नागपुर में सुरों की सजेगी महफिल: ‘नवभारत उत्सव’ में सुदेश भोसले और मकरंद पाटनकर बिखेरेंगे अपना जलवा
Sudesh Bhosale Live in Nagpur: नागपुर के सुरेश भट्ट सभागृह में 11 अप्रैल को एक ऐतिहासिक शाम होने वाली है। 'नव भारत उत्सव' के मंच पर दिग्गज गायक सुदेश भोसले अपनी टीम के साथ सुरों का जादू चलाएंगे।
- Written By: प्रिया जैस
नवभारत उत्सव 2026
Navabharat Utsav 2026 Event: नागपुर में अपने पाठकों के साथ 93 वर्षों के अटूट विश्वास और स्नेह के रिश्ते का जश्न मनाने के लिए ‘नवभारत’ एक भव्य कार्यक्रम ‘नव भारत उत्सव’ का आयोजन करने जा रहा है। यह शानदार महोत्सव 11 अप्रैल 2026 को नागपुर के रेशिमबाग स्थित सुरेश भट्ट सभागृह में आयोजित किया जाएगा।
सुरों की महफिल में सुदेश भोसले का जादू
इस कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण विख्यात गायक और अभिनेता सुदेश भोसले होंगे। सुदेश भोसले अपनी पूरी टीम के साथ नागपुर वासियों का मनोरंजन करने आ रहे हैं। उनके साथ प्रसिद्ध गायक मकरंद पाटनकर भी अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगे। सुदेश भोसले ने स्वयं इस उत्सव के लिए अपना उत्साह साझा करते हुए कहा है कि यह शाम लोगों के लिए यादगार साबित होगी।
नागपुर के सुरेश भट्ट सभागृह में 11 अप्रैल को एक ऐतिहासिक शाम होने वाली है। ‘नव भारत उत्सव’ के मंच पर दिग्गज गायक सुदेश भोसले अपनी टीम के साथ सुरों का जादू चलाएंगे।#SudeshBhosale #Live #Nagpur pic.twitter.com/6UXd5cguK1 — NavBharat Live (@TheNavbharatliv) April 2, 2026
सम्बंधित ख़बरें
प्रशांत किशोर बनेंगे राकांपा के संकटमोचक, कलह से बाहर निकलने के लिए सुनेत्रा पवार लेंगी सलाह
फर्जी लाडली बहनों को सरकार का झटका, अपात्र लाभार्थियों से वसूली की तैयारी
हिंदुओं पर अन्याय का देंगे मुंहतोड़ जवाब, मालवणी में पीड़ित महिला से मिले मंत्री लोढा
महाराष्ट्र देश की अर्थव्यवस्था का मैग्नेट, ‘नवभारत के प्रोग्रेसिव महाराष्ट्र कॉनक्लेव’ में बोले सीएम फडणवीस
93 वर्षों के भरोसे का उत्सव
यह आयोजन केवल एक संगीत कार्यक्रम नहीं है, बल्कि नव भारत के 93 वर्षों के सफर और उसके अनमोल रिश्तों का एक उत्सव है। सुदेश भोसले ने सभी नागपुर वासियों से इस शानदार महोत्सव में बड़ी संख्या में उपस्थित रहने की अपील की है। उन्होंने वादा किया है कि इस शाम को दर्शक जीवन भर नहीं भूल पाएंगे।
यह भी पढ़ें – होटल व रेस्टोरेंट वालों को तगड़ा झटका! एक महीने में ₹310 महंगा हुआ कमर्शियल सिलेंडर, अब 2255 हुई कीमत
समय और स्थान का रखें ध्यान
संगीत और उत्साह से भरा यह महोत्सव शाम 6:00 बजे से शुरू होगा। नागपुर का प्रतिष्ठित सुरेश भट्ट सभागृह इस गौरवशाली शाम का गवाह बनेगा। यदि आप भी बेहतरीन संगीत और यादगार प्रस्तुतियों के शौकीन हैं, तो 11 अप्रैल की इस शाम को अपनी डायरी में अभी नोट कर लें।
