ST ने निकाला धार्मिक यात्रा का टूर पैकेज, अवैध यात्रा पर लगेगी लगाम, करोड़ों का होगा फायदा
ST Tour Packages: एसटी ने यात्रियों के लिए धार्मिक स्थलों के दर्शन हेतु शासकीय सुविधा में टूरिस्ट बस की व्यवस्था की है। इस योजना के अंतर्गत शहर व ग्रामीण के भी यात्री यात्रा का लाभ ले सकते है।
- Written By: प्रिया जैस
एसटी टूर (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Besa News: महाराष्ट्र में ST की सेवा सन 1948 से शुरू है। सभी वाहनों से ज्यादा सुरक्षा की यात्रा होने से लोगों ने ST को प्रथम महत्व दिया। आज राज्य में एसटी की सेवा सबको पसंद आ रही है। साथ ही सुविधा मिलने से एसटी सेवा को 78 साल कैसे हो गए वच इतना बड़ा एसटी ने अपना विश्वास का जाल कैसे फैलाया इस का अंदाजा यात्री भी नहीं लगा सके। अब यात्रियों के लिए धार्मिक स्थलों के दर्शन हेतु शासकीय सुविधा में टूरिस्ट बस की व्यवस्था की है।
इस योजना के अंतर्गत शहर व ग्रामीण के भी यात्री यात्रा का लाभ लेने की बात नागपुर घाट रोड डिपो के व्यवस्थापक फाल्गुन राखने ने बताई है। जिस प्रकार यात्री धार्मिक तीर्थ स्थल की यात्रा करते समय निजी वाहन यात्रा में सभी खर्चों के साथ यात्रियों से अवैध तरीके से पैसे की वसूली करते हैं। कभी ट्रक, टेंपों में भी श्रद्धालुओं को यात्रा करने में मजबूर करते हैं। ऐसे में कभी अप्रिय घटना होने पर मुआवजा भी नहीं मिलता।
75 वर्ष से उपर वालों को मुफ्त टिकट
ऐसे में यात्री एसटी का सुरक्षित यात्रा को प्राधान्यता देते हैं। इस सेवा का सभी श्रद्धालुओं को लाभ मिले इस हेतु से योजना का प्रसार शहर के साथ-साथ ग्रामीण के ग्राम पंचायत कार्यालय के माध्यम से एसटी ने शुरू किया है। इस टूर के माध्यम से देव दर्शन के लिए जाना व वापस लाना साथ ही पूरी बस में 45 यात्रियों में से महिला की आधी टिकट, 65 वर्ष के बाद वाले यात्री पुरूष को आधी टिकट व 75 वर्ष से उपर वाले यात्रियों को मुफ्त टिकट की सहुलियत दी गई है।
सम्बंधित ख़बरें
NEET पेपर लीक में 10वीं गिरफ्तारी: 100 करोड़ के कोचिंग साम्राज्य का मालिक शिवराज मोटेगांवकर लातूर से गिरफ्तार
जेल में बंद पाखंडी अशोक खरात के परिवार को 3 करोड़ का सरकारी मुआवजा? नासिक में ‘कुंभ रिंग रोड’ पर नया विवाद
नांदेड़ कोचिंग सेंटर का अजीब कारनामा; नीट का रिजल्ट आने से पहले ही घोषित कर दिए छात्रा के 180 में से 180 अंक
नसरापुर दुष्कर्म-हत्या केस में 15 दिन में चार्जशीट, पुलिस ने पेश किए 1100 पन्नों के सबूत
अपनी मर्जी से रहना व खाना-पीना
एसटी की सेवा शेगांव, अजिंठा वेरूल, नागपुर से माहुर, पंढरपुर, अक्कलकोट, तुलजापुर आदि जगह यात्रा कर सकते हैं। जहां पर भी बस की हालटिंग होती है, उस जगह रहने व खाने की व्यवस्था यात्रियों को अपनी मर्जी से करनी होगी। इस टूर के लिए नई लालपरी बस की व्यवस्था होगी।
यह भी पढ़ें – 29 से खुलेगा रमानगर रेलवे उड़ान पुल, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी करेंगे लोकार्पण, जानें इसके फायदे
ST भेजेगी रहने व खाने का प्रस्ताव
इस टूर में यात्रियों के आने-जाने की व्यवस्था की गई है। आगे यात्रियों के रहने, भोजन के पैकेज खर्च की मंजूरी व व्यवस्था का प्रस्ताव वरिष्ठ अधिकारी को भेजा जाएगा। अगर रहने व खाने का पैकेज एसटी मंजूर करती है, तो इसका खर्च जोड़ कर यात्रियों को सुविधा उपलब्ध कराएंगे।
– फाल्गुन राखडे, डिपो व्यवस्थापक, घाटरोड, नागपुर।
यात्रियों ने किया एसटी का अभिनंदन
देवदर्शन करने की सुविधा व सुरक्षा हेतु एसटी की यात्रा कुशल है। अक्सर महिलाओं के लिए अतिसुरक्षित एसटी की यात्रा मानी जाती है। इस टूर में यात्रा के साथ रहने व खाने का पैकेज अगर एसटी विभाग ने मंजूर किया तो यात्रियों को एसटी में यात्रा करनेवालों को अधिक सुविधा होगी।
– वनीता थेरे, मानेवाडा रोड, नागपुर।
