मुंबई में मिली 2 वर्ष से लापता नागपुर की किशोरी, घरेलू कलह के चलते किया था पालयन
Nagpur Police: लगभग 2 वर्ष पहले कलमना थाना क्षेत्र से लापता हुई 17 वर्षीय किशोरी मुंबई में मिली। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) की टीम उसे लेकर नागपुर लौटी।
- Written By: आंचल लोखंडे
मुंबई में मिली 2 वर्ष से लापता नागपुर की किशोरी (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Nagpur Crime: लगभग 2 वर्ष पहले कलमना थाना क्षेत्र से लापता हुई 17 वर्षीय किशोरी मुंबई में मिली। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) की टीम उसे लेकर नागपुर लौटी। जांच में पता चला कि सौतेली मां के साथ अनबन होने के कारण उसने घर से पलायन किया था। लंबे समय तक वह मथुरा में थी। पुलिस के अनुसार मां की मौत होने के बाद किशोरी के पिता ने दूसरा विवाह कर लिया था। वह पिता और सौतेली मां के साथ रहती थी। 3 सितंबर 2023 को किसी बात को लेकर उसकी मां के साथ अनबन हो गई। मां ने उसे गुस्से में भला-बुरा कह दिया। इस बात से आहत होकर वह अपने घर से निकल गई।
ट्रेन में सवार होकर वह मथुरा चली गई। रात तक घर नहीं लौटी तो परिजन परेशान हो गए। हर जगह उसकी तलाश की गई लेकिन कुछ पता नहीं चला। ऐसे में पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर जांच आरंभ की। उसका कोई सुराग नहीं मिल रहा था। मथुरा में उसकी मुलाकात एक महिला से हुई। महिला ने उसे कुछ दिन अपने घर में आसरा दिया। इसके बाद मथुरा के ही एक युवक से उसका विवाह करवा दिया।
काम की तलाश में मुंबई आ गई
कुछ दिन पहले उसका युवक से विवाद हो गया। वह गुस्से में मथुरा से भी निकल गई और ट्रेन में सवार होकर मुंबई पहुंच गयी। रेलवे स्टेशन पर एक युवक ने उसे संदेहास्पद स्थिति में घूमते देखा। पूछताछ करने पर किशोरी ने बताया कि उसके माता-पिता का निधन हो चुका है। वह अनाथ है और अपने चाचा के साथ रहती है। चाचा से विवाद होने के कारण वह घर छोड़कर काम की तलाश में मुंबई आ गई। युवक उसे अपने साथ मीरा भयंदर ले गया। अपने घर पर पनाह दी।
सम्बंधित ख़बरें
वालधुनी नदी के पानी की दुर्गंध से परेशान है लोग, हर दिन बदलता है पानी का रंग
धीरेंद्र शास्त्री के दावे पर महाराष्ट्र में मचा बवाल! नागपुर में फटे बागेश्वर बाबा के पोस्टर, देखें VIDEO
देश की सबसे ऊंची मेट्रो लाइन का काम तेज, पश्चिम व मध्य रेलवे को करेगी क्रॉस, 42 मीटर का स्टील स्पैन हुआ लांच
परतवाडा मामले में तीसरी पीडिता आई सामने, एसआईटी को दिया बयान
ये भी पढ़े: कलमेश्वर बनेगा सैटेलाइट सिटी, गडकरी ने किए 151 करोड़ के विकास कार्यों का भूमि पूजन
कांदीवली पुलिस को सूचना
युवक के घर के पास ही कुछ सामाजिक संगठन के लोग रहते हैं। उसने संगठन के पदाधिकारियों से मदद मांगी। महिला पदाधिकारियों ने कांदीवली पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पूछताछ की तो किशोरी ने सारी सच्चाई बताई। मुंबई पुलिस ने नागपुर पुलिस से संपर्क किया। इसके बाद एएचटीयू की टीम मुंबई पहुंची और उसे नागपुर लाया गया। आगे की कार्रवाई के लिए उसे कलमना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। इंस्पेक्टर राखी गेडाम और उनकी टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।
