वादे विश्व स्तरीय के, हकीकत में बदहाली! एक ही बारिश में ‘पानी-पानी’ हुआ नागपुर का मोर भवन बस स्टैंड
Nagpur Mor Bhavan Bus Stand: नागपुर के मोर भवन बस स्टैंड पर बारिश के बाद जलभराव और गड्ढों से यात्रियों को परेशानी हो रही है। निरीक्षण के दौरान मनपा आयुक्त ने तत्काल गड्ढे भरने के निर्देश दिए।
- Written By: अंकिता पटेल
नागपुर, मोर भवन बस स्टैंड की बदहाली विपिन इटनकर,(सोर्स- नवभारत डिजाइन फोटो)
Nagpur Mor Bhavan Bus Stand Vipin Itankar: नागपुर शहर के बस यात्री धूप, बारिश में परेशान रहते हैं। बस स्टैंडों की स्थिति इतनी दयनीय है कि बस पकड़ना तक मुश्किल हो जाता है। बारिश में जगह-जगह पानी भरा होता है, तो धूप के दिनों में शेड नहीं मिलती, 45 डिग्री तापमान में भी खुले आकाश के नीचे बस का इंतजार करना पड़ता है।
सपने काफी दिखाये गए हैं। विश्व स्तरीय बस स्टैंड की बात वर्षों से की जा रही है, लेकिन अधिकारी और नेता इसकी नींव तक नहीं रख पाए। मोर भवन हो या गणेशपेठ बस स्टैंड सभी की स्थिति एक जैसी है। एक बारिश में ही मोर भवन बस स्टैंड ‘पानी-पानी’ हो चुका है।
बने गड्डों में पानी इस कदर भरा हुआ है कि यात्रियों को बसों तक पहुंचना मुश्किल हो रहा है। बार-बार इस ओर ध्यान दिलाने के बाद मनपा आयुक्त ने बस डिपो का मुआयना किया और यहां पर बने गड्डों को जल्द से जल्द भरने के निर्देश दिए।
सम्बंधित ख़बरें
ठाणे में 150 बालिकाओं का नि:शुल्क सर्वाइकल कैंसर टीकाकरण पूरा, तीन चरणों में सफल हुआ अभियान
मेलघाट पेसा क्षेत्र में 80 संविदा शिक्षकों की अस्थायी पदस्थापना पूरी, काउंसिलिंग प्रक्रिया संपन्न
रोज रामरक्षा पढ़ें उद्धव… चंद्रपुर से गरजे सीएम फडणवीस, ठाकरे को दी राम के मार्ग पर चलने की नसीहत
मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन का ऐतिहासिक चरण, विक्रोली से 21 किमी लंबी अंडरग्राउंड सुरंग की खुदाई आज से शुरू
आयुक्त ने डिपो का किया निरीक्षण, गड्ढे भरने के निर्देश
आयुक्त डॉ. विपिन इटनकर ने शनिवार को परिवहन समिति की सभापति मंगला खेकरे के साथ संयुक्त निरीक्षण कर मौजूद गड्डों, यात्रियों की सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए अधिकारियों को तत्काल गड्ढे भरने और डिपो की आधारभूत सुविधाओं में सुधार के निर्देश दिए।
निरीक्षण में पार्षद सुधीर राऊत, विजय होले, पूजा पाठक, अंकित, मिलिंद मेश्राम, योगेश लुंगे, राजीव घाटोले, चलो प्रोजेक्ट के अजय कुमार, बस ऑपरेटर्स सहित मनपा के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
मुरुम से भरने के दिए निर्देश
इटनकर ने निर्देश दिए कि डिपो परिसर के सभी गड्डों में अच्छी गुणवत्ता का मुरुम (मिट्टी-पत्थर मिश्रण) भरकर तत्काल रोलिंग की जाए। उन्होंने कहा कि बारिश का असर कम होते ही दोबारा रोलिंग कर मनपा के हॉटमिक्स विभाग के माध्यम से संबंधित हिस्से का डामरीकरण कराया जाए, ताकि बसों के संचालन और यात्रियों की आवाजाही में किसी प्रकार की परेशानी न हो। डिपो की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए आवश्यकता के अनुसार विभिन्न शिफ्टों में सुरक्षा गार्ड तैनात करने के भी निर्देश दिए गए।
यह भी पढ़ें:- ठेकेदार की लापरवाही पर भड़के अभिजीत झा; नागपुर के सभी 25 स्मार्ट टॉयलेट्स के रखरखाव की जांच की मांग
टॉयलेट का भी निरीक्षण
मनपा आयुक्त्त ने डिपो स्थित यात्री प्रतीक्षालय और स्मार्ट टॉयलेट का भी निरीक्षण किया, उन्होंने इन स्वच्छता सुविधाओं का संचालन कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी के माध्यम से किए जाने की बात कहीं। साथ ही यात्रियों के लिए आवश्यक सुविधाओं का विस्तार करने तथा डिपो परिसर के सौंदर्याकरण के लिए बांस के पौधे लगाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
