Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

स्मार्ट सिटी परियोजनाओं में भारी अनियमितता और पारदर्शिता का अभाव, आभा पांडे की मांग

नागपुर में स्मार्ट सिटी परियोजनाओं में गंभीर प्रशासनिक भ्रम और पारदर्शिता का अभाव सामने आया है। पार्षद आभा पांडे ने आयुक्त से लाइव स्टेटस रिपोर्ट की मांग की है।

  • Author By asharam gujar | published By एनबी एडमिन |
Updated On: May 27, 2026 | 03:50 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

स्मार्ट सिटी परियोजनाओं में भारी अनियमितता पारदर्शिता का भी अभाव पार्षद आभा पांडे ने आयुक्त से मांगा लाइव स्टेटस रिपोर्ट स्मार्ट सिटी फाईल चित्र और आभा पांडे का हाफ कालम चित्र नगर संवाददाता नागपुर. स्मार्ट सिटी के तहत चल रहे विभिन्न विकास कार्यों में गंभीर प्रशासनिक भ्रम और पारदर्शिता का अभाव होने का आरोप पार्षद और महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग की पूर्व सदस्य आभा पांडे ने लगाया.

उन्होंने इस मामले में महानगरपालिका के आयुक्त को कड़े शब्दों में पत्र लिखकर स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति, वेंडर चयन और राज्य सरकार के हालिया निर्णय के कार्यान्वयन पर तत्काल प्रभाव से लाइव स्टेटस रिपोर्ट प्रस्तुत करने की मांग की है. बाक्स वेंडर चयन पर उठे गंभीर सवाल पांडे ने आयुक्त को लिखे पत्र में मुख्य रूप से वेंडर चयन और प्रकल्पों के लिए पूरे कार्यकाल में लिए गए निर्णयों की जानकारी भी प्रस्तुत करने की मांग की.

इसी तरह से प्रोजेक्ट का मुद्दा भी उठाया है. उन्होंने स्पष्ट किया है कि इस प्रोजेक्ट की प्रगति, वित्तीय लेनदेन और नागरिकों को इससे होने वाले लाभों के बारे में कोई भी जानकारी सार्वजनिक स्तर पर उपलब्ध नहीं है जो कि प्रशासन की पारदर्शिता पर बड़े सवाल खड़े करता है. बाक्स 8 प्रमुख बिंदुओं पर मांगी विस्तृत जानकारी वेंडर का नाम और पूरी चयन प्रक्रिया का विवरण जारी किए गए वर्क ऑर्डर की प्रति और तारीख प्रोजेक्ट के लिए मंजूर निधि, अब तक किया गया कुल खर्च और एजेंसियों को किए गए भुगतान का चरणबद्ध ब्योरा.

सम्बंधित ख़बरें

किसान की बेटी ने CM से मांगा हक तो मिला हॉस्टल छोड़ने का नोटिस, विवाद बढ़ा तो प्रशासन को पीछे खींचने पड़े कदम

मई की धूप या जलती भट्टी? 25 मौतें तो सिर्फ आंकड़ा हैं, नागपुर में धूप की हर किरण बेघरों के लिए मौत का फरमान

नागपुर में कॉन्ट्रैक्टर्स एसोसिएशन विवाद, मनपा ठेकेदारों ने खोला मोर्चा; कानूनी पेच बढ़ने के आसार

मानवीय आधार पर हाई कोर्ट का फैसला, पिता के निधन पर आरोपी को राहत; अंतिम संस्कार के लिए मिली बेल

प्रोजेक्ट की अंतिम समयसीमा और वास्तविक प्रगति में अंतर. देरी के लिए जिम्मेदार अधिकारियों की जानकारी और नागरिकों की शिकायतों पर अब तक की गई कार्रवाई. बाक्स. स्मार्ट सिटी कंपनी के हस्तांतरण और शासनादेश की अनदेखी पांडे ने महाराष्ट्र शासन के दिनांक 22 अप्रैल 2026 के निर्णय का हवाला देते हुए प्रशासन को घेरा है. शासन के इस निर्णय के अनुसार, स्मार्ट सिटी परियोजनाओं को महानगरपालिका को हस्तांतरित कर स्मार्ट सिटी कंपनी को बंद करने की कार्यवाही के निर्देश दिए गए थे.

पांडे ने आरोप लगाया है कि सरकार के इस आदेश के बावजूद अभी तक सभी प्रकल्प आधिकारिक तौर पर मनपा को हस्तांतरित नहीं हुए हैं जिससे प्रशासकीय स्तर पर भारी भ्रम की स्थिति है. सरकार के आदेशों की अनदेखी और अमल में हो रही देरी पर सवाल उठाते हुए उन्होंने लाइव स्टेटस रिपोर्ट मांगी है. बाक्स. जनता के पैसे की जवाबदेही और कड़ी कार्रवाई की मांग अपने पत्र में पांडे ने इस बात पर जोर दिया है कि सार्वजनिक निधि से बनी इन परियोजनाओं की जानकारी प्राप्त करना नागरिकों का मौलिक अधिकार है.

उन्होंने सख्त चेतावनी दी है कि यदि काम अधूरा है या गुणवत्ताहीन होने के बावजूद वेंडर्स को बिलों का भुगतान किया गया है तो इसे अत्यंत गंभीर माना जाएगा. उन्होंने आयुक्त से मांग की है कि इस पूरे प्रकरण का तत्काल उच्च स्तरीय मूल्यांकन किया जाए. सभी संबंधित विभागों से विस्तृत रिपोर्ट संकलित कर, सरकारी आदेशों के पालन में देरी करने वाले और काम में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर उन पर सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए.

There is massive irregularity and lack of transparency in smart city projects demands abha pandey

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 27, 2026 | 03:50 PM

Topics:  

  • Nagpur News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.