Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 3 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नागपुर में ट्रैफिक कांस्टेबल पर स्टंटबाजों का खूनी हमला, हॉर्न पर कार रोककर पीटा, CCTV से 14 आरोपी गिरफ्तार

Nagpur Crime Update: नागपुर में सड़क पर स्टंटबाजी का विरोध करने और हॉर्न बजाने पर बाइकर्स ने एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी को बेरहमी से पीट दिया। मानकापुर पुलिस ने मामले में 14 आरोपियों को दबोचा है।

  • Written By: रूपम सिंह
Updated On: Jul 03, 2026 | 03:24 PM

प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स-AI)

Follow Us
Follow Us:

Nagpur Crime Update Attacked Traffic Cop Kunal Singh: अपना निजी काम निपटाकर घर लौट रहे एक पुलिसकर्मी के साथ बाइक पर स्टंटबाजी और रैश ड्राइविंग करने वाले युवकों की टोली ने हमला किया। पुलिसकर्मी को बुरी तरह पीटा गया और वाहन को भी नुकसान पहुंचाया गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मानकापुर पुलिस ने जांच शुरू की और 14 आरोपियों को हिरासत में लिया।

पकड़े गए आरोपियों में हर्ष उर्फ पिंडा आनंद पवार (21), गौरव उर्फ मन्या मनोहर धीरडे (26), गणेश सुरेश उइके (23), संयम उर्फ भांजा गणेश पुरी (20), यश सुरेश परतेकी (21), प्रेमराज उर्फ सुजल अनिल धकाते (20), सत्यम नरेंद्र शिर्के (20), आकाश वामन बोकडे (20), नितिन राकेश गोखले (18), विक्की गजानन तेलघरे (25), भीमदेव उर्फ सागर वामन बोकडे (18), विक्की अरविंद भजनकर (23), प्रीतम उर्फ पांड्या लक्ष्मण मोंदेकर (21) और टीकाराम हेमराज बारापात्रे (20) का समावेश है। सभी आरोपी पांचपावली थानांतर्गत लालगंज और नाईक तालाब परिसर के रहने वाले हैं।

वाहनों पर स्टंटबाजी

ट्रैफिक विभाग में कार्यरत कांस्टेबल कुणाल मधुसूदन सिंह (35) विगत 28 जून की रात 10 बजे के दौरान जरीपटका से अपना निजी काम निपटाकर कार से घर लौट रहे थे। मार्टिननगर के पास 7-8 मोटरसाइकिलों पर सवार आरोपी सड़क के बीच जिगजैग वाहन चला रहे थे और स्टंटबाजी कर रहे थे।

सम्बंधित ख़बरें

गोंडिया: बिना सरकारी बजट के नवेगांव जलाशयकी 2 साल में बढ़ी 2.80 करोड़ लीटर क्षमता, ‘नवेगांव पैटर्न’ बना मिसाल

अमरावती में MPSC छात्रों का आंदोलन, ऑनलाइन परीक्षा प्रस्ताव वापस लेने की मांग

नागपुर RTO में चोरी के ट्रकों का फर्जी रजिस्ट्रेशन, अरुणाचल प्रदेश के रास्ते हुआ खेल, 3 पर केस दर्ज

गोंदिया में लगातार 3 दिन बारिश: सूखे के संकट के बीच कृषि कार्यों ने पकड़ी रफ्तार, किसानों को मिली राहत

साइड नहीं मिलने के कारण कुणाल ने लगातार हॉर्न बजाया। इससे आरोपी बौखला गए। साइड मिलने पर कुणाल अपने घर की ओर निकल गए। मानकापुर की मकबूल मस्जिद के समीप कुणाल ने वाहन रोका। इसी दौरान सभी आरोपी उनके पीछे वहां पहुंच गए।

यह भी पढ़ें:- नागपुर RTO में चोरी के ट्रकों का फर्जी रजिस्ट्रेशन, अरुणाचल प्रदेश के रास्ते हुआ खेल, 3 पर केस दर्ज

आरोपियों ने पुलिस के साथ की गालीगलौज

कार से उतरते ही आरोपियों ने गालीगलौज और मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान 1 आरोपी ने उन पर पत्थर से वार किया। कार के शीशे भी फोड़ दिए, अकेले कुणाल को  सभी आरोपी मिलकर लगातार पीटते रहे और परिसर में उत्पात मचाकर भाग निकले। कुणाल को उपचार के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया।

उपचार के दौरान उन्होंने मानकापुर पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की। खबरी के जरिए पता चला कि आरोपी पांचपावली के लालगंज परिसर के रहने वाले हैं। एक-एक कर सभी 14 आरोपियों  को पुलिस ने हिरासत में लिया। उन्हें  सूचनापत्र देकर छोड़ा गया और बाद में प्रतिबंधक कार्रवाई भी की गई।

Stunt bikers attack traffic cop kunal singh mankapur nagpur news

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 03, 2026 | 03:24 PM

Topics:  

  • Crime News
  • Maharashtra News
  • Maharashtra Police
  • Nagpur Crime

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.