धीरेंद्र शास्त्री के दावे पर महाराष्ट्र में मचा बवाल! नागपुर में फटे बागेश्वर बाबा के पोस्टर, देखें VIDEO
Bageshwar Baba Nagpur: शिवाजी महाराज पर धीरेंद्र शास्त्री की टिप्पणी से महाराष्ट्र में बवाल मच गया है। संभाजी ब्रिगेड और शिवसेना ने नागपुर में विरोध प्रदर्शन करते हुए गिरफ्तारी की मांग की है।
- Written By: प्रिया जैस
Dhirendra Shastri Shivaji Maharaj Controversy: नागपुर में धीरेंद्र शास्त्री (बागेश्वर बाबा) द्वारा छत्रपति शिवाजी महाराज पर की गई एक विवादित टिप्पणी ने पूरे महाराष्ट्र में आक्रोश पैदा कर दिया है। वीडियो के अनुसार, धीरेंद्र शास्त्री ने दावा किया कि शिवाजी महाराज युद्ध से थक गए थे और उन्होंने अपना राजपाट समर्थ रामदास स्वामी को सौंपने की विनती की थी। इतिहासकारों और शिव प्रेमियों ने इस बयान को मनगढ़ंत और इतिहास के साथ छेड़छाड़ करार दिया है। इस टिप्पणी के बाद राज्य में विरोधी की लहर दौड़ गई। इस वीडियो में देखें लोग कैसे सड़कों पर उतरकर अपना गुस्सा जाहिकर कर रहे है। संभाजी ब्रिगेड, मराठा सेवा संघ और शिवसेना (UBT) के कार्यकर्ता कैसे नागपुर की सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे है और बागेश्वर बाबा के पोस्टर फाड़ रहे है।