर बोला हमला
Mar 02, 2026 | 11:05 AM
नागपुर में SBL फैक्ट्री में डेटोनेटर फटने से बड़ा धमाका, 18 मजदूरों की दर्दनाक मौत
Mar 02, 2026 | 10:50 AM
वृंदावन में आस्था पर भारी पड़ी गुंडागर्दी: युवती को घेरकर जबरन पोता रंग, पीड़िता का वीडियो वायरल
Feb 28, 2026 | 12:46 PM














