खिड़की पर गीले कपड़े सुखाते समय लगा जोरदार झटका; नागपुर के एमआईडीसी क्षेत्र में युवक की मौके पर ही मौत
Nagpur Electric Shock: नागपुर में करंट लगने से दो लोगों की मौत के बाद महावितरण ने मानसून के दौरान बिजली से जुड़े हादसों से बचने के लिए नागरिकों से जरूरी सुरक्षा सावधानियां अपनाने की अपील की है।
- Written By: अंकिता पटेल
नागपुर में करंट लगने से दो लोगों की मौत,(सोर्स- नवभारत डिजाइन फोटो)
Nagpur Electric Shock Mahavitaran Safety: नागपुर जिले में बुधवार रात ताजबाग क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट के टूटे हुए तार पर पैर पड़ जाने से करंट लगने के कारण अफरोज बेगम नामक एक वृद्ध महिला की मौके पर ही मृत्यु हो गई।
वहीं एमआईडीसी क्षेत्र में खिड़की पर गीले कपड़े सुखाते समय करंट लगने से संदीप मरावी नामक एक युवक की भी मौत हो गई। ऐसी घटनाओं से बचने और नागरिकों तथा उनके परिवारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए महावितरण ने कुछ महत्वपूर्ण सावधानियां अपनाने की अपील की है।
बारिश में बिजली से बचाव के लिए बरतें ये सावधानियां
गीले हाथों से किसी भी विद्युत उपकरण या स्विच बोर्ड को छूने से बचें। यदि घर के बिजली मीटर के पास पानी का रिसाव हो रहा हो तो तुरंत मेन स्विच बंद कर दें। मेन स्विच में तांबे का तार लगाने की गलती न करें।
सम्बंधित ख़बरें
तुमसर के धान किसानों को अब तक नहीं मिला 20,000 रुपये प्रति हेक्टेयर बोनस, नाराजगी बढ़ी
वादे विश्व स्तरीय के, हकीकत में बदहाली! एक ही बारिश में ‘पानी-पानी’ हुआ नागपुर का मोर भवन बस स्टैंड
ठाणे में 150 बालिकाओं का नि:शुल्क सर्वाइकल कैंसर टीकाकरण पूरा, तीन चरणों में सफल हुआ अभियान
मेलघाट पेसा क्षेत्र में 80 संविदा शिक्षकों की अस्थायी पदस्थापना पूरी, काउंसिलिंग प्रक्रिया संपन्न
उसकी जगह केवल अधिकृत एल्यूमिनियम अलॉय फ्यूज वायर का ही उपयोग करें। पुरानी वायरिंग खतरनाक साबित हो सकती है। इसलिए किसी अधिकृत विद्युत ठेकेदार से उसकी जांच अवश्य कराएं।
अर्थिंग की करवाएं जांच
मिक्सर, हीटर, फ्रिज जैसे विद्युत उपकरणों के लिए हमेशा श्री-पिन सॉकेट का उपयोग करें, ताकि उचित अर्थिंग उपलब्ध रहे। यदि दीवार या किसी विद्युत उपकरण को छूने पर झनझनाहट महसूस हो, तो इसे खतरे का संकेत समझें और तुरंत उसकी मरम्मत कराएं। घर में ईएलसीबी, आरसीसीबी अथवा एमसीबी लगाना सुरक्षा की दृष्टि से अत्यंत आवश्यक है।
बिजली चमकने के दौरान विद्युत उपकरणों को बंद कर उनके प्लग सॉकेट से निकाल देना बेहतर रहता है। सार्वजनिक स्थानों पर टूटे हुए या झुके हुए बिजली के तारों तथा बिजली के खंभों से सुरक्षित दूरी बनाए रखें।
यह भी पढ़ें:-वादे विश्व स्तरीय के, हकीकत में बदहाली! एक ही बारिश में ‘पानी-पानी’ हुआ नागपुर का मोर भवन बस स्टैंड
बिजली के खंभों से पशुओं को न बांधे और उन पर दोपहिया वाहन भी न टिकाएं। लोहे के तारों पर कपड़े न सुखाएं। बिजली आपूर्ति बाधित होने या किसी भी प्रकार की विद्युत संबंधी समस्या की सूचना देने के लिए उपभोक्ता महावितरण के मोबाइल एप, आधिकारिक वेबसाइट www.ma-hadiscom.in अथवा टोल-फ्री नंबर 1800-233-3435, 1800-212-3435 और 1912 पर संपर्क कर सकते हैं।
