-
मंगल, 7 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- The News Of Changing The Route Of The Train Created A Stampede
ट्रेन का रूट बदलने की खबर से मची भगदड़
- Written By: नवभारत डेस्क

File Photo
नागपुर. स्टेशन पर रविवार सुबह उस समय लोगों का हुजूम जम गया जब ट्रेन 02616 दिल्ली-चेन्नई जीटी एक्सप्रेस में दक्षिण भारत जाने के लिए सवार करीब 300 यात्री ट्रेन डायवर्ट होने की खबर सुनकर प्लेटफार्म पर उतर गये. ऐसे में कर्मशियल विभाग के सीनियर डीसीएम कृष्णाथ पाटिल, एसीएम शेखर बालेकर और बाकी अधिकारियों ने शांत दिमाग से स्थिति संभाली और यात्रियों को समझाकर उसी ट्रेन से रवाना किया. इस दौरान जीटी एक्सप्रेस करीब 40 मिनट की देरी से रवाना होकर आउटर तक पहुंच चुकी थी और केवल 4 बोगियां ही प्लेटफार्म से गुजरने को बाकी थे. मंडल प्रबंधन अधिकारियों की सहायता से यात्रियों ने राहत की सांस ली.
हेडक्वार्टर से मिला था मैसेज
ज्ञात हो कि आंध्रप्रदेश में भारी बारिश के कारण रेनीगुंटा जंक्शन में पटरियों पर पानी भरने के कारण दक्षिण भारत से आने और जाने वाली ट्रेनों को या तो रद्द किया गया था या डायवर्ट रूट से चलाया जा रहा है. रविवार सुबह हेडक्वारर्टर पर संदेश आया कि उक्त ट्रेनों को नागपुर से भुसावल के रास्ते चलाया जायेगा. स्टेशन पर इसका अनाउंसमेंट भी शुरू कर दिया गया. यह सुनकर दक्षिण भारत के करीब 300 से अधिक अपना सामान लेकर नागपुर स्टेशन पर ही उतरने लगे. हड़बड़ाये लोगों ने चेन पुलिंग करके अपना सामान उतारा. ऐसे में प्लेटफार्म 2 पर काफी हड़बड़ी मच गई. जानकारी मिलते ही उपस्टेशन प्रबंधक दत्तु गाडगे और कमर्शियल इंस्पेक्टर अतिन भेंडेकर प्लेटफार्म 2 पर पहुंचे.
रूट में नहीं था कोई बदलाव
यात्रियों के रोष के कारण स्थिति तनावपूर्ण हो गई. यात्री अपने लिए पर्यायी व्यवस्था की मांग कर रहे थे. इस समय तक जीटी एक्सप्रेस रवाना नहीं हो सकी थी. दोपहर के 1 बजे चुके थे. ऐसे में वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया गया. एसीएम बालेकर भी स्टेशन पहुंचे और यात्रियों को समझाने का प्रयास किया और फिर सीनियर डीसीएम पाटिल को सारी जानकारी दी ताकि स्थिति का सुलझाया जा सके. पाटिल ने स्थिति के बारे में जानकर आश्चर्य व्यक्त किया और कहा कि जीटी एक्सप्रेस नियमित मार्ग पर चलने वाली है और डायवर्सन का कोई सवाल ही नहीं है.
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर में चोरों के हौसले बुलंद: विधायक संजय मेश्राम के बंगले में सेंधमारी; बैंक में धराया गया चोर
नागपुर में विधायक के बंगले पर दिन-दहाड़े चोरी, उड़ाया हस्ताक्षर वाला चेक, मास्क लगाकर बैंक से निकाली बड़ी रकम
नागपुर-मुंबई हवाई सेवा पर भारी बारिश का ब्रेक; 3 उड़ानें रद्द, घंटों फंसे रहने के बाद विधायकों ने टाली यात्रा
नागपुर में बादल दे रहे दगा, झमाझम बारिश का इंतजार जारी; 12 जुलाई तक हल्की बारिश के आसार
4 डिब्बे बाकी थे प्लेटफार्म पर
अब फील्ड और कंट्रोल के अधिकारियों के लिए यह एक कठिन स्थिति थी क्योंकि जीटी एक्सप्रेस को सिग्नल मिल चुका था और रवाना भी हो चुकी थी लेकिन जल्दी से कार्रवाई करते हुए एक संदेश ऑपरेटिंग कंट्रोल को रिले कर दिया गया और जीटी एक्सप्रेस को आउटर सिग्नल पर रोक दिया गया. इस समय तक जीटी के 4 डिब्बे प्लेटफार्म से बाहर निकलने थे. ऐसे में रेलकर्मियों और बाकी लोगों की मदद से अधिकारियों ने आनन-फानन में 300 से अधिक यात्रियों को दोबारा उसी ट्रेन में बैठाकर रवाना किया गया. यात्रियों ने भी राहत की सांस ली. इसी प्रकार, दिल्ली-चेन्नई तमिलनाडु एक्सप्रेस को भी इसी रूट से रवाना किया गया.
The news of changing the route of the train created a stampede
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
वेनेजुएला में भूकंप से भीषण तबाही, अब तक 3500 से अधिक लोगों की मौत; मलबे में अब भी फंसे हजारों लोग!
Jul 07, 2026 | 10:46 AMचंद्रपुर में नशे के खिलाफ महाअभियान’ 39 लाख के मादक पदार्थ जब्त, उद्योगों और स्कूलों पर रखी जाएगी नजर
Jul 07, 2026 | 10:43 AMनागपुर में चोरों के हौसले बुलंद: विधायक संजय मेश्राम के बंगले में सेंधमारी; बैंक में धराया गया चोर
Jul 07, 2026 | 10:43 AMनागपुर में विधायक के बंगले पर दिन-दहाड़े चोरी, उड़ाया हस्ताक्षर वाला चेक, मास्क लगाकर बैंक से निकाली बड़ी रकम
Jul 07, 2026 | 10:37 AMनांदेड़ से मुंबई तक बढ़ी रेल कनेक्टिविटी, अश्विनी वैष्णव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से लॉन्च की नई ट्रेनें
Jul 07, 2026 | 10:36 AMBrahmin Sammelan: यूपी चुनाव से पहले सपा का ब्राह्मण सम्मेलन, “गूंजा नारा ब्राह्मण चला अखिलेश के संग”
Jul 07, 2026 | 10:31 AMAlliance: कुशाल टंडन के वायरल कमेंट पर गौहर खान का जवाब, पति जैद दरबार के समर्थन में कही बड़ी बात
Jul 07, 2026 | 10:27 AMवीडियो गैलरी

आगरा में बाथरूम हत्याकांड का खौफ! पत्नियों के डर से कॉलोनी के मर्दों ने छोड़ी शराब, देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 11:12 PM
आगरा में ट्रैफिक पुलिस का बड़ा एक्शन! 49 बसों के चालान, 17 बसें सीज, मचा हड़कंप। देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 11:00 PM
असली वारंटी फरार, बेगुनाह को पुलिस ने दिया थर्ड डिग्री! UP पुलिस की गंभीर लापरवाही पर उठे सवाल- देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 09:55 PM
हादसा या नशे का मजा? लखनऊ में कार सवार युवतियों ने बाइक को मारी टक्कर, ड्रिंक एंड ड्राइव का आरोप- VIDEO वायरल
Jul 06, 2026 | 09:36 PM
सीहोर में आशा कार्यकर्ताओं का हंगामा! भोपाल-इंदौर रोड जाम, सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन। देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 09:20 PM
जिस बाथरूम में रोज नहाती रही कातिल पत्नी, उसी के नीचे दफन थी पति की लाश; पुलिस की सूझबूझ से सच आया सामने-VIDEO
Jul 06, 2026 | 09:18 PM












